Author: News Desk

Ranchi. हजारीबाग जिले के कोषागार विभाग में तैनात तीन कर्मचारियों को पिछले आठ वर्ष में दो बैंक खातों से 15.41 करोड़ रुपये का गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य के वित्त विभाग द्वारा आंकड़ों के विश्लेषण के माध्यम से संदिग्ध लेन-देन की पहचान करने के बाद गिरफ्तारियां की गईं। शुरुआती पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने वित्तीय अनियमितताओं में अपनी संलिप्तता कथित तौर पर स्वीकार की। हजारीबाग के उपायुक्त द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है…

Read More

New Delhi. राज्यसभा के उपसभापति रहे हरिवंश को फिर से राज्यसभा की सदस्यता मिल गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। हरिवंश का कार्यकाल कल समाप्त हो गया था। उन्हें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के स्थान पर मनोनीत किया गया है। गृह मंत्रालय ने आज इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इस बार उन्हें जेडीयू ने राज्यसभा नहीं भेजा था। माना जा रहा था कि अब राज्यसभा का उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है, लेकिन उन्हें एक और चांस मिल गया है। यह मौका…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 630.08 अंक चढ़कर 77,261.73 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 203.6 अंक की बढ़त के साथ 23,978.70 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं सन फार्मा, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 1.20 प्रतिशत और निफ्टी 0.93 प्रतिशत की गिरावट…

Read More

Jamshedpur.भारतीय रेलवे के प्रमुख जोनों में शामिल दक्षिण पूर्व रेलवे को नया महाप्रबंधक (जीएम) मिल गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा 8 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के अनुसार अनिल कुमार जैन (IRSEE, 1990 बैच) को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (एसीसी) की मंजूरी के बाद की गई है। अनिल कुमार जैन भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सेवा (IRSEE) के वरिष्ठ अधिकारी हैं और अपने लंबे प्रशासनिक व तकनीकी अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में राजकोट मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के रूप में कार्य किया, जहां संचालन और…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर में कुछ दिन पहले हुई गोलीबारी और चापड़बाजी की घटना में घायल सन्नी पुष्टि की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह टीएमएच में करीब एक सप्ताह से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। सन्नी की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए न्याय की मांग की। परिजनों का आरोप है कि समय पर सही इलाज नहीं मिला और पैसों…

Read More

Chaibasa. चाईबासा से इस वक्त की एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित गुटुसाई, आनंद मार्ग स्कूल गली में एक युवती पर अज्ञात युवक ने बेरहमी से चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घायल युवती की पहचान शिल्पी मोदक के रूप में हुई है, जो चाईबासा न्यू कॉलोनी नीमडीह की रहने वाली है.बताया जा रहा है कि वह ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए हमलावर अज्ञात युवक ने अंधेरे का फायदा उठाकर…

Read More

Jamshedpur. स्थानापन्न सार्थक गोलोई ने आखिरी मिनट में हेडर के जरिए गोल कर जमशेदपुर एफसी को इंडियन सुपर लीग के मैच में मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ 1-1 की बराबरी दिलाई। पहले हाफ में ब्रैंडन फर्नांडिस के गोल से मुंबई सिटी ने 1-0 की बढ़त बनाई थी। मैच के अंत तक मुंबई की टीम बढ़त बनाए रखने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सार्थक के हेडर गोल ने स्कोर बराबर कर दिया। इस परिणाम के बाद मुंबई सिटी एफसी तालिका में शीर्ष पर बनी रही (18 अंक), जबकि जमशेदपुर एफसी 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईयांडीह गोलचक्कर के पास गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। यह घटना एक अज्ञात बड़े वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद हुई। मृतक की पहचान मानगो निवासी सुदीप रॉय के रूप में हुई है। वह लाईफ लाईन नर्सिंग होम में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि सुदीप दोपहर का भोजन करके बाइक से अपने कार्यालय लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश…

Read More

नागपुर रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल से गाड़ी संख्या 08867/08868 (गोंदिया–रक्सौल–गोंदिया) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 10-10 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। विवरण इस प्रकार है :- 👉गाड़ी संख्या 08867 (गोंदिया–रक्सौल) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 25 अप्रैल 2026 से 27 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को गोंदिया से (प्रातः 06:30) बजे प्रस्थान कर डोंगरगढ़ (07:30/07:32), राजनांदगांव (07:58/08:00), दुर्ग (08:35/08:40), रायपुर (09:30/09:35), भाटापारा (10:25/10:27), बिलासपुर (11:40/11:50), चांपा (12:45/12:47), रायगढ़ (13:45/13:47), झारसुगुड़ा…

Read More

धनबाद धनबाद रेल मंडल में टिकट रहित यात्रा पर रोक लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान धनबाद-चन्द्रपुरा एवं धनबाद–गोमो-कोडरमा-पारसनाथ रेलखंड में विभिन्न ट्रेनों और स्टेशनों पर संचालित किया गया। रेल प्रशासन की इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया।  टीम ने सख्ती से की जांच यह अभियान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, धनबाद के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें गोमो स्क्वॉड और महिला स्क्वॉड, धनबाद की टीम ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। टीम ने ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर गहन जांच कर संदिग्ध यात्रियों की पहचान की।  156 यात्री पकड़े गए जांच के…

Read More