Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया युद्ध को लेकर बढ़ती अनिश्चितता से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण निवेशकों का मनोबल प्रभावित हुआ। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 824.44 अंक टूटकर 73,282.41 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 248.95 अंक फिसलकर 22,719.30 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और टाटा कंसल्टेंसी…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजनीति “राष्ट्र प्रथम” के सिद्धांत पर आधारित है और पार्टी देश और जनता के हितों को प्राथमिकता देती है। मरांडी ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित 47वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक मजबूत भाजपा ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। उन्होंने कहा, भाजपा देश और उसकी जनता के लिए राजनीति करती है। ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का मंत्र हर पार्टी कार्यकर्ता की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने भारतीय जनसंघ से भाजपा तक के सफर को…
Jamshedpur.जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो गई है। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुई इस हड़ताल से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में ओपीडी सेवाएं सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं, जिससे मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई विभागों में इलाज की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जबकि कुछ मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ रहा है। स्थिति को संभालने के लिए सीनियर डॉक्टरों ने कुछ विभागों में मोर्चा संभाला है,…
Noamundi. रायपुर से बड़े भाई की शादी के सामानों की खरीदारी कर नोवामुंडी लौटने के दौरान रविवार देर रात नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में टाटा स्टीलकर्मी अमन साहू (25 वर्ष) की मौत हो गई। इस हादसे में टाटा स्टीलकर्मी विश्वजीत विश्वाल के अलावा सुधीर नाग, चालक विजय करूवा व सिपुन गंभीर रूप से घायल हो गए। अमन के पिता निमाई साहू टाटा स्टील एरिया में कावेरी रेस्टोरेंट और फूड प्लाजा के संचालक हैं। बताते हैं कि अमन साहू अपने चार साथियों के साथ रायपुर गए थे। घटना के बाद रायपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों…
Jamshedpur. रेल परिचालन की अव्यवस्था और ट्रेनों के लगातार लेट चलने के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग ने जोरदार प्रदर्शन किया। साकची स्थित जेएनएसी गोल चक्कर के पास एकदिवसीय धरना आयोजित कर रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरना का नेतृत्व विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रेनों की अनियमितता से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता विजय यादव…
Jamshedpur.मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने पदभार संभालते ही सादगी और जनसेवा का संदेश दिया है। उन्होंने सरकारी सुविधाओं में कटौती करते हुए अपनी सरकारी गाड़ी लौटाने और अपना मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने का निर्णय लिया है। सोमवार को मेयर ने उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार को पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि वे जनप्रतिनिधि के रूप में सुविधाएं लेने नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने आई हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि उनके लिए आवंटित सरकारी वाहन को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि वे अपने निजी वाहन से ही क्षेत्र…
जमशेदपुर: टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के अकादमिक प्रकोष्ठ क्लिनिकल सोसाइटी ने 2 अप्रैल से 4 अप्रैल, 2026 तक जमशेदपुर में अपने 63वें वार्षिक सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। वर्ष 1962 में स्थापित क्लिनिकल सोसाइटी, टीएमएच एवं इसके संबद्ध इकाइयों के चिकित्सा पेशेवरों के बीच वैज्ञानिक विचार-विमर्श, सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक सशक्त मंच के रूप में निरंतर कार्य करती रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। यह सम्मेलन क्लिनिकल सोसाइटी के संरक्षण में पूरे वर्ष आयोजित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की श्रृंखला का समापन था। उद्घाटन सत्र में डी…
जमशेदपुर। नए शैक्षणिक सत्र (Academic Session) की शुरुआत के साथ ही निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली और कॉपी-किताबों के नाम पर अभिभावकों के आर्थिक शोषण की शिकायतें आने लगती हैं। इन पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिले में संचालित निजी विद्यालयों की फीस संरचना को पारदर्शी, न्यायसंगत और सरकारी नियमों के अनुरूप बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त (DC) श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों की मॉनिटरिंग के लिए गठित ‘जिला स्तरीय कमिटी’ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शिक्षा विभाग के आला…
जमशेदपुर। लौहनगरी और इसके आस-पास के ग्रामीण इलाकों में गर्मी के दिनों में पेयजल की होने वाली संभावित किल्लत को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त (DC) श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में ‘जल जीवन मिशन’ और ‘स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)’ से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डीसी ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार खराब पड़े चापाकलों (Handpumps) और जलमीनारों (Water Towers) की युद्धस्तर पर मरम्मती कर उन्हें अविलंब चालू करने का कड़ा निर्देश दिया…
जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के असम विधानसभा चुनाव अभियान में पोटका विधायक संजीव सरदार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे असम के विभिन्न गांवों में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान एवं पहचान के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। गांव-गांव पहुंचकर कर रहे जनसंपर्क विधायक संजीव सरदार असम के कई क्षेत्रों में लगातार दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों एवं चाय बागान श्रमिकों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वे झामुमो प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने के साथ-साथ आदिवासी समुदाय की समस्याओं को भी सुन रहे…
