जमशेदपुर। सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) के प्रतिनिधिमंडल ने गम्हरिया स्थित गेल गैस लिमिटेड के कार्यालय में कंपनी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर औद्योगिक गैस आपूर्ति, पीएनजी कनेक्शन एवं नेटवर्क विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। गेल गैस लिमिटेड की ओर से डीजीएम अंशुमान तिग्गा, इंडस्ट्रियल ऑपरेशन मैनेजर राहुल एवं आशुतोष उपस्थित रहे, जबकि एससीसीआई की ओर से अध्यक्ष मानव केडिया, इंडस्ट्री वाइस प्रेसिडेंट हर्ष बकारेवाल एवं सचिव विनोद शर्मा ने भाग लिया। बैठक में कंपनी ने जानकारी दी कि गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय, चतुर्थ, छठा एवं सातवां फेज, बड़े सेक्टर…
Author: News Desk
जमशेदपुर CSIR-National Metallurgical Laboratory, जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “अभियांत्रिकीय उपकरणों की शेष आयु आकलन (RLA-2026)” का 10 अप्रैल 2026 को सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम ने उद्योग, शिक्षाविदों और शोध संस्थानों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहां महत्वपूर्ण औद्योगिक उपकरणों की जीवन अवधि बढ़ाने पर गंभीर चर्चा की गई। तकनीकी विषयों पर गहन चर्चा दो दिनों तक चली इस संगोष्ठी में बॉयलर, टर्बाइन, पाइपलाइन और रिफाइनरी उपकरणों जैसे अहम ढांचों की शेष आयु के मूल्यांकन पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।तकनीकी सत्रों में क्रीप और स्ट्रेस रप्चर आधारित जीवन आकलन, जंग प्रबंधन, जोखिम आधारित निरीक्षण…
Ranchi. झारखंड में पुलिस कार्यालयों से संदिग्ध वित्तीय निकासी का मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय सेसभी जिलों और इकाइयों को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। यह कदम प्रधान महालेखाकार की रिपोर्ट में बोकारो पुलिस कार्यालय से वेतन मद में अनियमित भुगतान उजागर होने के बाद उठाया गया है। मुख्यालय की ओर से रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी, सभी जिलों के एसपी, विभिन्न पुलिस इकाइयों के समादेष्टा, रेंज डीआईजी और जोनल आईजी को पत्र भेजकर अपने-अपने कार्यालयों में हुई वित्तीय निकासी की जांच…
Jamshedpur. जोहार ट्रस्ट के तत्वाधान में 11 और 12 अप्रैल को गोपाल मैदान में राष्ट्रीय मागे महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि और कलाकार शामिल होंगे। महोत्सव के दौरान पारंपरिक आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यह जानकारी गोपाल मैदान में जोहर ट्रस्ट की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी गई। आयोजकों ने बताया कि देशभर से आए कलाकार गीत, संगीत, नृत्य और पारंपरिक खेलों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को जोहार संस्था की ओर…
New Delhi. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली तथा इसी के साथ राज्य में नये मुख्यमंत्री की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने अपने कक्ष में एक संक्षिप्त समारोह के दौरान उन्हें शपथ दिलाई। सभापति ने बाद में उन्हें उच्च सदन का सदस्य बनने और संसद में वापसी पर शुभकामनाएं भी दीं। कुमार ने हिंदी में शपथ ली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं सदन के नेता जे. पी. नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण…
New Delhi. टाटा स्टील के एमडी टीवी. नरेंद्रन ने कहा कि भारत के लिए ऊर्जा स्रोतों का विविधीकरण और महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुंच बढ़ाना अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन इस बदलाव से नई चुनौतियां भी उत्पन्न हुई हैं। ‘एआईएमए लीडरशिप कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए नरेंद्रन ने ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों के विविधीकरण को कई मायने में संवेदनशील करार दिया। उन्होंने कहा, ‘चुनौती स्पष्ट है। हम ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों के स्रोतों का विविधीकरण कर रहे हैं और हमें करना भी चाहिए। हालांकि यह विविधीकरण केवल आयात पर निर्भरता ही नहीं, बल्कि उन राजनीतिक संबंधों पर भी निर्भरता उत्पन्न…
Ranchi. हजारीबाग जिले के कोषागार विभाग में तैनात तीन कर्मचारियों को पिछले आठ वर्ष में दो बैंक खातों से 15.41 करोड़ रुपये का गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य के वित्त विभाग द्वारा आंकड़ों के विश्लेषण के माध्यम से संदिग्ध लेन-देन की पहचान करने के बाद गिरफ्तारियां की गईं। शुरुआती पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने वित्तीय अनियमितताओं में अपनी संलिप्तता कथित तौर पर स्वीकार की। हजारीबाग के उपायुक्त द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है…
New Delhi. राज्यसभा के उपसभापति रहे हरिवंश को फिर से राज्यसभा की सदस्यता मिल गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। हरिवंश का कार्यकाल कल समाप्त हो गया था। उन्हें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के स्थान पर मनोनीत किया गया है। गृह मंत्रालय ने आज इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इस बार उन्हें जेडीयू ने राज्यसभा नहीं भेजा था। माना जा रहा था कि अब राज्यसभा का उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है, लेकिन उन्हें एक और चांस मिल गया है। यह मौका…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 630.08 अंक चढ़कर 77,261.73 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 203.6 अंक की बढ़त के साथ 23,978.70 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं सन फार्मा, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 1.20 प्रतिशत और निफ्टी 0.93 प्रतिशत की गिरावट…
Jamshedpur.भारतीय रेलवे के प्रमुख जोनों में शामिल दक्षिण पूर्व रेलवे को नया महाप्रबंधक (जीएम) मिल गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा 8 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के अनुसार अनिल कुमार जैन (IRSEE, 1990 बैच) को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (एसीसी) की मंजूरी के बाद की गई है। अनिल कुमार जैन भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सेवा (IRSEE) के वरिष्ठ अधिकारी हैं और अपने लंबे प्रशासनिक व तकनीकी अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में राजकोट मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के रूप में कार्य किया, जहां संचालन और…
