जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम, लॉयन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर नार्थ के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी स्व. चितरंजन मुखर्जी एवं शहीद सैनिकों की स्मृति में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक शहीद मंगल पाण्डे की शहादत दिवस पर आज साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। 104 रक्तदाताओं ने पीड़ित मानवता की सेवा में रक्तदान कर इस दिवस को अपने जीवन का महत्वपूर्ण दिन बनाया। रक्तदान शिविर का संयोजन स्व. चितरंजन मुखर्जी के पुत्र सुदिप्तो मुखर्जी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी सुशील सिंह ने किया…
Author: News Desk
धनबाद (Indian Railways News): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2026) के उपलक्ष्य में पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के धनबाद रेल मंडल में महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति के सम्मान की एक बेहद खूबसूरत झलक देखने को मिली। महिला कर्मचारियों को तनाव-मुक्त कार्यस्थल (Stress-free workplace) का माहौल प्रदान करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से बुधवार (08 अप्रैल 2026) को रेलवे ऑडिटोरियम, धनबाद में एक भव्य ‘सांस्कृतिक-सह-खेलकूद प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रेलवे के विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दीप प्रज्वलन और शानदार सांस्कृतिक…
नागपुर रेल प्रशासन द्वारा मध्य रेलवे नागपुर स्टेशन के उन्नयन कार्य के अंतर्गत कंकॉर्स निर्माण हेतु प्लेटफॉर्म क्रमांक–2 को दिनांक 07.04.2026 से 28.05.2026 तक (कुल 52 दिनों के लिए) अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। यह कार्य स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के उद्देश्य से किया जा रहा है। नागपुर स्टेशन एवं यार्ड में ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ यात्री ट्रेनों का संचालन नियंत्रित किया जाएगा, क्योंकि प्लेटफॉर्म उपलब्धता में अस्थायी कमी रहेगी।इस उन्नयन कार्य के पूर्ण होने के पश्चात नागपुर स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विनियमित/नियंत्रित/विलंब से रवाना…
Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में तूफान के दौरान एक पेड़ कोबरा बटालियन के एक जवान पर गिर गया, जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सारंडा जंगल के बाबूडेरा में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में मंगलवार रात यह घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि राकेश कुमार नाम के जवान को सिर में गंभीर चोट आईं और बुधवार सुबह उसे हवाई मार्ग से रांची ले जाने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, इलाज के दौरान जवान मौत हो गई। पुलिस ने बताया…
New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत के मामले में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एक प्रबंधक और एक जांच अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आरोप है कि आरोपियों ने हरियाणा के मानेसर में स्थित एक निजी अस्पताल में कैशलेस चिकित्सा सुविधा को फिर से शुरू करने के लिए शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये का अनुचित लाभ मांगा था। आरोपियों को नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा जांच के लिए नियुक्त किया गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के प्रवक्ता ने एक बयान…
Jadugoda.पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी) में एक प्रशिक्षु जवान की मौत के बाद मंगलवार देर रात तक परिसर में तनाव और हंगामे का माहौल बना रहा। साथी जवानों ने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी कई समस्याओं को सामने रखा। मृतक की पहचान बजरंगी यादव के रूप में हुई है, जो रांची जिला बल में कांस्टेबल थे और वर्तमान में सीटीसी में प्रशिक्षण ले रहे थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। मंगलवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई,…
Ranchi. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जल्द ही लगभग 1,200 चिकित्सकों और 7,500 सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) और सामान्य नर्स एवं मिडवाइफ (जीएनएम) की नियुक्ति की जाएगी. अंसारी ने बताया कि राज्य के बेड़े में 247 नई एम्बुलेंस भी शामिल की जाएंगी. रांची में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंसारी ने कहा, ‘झारखंड के प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है. अंसारी ने कहा कि राज्य में जल्द ही स्वास्थ्य…
New Delhi. टाटा स्टील ने मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत में उसका कच्चे इस्पात का उत्पादन आठ प्रतिशत बढ़कर 2.34 करोड़ टन रहा, जो अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन है. कंपनी ने बताया कि उत्पादन में यह वृद्धि मुख्य रूप से उसके कलिंगनगर संयंत्र में परिचालन बढ़ने के कारण हुई है. टाटा स्टील के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 25-26 की चौथी तिमाही में कच्चे इस्पात का उत्पादन पिछले साल की समान तिमाही के 54.4 लाख टन से बढ़कर 62.5 लाख टन हो गया. उत्पादन के साथ-साथ भारत में कंपनी की वार्षिक आपूर्ति…
Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक ने वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितता के बीच महंगाई बढ़ने के जोखिम को देखते हुए बुधवार को नीतिगत दर रेपो को उम्मीद के मुताबिक 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा। आरबीआई ने इसके साथ सतर्क रुख अपनाते हुए ‘देखो और इंतजार करो’ की नीति का रुख अपनाया है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा ऐसे समय हुई है जब पश्चिम एशिया में लगभग 40 दिन चले युद्ध के कारण कच्चे तेल दाम में उल्लेखनीय तेजी आई है। इससे ईंधन के आयात पर निर्भर भारत जैसे देशों के लिए मुद्रास्फीतिक दबाव बढ़ा है। हालांकि,…
Mumbai. अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी एवं कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल आया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,775.73 अंक या 3.71 प्रतिशत उछलकर 77,392.31 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 815.20 अंक या 3.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,938.85 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में सबसे अधिक करीब 10 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, अदाणी…
