Author: News Desk

Jamshedpur. चर्चित अपराधी प्रिंस खान गैंग से जुड़े आरोपी दशरथ शुक्ला को जमशेदपुर कोर्ट से जमानत मिल गई है। वह एक कारोबारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और अवैध हथियार रखने के मामले में जेल में बंद था। मामले के अनुसार, दशरथ शुक्ला ने लकड़ी कारोबारी हरेराम सिंह से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। कारोबारी के स्टाफ के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और कई ठिकानों पर छापेमारी की। आरोपी की गिरफ्तारी कुछ महीने पहले रांची और बुंडू…

Read More

Adityapur.आदित्यपुर थाना क्षेत्र की सालडीह बस्ती मंगलवार सुबह फायरिंग की आवास से गूंज उठी। भाजपा नेता सपन दास के घर पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग से लोग दहशत में आ गये। गनीमत रही कि गोलियां खिड़की की ग्रिल में लगीं और घर के लोग सुरक्षित बच गए।घटना को अंजाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया। सभी की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी हैं। पुलिस तीनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। सपन दास जन्माष्टमी पूजा कमेटी (अग्रदूत संघ) के अध्यक्ष भी हैं।फिल्मी अंदाज में पहुंचे थे बदमाश : बताया जाता है कि स्कूटी पर तीन बदमाश सुबह…

Read More

Jamshedpur. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा (डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरबीआई, रांची के प्रबंधक शोहम शोम, डीडीएम नाबार्ड जस्मिका बास्के, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) संजीव कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों एवं बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति एवं बैंकों की भूमिका की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत संतुष्टिकरण तक पहुंचाने हेतु ठोस रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों को…

Read More

Jamshedpur. शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बारीडीह इलाके से पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 3 किलो 71 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह निवासी एक व्यक्ति बारीडीह क्षेत्र में गांजा बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-01), पूर्वी सिंहभूम को अवगत कराया गया, जिसके बाद तत्काल…

Read More

Ranchi. झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राज्य में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने घोषणा की है कि पंचायत चुनाव अगले वर्ष अपने निर्धारित समय पर ही संपन्न कराये जायेंगे और इसमें किसी भी तरह का विलंब नहीं होगा। मंत्री ने जोर देकर कहा कि विभाग इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है। चुनावों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आगामी पंचायत…

Read More

जमशेदपुर । साकची के  स्थित दिशोम गुरु मेमोरियल म्युनिसिपल लाइब्रेरी के उद्घाटन के एक सप्ताह बाद इसके संचालन कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने लाइब्रेरी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पठन कक्ष और पुस्तक संग्रह का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय के पठन कक्ष, पुस्तक संग्रह और सदस्यता प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि पाठकों को शांत और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो, जिससे वे बेहतर तरीके से अध्ययन कर सकें। पाठकों और कर्मचारियों से संवाद उप नगर आयुक्त ने लाइब्रेरी में मौजूद…

Read More

जमशेदपुर। हल्दीपोखर के नवद्वीपनगर में मां मंगला पूजा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। इस धार्मिक कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां मंगला की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। विधायक की ओर से प्रतिनिधिमंडल हुआ शामिल कार्यक्रम में संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके अनुज तरुण सरदार, प्रखंड कोषाध्यक्ष अनुपम मंडल और दीपांकर सीट प्रतिनिधिमंडल के रूप में शामिल हुए। सभी ने विधिवत पूजा कर क्षेत्र के लोगों की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। भक्ति और आस्था…

Read More

सरायकेला-खरसावाँ । जिला में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 के तहत ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता का द्वितीय दिवस उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहा। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में किया गया, जहां दर्शकों को पारंपरिक छऊ नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। मानभूम शैली के दलों ने बिखेरा जलवा प्रतियोगिता के दूसरे दिन मानभूम शैली के तीन दलों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, मुखौटे और नृत्य कौशल के माध्यम से लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया। इन दलों ने हासिल किए…

Read More

जमशेदपुर । 8 अप्रैल को स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मंगल पांडे के शहादत दिवस पर विशेष आयोजन यह रक्तदान शिविर मंगल पांडे के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चितरंजन मुखर्जी और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी यह एक महत्वपूर्ण माध्यम होगा। इन संस्थाओं का मिल रहा सहयोग इस आयोजन…

Read More

जमशेदपुर । विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिविल कोर्ट स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) भवन में योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक कर्मियों और संबंधित लोगों के बीच शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। न्यायिक पदाधिकारी और कर्मियों की सक्रिय भागीदारी इस सत्र में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ-साथ मध्यस्थ, पीएलवी (पारा लीगल वॉलंटियर) एवं एलएडीसी (लीगल एड डिफेंस काउंसिल) के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने योग और ध्यान के विभिन्न अभ्यासों में हिस्सा लेकर स्वास्थ्य के महत्व को समझा। योग प्रशिक्षक ने कराया अभ्यास कार्यक्रम…

Read More