चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में कार्यरत प्राचार्यों, प्राचार्य-प्रभारी एवं शिक्षकों का व्यापक स्तर पर स्थानांतरण एवं दायित्व पुनर्निर्धारण किया गया है। यह आदेश झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 10(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी सूची के अनुसार, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह का स्थानांतरण टाटा कॉलेज, चाईबासा में प्राचार्य के रूप में किया गया है। वहीं टाटा कॉलेज, चाईबासा के डॉ. एस.सी. दास को बहरागोड़ा कॉलेज भेजा गया है। जे.एल.एन. कॉलेज, चक्रधरपुर के डॉ. हरिहर प्रधान एवं…
Author: News Desk
जमशेदपुर। बिस्टुपुर स्थित चाय दुकान में झुलसी 28 वर्षीय युवती मेहंदी कुमारी का कुशल क्षेम जानने के लिए शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू टीएमएच अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पीड़िता एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर इलाज के स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़िता के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने टीएमएच प्रबंधन से भी बातचीत कर बेहतर एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान विधायक ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए…
जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) में एक अहम प्रशासनिक बदलाव हुआ है। वरिष्ठ रेलवे अधिकारी अनिल कुमार जैन ने 9 अप्रैल 2026 को महाप्रबंधक (GM) का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले पूर्व जीएम अनिल कुमार मिश्रा 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो गए थे। अंतरिम व्यवस्था के बाद स्थायी नियुक्ति जीएम पद के रिक्त होने के बाद 1 अप्रैल से 9 अप्रैल तक सौमित्र मजूमदार ने अपर महाप्रबंधक के रूप में अंतरिम जिम्मेदारी संभाली। अब अनिल कुमार जैन की स्थायी नियुक्ति से रेलवे जोन में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शानदार शैक्षणिक…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर एवं मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 12 अप्रैल 2026 रविवार को प्रातः 8 बजे से अग्रसेन भवन, साकची, जमशेदपुर में किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प की तैयारियां पूर्ण हो गई है। मिशन इस बार 1000 यूनिट ब्लड संग्रह करना रखा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 650 यूनिट रक्त संग्रह हुआ था, इस बार नया इतिहास रचने का संकल्प लिया गया है।…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शनिवार को बेल्डीह तालाब पहुंचे। उन्होंने तालाब का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि यहां दो दिन पहले ऑक्सीजन की कमी के कारण मछलियां मरी हुई पाई गईं थीं। सरयू राय ने बताया कि तालाब के पानी में ऑक्सीजन फिक्स करने के लिए चार फव्वारे चल रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सिर्फ इतना ही कहा है कि ऑक्सीजन कम होने के कारण मछलियां मर गईं। बड़ा सवाल ये है कि ऑक्सीजन कम क्यों हुआ? उस तालाब में कहीं न कहीं से पानी आ रहा है। एक नाला हमलोगों ने देखा है, जिसका पानी…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है मेहंदी नामक एक युवती पर खौलती हुई चाय फेंकने के प्रकरण में गंभीर रुप से जख्मी हुई बिटिया के इलाज में धन की किल्लत नहीं होगी। इलाज तब तक चलेगा, जब तक वह स्वस्थ न हो जाए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखाः मनबढ़ शोहदों द्वारा चेहरे पर खौलती चाय फेंक देने से बुरी तरह घायल बच्ची मेंहदी के इलाज में कोताही नहीं होगी। टाटा स्टील प्रबंधन ने मेरा आग्रह मान लिया है कि बिल बकाया रहने पर भी इलाज चलता रहेगा। मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि बकाया…
जमशेदपुर। जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कोषागार का औचक निरीक्षण कर वित्तीय कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोषागार के माध्यम से होने वाले सभी वित्तीय लेन-देन पर कड़ी निगरानी रखी जाए और हर प्रक्रिया नियमों के अनुरूप हो। DDO बिलों की गहन जांच के निर्देश निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि कोषागार जिले की वित्तीय व्यवस्था का “ब्रेन” होता है। उन्होंने कोषागार पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO) द्वारा प्रस्तुत बिलों की गहराई से जांच की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी विपत्र कोषागार संहिता के नियमों…
जमशेदपुर । भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की स्वीकृति के बाद मंडल अध्यक्षों ने अपनी-अपनी टीम की घोषणा की। इस अवसर पर संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। सीतारामडेरा मंडल इस मंडल में रंजीत सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ रामचंद्र प्रसाद, अमीर कुमार, धनराज गुप्ता और संजना साहू उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। महामंत्री की जिम्मेदारी उमेश साव और अरुण मिश्रा को दी गई है। अन्य…
Saraikela. सेरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को जंगली हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हौ गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना तिरुल्डीह थाना के सपारूम गांव के चांडिल वन क्षेत्र में हुई। तिरुल्डीह थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया,मृतक की पहचान सपारूम निवासी राधा तांती (60) के रूप में हुई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तांती शौच के लिए वन क्षेत्र के पास गए हुए थे। इसी दौरान छह हाथियों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। कुमार ने कहा कि वन विभाग द्वारा पीड़ित परिवार…
Adityapur. गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित टायो कॉलोनी के पीछे बने डैम से शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उक्त थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र से सटे शंकरपुर गांव के कुछ ग्रामीण रोज की तरह सुबह डैम में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी। शव की स्थिति अत्यंत खराब और सड़ी-गली थी,जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव कई दिनों पुराना हो सकता है। इस दृश्य को देखकर ग्रामीण घबरा गए और तुरंत…
