Jamshedpur.जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। पूर्वी घाघीडीह पंचायत के मां तारानी कॉलोनी, रोड नंबर दो स्थित गौरांग मंडल के बंद घर में चोरों ने छत का टीन काटकर प्रवेश किया और लगभग 15 लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। यह घटना तब हुई, जब गौरांग मंडल का परिवार अपने पिता के निधन के बाद श्राद्ध कर्म के लिए घाटशिला के सुरदा गांव गया हुआ था। शनिवार को उनके पिता का निधन हो गया था। चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के दरवाजे,…
Author: News Desk
सरायकेला: भारत की आगामी जनगणना 2027 (Census 2027) को लेकर सरायकेला-खरसावां जिले में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी श्री नीतिश कुमार सिंह के सख्त दिशा-निर्देशों के आलोक में, जनगणना के प्रथम चरण यानी ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ (HLO – House Listing Operation) के सफल क्रियान्वयन के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को सरायकेला प्रखंड कार्यालय के सभागार में अपर उपायुक्त (ADC) श्री जयवर्धन कुमार की उपस्थिति में इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन हुआ। तीन दिनों तक चला तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण…
सरायकेला–खरसावाँ ।जिले में Chhau Festival 2026 के तहत 11 से 13 अप्रैल तक भव्य आयोजन किया जा रहा है।यह कार्यक्रम Birsa Munda Stadium में आयोजित होगा, जिसमें पारंपरिक छऊ नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। वीडियो/रील्स प्रतियोगिता की घोषणा महोत्सव के प्रचार-प्रसार और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से उपायुक्त Nitish Kumar Singh के मार्गदर्शन में वीडियो/रील्स निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।यह पहल युवाओं और क्रिएटर्स को अपनी रचनात्मकता दिखाने का शानदार अवसर प्रदान करेगी। अंतिम तिथि और भागीदारी इच्छुक प्रतिभागी 16 अप्रैल 2026 तक अपनी वीडियो या रील्स निर्धारित ईमेल आईडी पर भेज…
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में शुक्रवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह समेत जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षगण मुख्यरूप से मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका और सक्रियता पर विशेष बल दिया। इस दौरान विभिन्न मंडल…
जमशेदपुर। गर्मियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए Indian Railways ने यात्रियों की सुविधा के लिए Lokmanya Tilak Terminus (एलटीटी) और Howrah Railway Station के बीच 01-01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है। कब चलेगी स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01145 (एलटीटी-हावड़ा स्पेशल): 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को एलटीटी से प्रस्थान गाड़ी संख्या 01146 (हावड़ा-एलटीटी स्पेशल): 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को हावड़ा से प्रस्थान प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी,…
जमशेदपुर। पोटका के हाता-जादूगोड़ा मार्ग स्थित Rankini Temple परिसर के धुमकुड़िया भवन में भूमिज समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक Sanjeev Sardar उपस्थित रहे। पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था पर मंथन बैठक में सिंहभूम, मानभूम, बराहभूम और धालभूम क्षेत्र से आए हातु सरदार, मुड़ा, नाया और डाकुआ समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।इस दौरान पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत बनाने और उसकी भूमिका को पुनः स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। पेसा कानून के तहत अधिकारों की जानकारी बैठक में PESA Act के तहत ग्रामसभा को मिले अधिकारों पर विशेष…
धनबाद: भारतीय रेलवे अपने कर्मचारियों की सुविधाओं और उनके कल्याण को लेकर लगातार नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में धनबाद रेल मंडल के अधीनस्थ काम करने वाले रेल कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात मिली है। शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को धनबाद मंडल में कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित एक अत्याधुनिक विश्रामगृह (Rest House) का विधिवत उद्घाटन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री अखिलेश मिश्र ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति में इस सर्वसुविधायुक्त विश्रामगृह का उद्घाटन कर इसे कर्मचारियों को समर्पित किया। राँगाटाड़ में शानदार लोकेशन, मिलेगी बेहतरीन सहूलियत इस नवनिर्मित विश्रामगृह का निर्माण राँगाटाड़ स्थित ‘रेल अधिकारी विश्रामगृह’ (Railway…
जमशेदपुर। सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) के प्रतिनिधिमंडल ने गम्हरिया स्थित गेल गैस लिमिटेड के कार्यालय में कंपनी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर औद्योगिक गैस आपूर्ति, पीएनजी कनेक्शन एवं नेटवर्क विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। गेल गैस लिमिटेड की ओर से डीजीएम अंशुमान तिग्गा, इंडस्ट्रियल ऑपरेशन मैनेजर राहुल एवं आशुतोष उपस्थित रहे, जबकि एससीसीआई की ओर से अध्यक्ष मानव केडिया, इंडस्ट्री वाइस प्रेसिडेंट हर्ष बकारेवाल एवं सचिव विनोद शर्मा ने भाग लिया। बैठक में कंपनी ने जानकारी दी कि गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय, चतुर्थ, छठा एवं सातवां फेज, बड़े सेक्टर…
जमशेदपुर CSIR-National Metallurgical Laboratory, जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “अभियांत्रिकीय उपकरणों की शेष आयु आकलन (RLA-2026)” का 10 अप्रैल 2026 को सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम ने उद्योग, शिक्षाविदों और शोध संस्थानों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहां महत्वपूर्ण औद्योगिक उपकरणों की जीवन अवधि बढ़ाने पर गंभीर चर्चा की गई। तकनीकी विषयों पर गहन चर्चा दो दिनों तक चली इस संगोष्ठी में बॉयलर, टर्बाइन, पाइपलाइन और रिफाइनरी उपकरणों जैसे अहम ढांचों की शेष आयु के मूल्यांकन पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।तकनीकी सत्रों में क्रीप और स्ट्रेस रप्चर आधारित जीवन आकलन, जंग प्रबंधन, जोखिम आधारित निरीक्षण…
Ranchi. झारखंड में पुलिस कार्यालयों से संदिग्ध वित्तीय निकासी का मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय सेसभी जिलों और इकाइयों को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। यह कदम प्रधान महालेखाकार की रिपोर्ट में बोकारो पुलिस कार्यालय से वेतन मद में अनियमित भुगतान उजागर होने के बाद उठाया गया है। मुख्यालय की ओर से रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी, सभी जिलों के एसपी, विभिन्न पुलिस इकाइयों के समादेष्टा, रेंज डीआईजी और जोनल आईजी को पत्र भेजकर अपने-अपने कार्यालयों में हुई वित्तीय निकासी की जांच…
