Author: News Desk

Adityapur. गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित टायो कॉलोनी के पीछे बने डैम से शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उक्त थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र से सटे शंकरपुर गांव के कुछ ग्रामीण रोज की तरह सुबह डैम में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी। शव की स्थिति अत्यंत खराब और सड़ी-गली थी,जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव कई दिनों पुराना हो सकता है। इस दृश्य को देखकर ग्रामीण घबरा गए और तुरंत…

Read More

Dhalbhumgarh.धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के चार चक्का में एक दर्दनाक हादसे में वेल्डिंग दुकान संचालक हिमांशु महतो (35) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार चक्का स्थित अपनी ही वेल्डिंग दुकान में टिन शेड निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान हिमांशु महतो निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए शेड के ऊपर चढ़ गए। अचानक पैर फिसल जाने के कारण वे लगभग 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य…

Read More

Jamshedpur.बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस के पास तेज रफ्तार में जा रहा स्कूटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की रात्रि गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर बलिराम रजक के रूप में हुई…

Read More

Mumbai. वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने मालवाहक इलेक्ट्रिक ट्रक प्राइमा ई.55एस की आपूर्ति बिलियन-ई मोबिलिटी को शुरू कर दी है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे 250 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक ट्रकों की आपूर्ति का भी ऑर्डर मिला है, जिन्हें चरणबद्ध ढंग से गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के प्रमुख मालढुलाई गलियारों में तैनात किया जाएगा. इन ट्रकों का इस्तेमाल इस्पात, सीमेंट और अन्य औद्योगिक उत्पादों को लंबी दूरी तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा. पहले चरण में 30 ई-ट्रकों की आपूर्ति की गई. इस अवसर पर टाटा मोटर्स के…

Read More

Hazaribag. प्रधानाचार्य को 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार द्वारा हण्टरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद बृहस्पतिवार को 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. हण्टरगंज थाने के प्रभारी अधिकारी प्रभात कुमार ने कहा, ‘‘प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रधानाचार्य को जेल भेज दिया गया है. प्रधानाचार्य पर पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम, एससी/एसटी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट…

Read More

New Delhi. मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी होने के बाद नौ राज्यों और तीन केंद्र-शासित प्रदेशों की संयुक्त मतदाता सूची से लगभग 6.08 करोड़ मतदाताओं के नाम हट गए हैं। उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा चरण पूरा हो गया है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, गुजरात, मध्यप्रदेश और गोवा की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। इन राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की ओर से साझा…

Read More

New Delhi. बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद निवेशकों का भरोसा बरकरार रहने से शेयर आधारित म्यूचुअल फंड योजनाओं में मार्च में शुद्ध निवेश 56 प्रतिशत बढ़कर 40,450 करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि मुख्य रूप से फ्लेक्सी कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप फंड में मजबूत निवेश के कारण हुई जिनकी कुल शुद्ध निवेश में बड़ी हिस्सेदारी रही। ‘एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया’ (एम्फी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) के जरिये मासिक निवेश बढ़कर 32,087 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले महीने 29,845 करोड़ रुपये था। आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में…

Read More

Ranchi. हजारीबाग पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय कोषागार घोटाले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है और गबन की राशि भी बढ़कर 28 करोड़ रुपये हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए तीन सिपाहियों शंभू सिंह, रजनीश सिंह और धीरेंद्र सिंह के अलावा दो महिलाओं शंभू सिंह की पत्नी काजल कुमारी और रजनीश की पत्नी खुशबू कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि सभी पांचों…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स प्रबंधन ने शुक्रवार को वालेंट्री रिटायरमेंट स्कीम (वीआरएस) 2026 को लांच किया है जो 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस स्कीम के प्रभावी होने से कर्मचारियों में हडकंप मच गया है। प्लांट हेड की ओर से जारी आदेश के तहत स्कीम में वैसे कर्मचारी जो 30 अप्रैल तक कंपनी के पे-रोल पर हैं और 30 अप्रैल 2026 तक 40 से 55 वर्ष तक की उम्र सीमा में रहेंगे, इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं। इसमें अंतिम बेसिक-डीए (मासिक मूल वेतन, फिक्सड डीए, वेरिएबल डीए) का 80 से 110 प्रतिशत तक वेतन दिया जाएगा। स्कीम का लाभ…

Read More

Jamshedpur. जुगसलाई नया बाजार स्थित बोल बम ट्रांसपोर्ट के गोदाम से प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एसएसपी पीयूष पांडेय ने इस मामले में शहर की अन्य ट्रांसपोर्ट एजेंसियों की भी जांच करने का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को आशंका है कि प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई का नेटवर्क व्यापक है। इसे ध्यान में रखते हुए सिटी एसपी और थाना प्रभारियों को सभी प्रमुख ट्रांसपोर्ट गोदामों की सूची बनाकर चरणबद्ध तरीके से जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि 7…

Read More