Mumbai. पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव के कारण अमेरिका और ईरान के बीच हुए संघर्ष विराम पर खतरा मंडराने के मद्देनजर सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।बीएसई सेंसेक्स 938.55 अंक या 1.21 प्रतिशत टूटकर 76,624.35 अंक के अंतर-दिवसीय निचले स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 237.9 अंक या 0.99 प्रतिशत फिसलकर 23,759.45 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, इंटरग्लोब एविएशन, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई…
Author: News Desk
Bokaro. झारखंड पुलिस के एक लेखाकार (अकाउंटेंट) ने बोकारो जिले में कोषागार के वेतन वितरण खाते से कथित तौर पर 4.29 करोड़ रुपये निकाल लिये। यह जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर कोषागार अधिकारी गुलाब चंद उरांव द्वारा बोकारो स्टील सिटी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद आरोपी कौशल कुमार पांडेय को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह ने बताया कि सबसे पहले यह मामला एक सब-इंस्पेक्टर के वेतन खाते से 3.15 करोड़ रुपये निकाले जाने के संदर्भ में सामने आया। उन्होंने…
Ranchi. नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को म्यांमा में साइबर ठगी के अड्डों तक पहुंचाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में शामिल एक व्यक्ति को राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। झारखंड सीआईडी ने बताया कि पटना के रहने वाले दाऊद अहमद को छह अप्रैल को मुंबई के डोंगरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया कि यह नेटवर्क झारखंड से भोले-भाले लोगों को म्यांमा में साइबर ठगी के अड्डों तक पहुंचाता था, जहां उन्हें संगठित ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए मजबूर किया जाता…
Jamshedpur.जमशेदपुर पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले ही रोक दिया। बुधवार तड़के सुबह गदड़ा स्थित भूमिज टोला के प्राथमिक विद्यालय परिसर में छापेमारी कर डकैती की साजिश रच रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन सिंह उर्फ पाका, रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली और आजाद पाल उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। इन तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस साजिश के मास्टरमाइंड शिवनारायण रजक को भी गिरफ्तार किया। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि सभी आरोपी स्कूल परिसर में इकट्ठा होकर किसी बड़ी…
Jamshedpur. सुंदरनगर थाना के सामने रेलवे फाटक पर पैसेजर ट्रेन की चपेट ने चार मवेशियों को रौंद दिया। जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। एक मवेशी गंभीर रुप से घायल हो गई, जिसको इलाज के लिए गौशाला भेजवाया गया। घटना बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे की है। घटना के बाद सुबह 9.30 बजे से 10.30 तक फाटक बाधित रहा। टाटानगर गोड्डा जयनगर ट्रेन से यह हादसा हुआ था। घटना के बाद पांच घंटा तक मृत मवेशी फाटक के पास पड़े थे। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से सभी को वहां से हटवाया। घटना के वक्त…
सरायकेला–खरसावाँ:राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 के अंतर्गत तीसरे दिन सरायकेला स्थित छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में खरसावां शैली की ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों ने अपनी पारंपरिक कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। पाँच दलों ने लिया हिस्सा इस प्रतियोगिता में भवेश छऊ नृत्य कलाकेंद्र (देहुरिडीह), छऊ नृत्य कलाकेंद्र (खरसावां), मार्शल कलाकेंद्र (जोजोडीह), हर हर महादेव छऊ नृत्य कमिटी (चिलकु) और ॐ शंकर क्लब (कृष्णपुर) सहित कुल पाँच दलों ने भाग लिया। सभी टीमों ने अपनी प्रस्तुति में पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और नृत्य…
जमशेदपुर : शहर के ग्रामीण और पंचायत क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नौनिहालों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक बेहद सकारात्मक और सराहनीय पहल की गई है। जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के अंतर्गत रोड नंबर एक स्थित प्राथमिक विद्यालय (Primary School) में 75 होनहार स्कूली बच्चों के बीच मुफ्त स्कूल किट एवं आवश्यक पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। पठन-पाठन की नई सामग्री पाकर कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पुनीत कार्य का नेतृत्व पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया संतोष ठाकुर…
सरायकेला–खरसावाँ:जिला समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री ने की, जिसमें जिले के विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में कालीचरण मुंडा और जोबा मांझी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों की योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। बिजली और पेयजल पर विशेष फोकस विद्युत विभाग को जर्जर तारों और खंभों को…
जमशेदपुर,: ‘मेन ऑफ स्टील’ नई ऊर्जा और विश्वास के साथ अपने ‘फर्नेस’ में लौट रहे हैं। वे 9 अप्रैल को शाम 7:30 बजे JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुंबई सिटी FC के खिलाफ एक बेहद अहम मुकाबले की तैयारी कर रहे हैं। यह ऐसा मैच है जो टाइटल की दौड़ में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ आखिरी पलों में रोमांचक ड्रॉ खेलने के बाद, जमशेदपुर FC ने इस सीजन में एक बार फिर अपनी जुझारू क्षमता को साबित किया है। आखिरी पलों में किया गया बराबरी का गोल न केवल एक अहम पॉइंट दिलाने…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत विभिन्न योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई। शिलान्यास की गई योजनाओं में पुराना सीतारामडेरा स्थित भगवान बिरसा मुंडा मंदिर के पुनर्निर्माण के साथ जयपाल सिंह मुंडा परिसर में पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन शामिल है। इसके अलावा, जेपी नगर, भुईयांडीह, एग्रिको लाइन नंबर-2 में सड़क एवं…
