जमशेदपुर। लॉयन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर नार्थ के संयोजन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आयोजित 813वें नेत्र शिविर का समापन आज नेत्र रोगियों के विदाई के साथ यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में हुआ, इससे पूर्व जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा ऑपरेशन कराये 47 नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित लॉयन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर नार्थ की अध्यक्ष लॉयन सीमा मल्लिक, लॉयन शरणजीत कौर, लॉयन बिप्लब मल्लिक एवं रेड क्रॉस के पेट्रन एवं लॉयन अरुप घोष ने नेत्र…
Author: News Desk
जमशेदपुर । शहर में सोमवार को ट्रांसजेंडर संशोधन बिल 2026 के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। ‘उत्थान CBO’ (Community Based Organization) के बैनर तले LGBTQ+ समुदाय के लोगों ने शहर में एक विशाल और जोरदार रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस ऐतिहासिक रैली का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता अमरजीत ने किया, जिसमें भारी संख्या में समुदाय के लोग अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे। साकची गोलचक्कर से डीसी ऑफिस तक मार्च प्रदर्शनकारियों ने अपनी रैली की शुरुआत शहर के हृदय स्थल साकची गोलचक्कर से की। यहां से केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विशाल…
जमशेदपुर। गर्मी की छुट्टियों और आगामी त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा और उनके सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल से होकर तीन जोड़ी (कुल 6) नई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। ये स्पेशल ट्रेनें झारखंड के प्रमुख स्टेशनों जैसे— धनबाद, कोडरमा, गोमो, पारसनाथ और हजारीबाग रोड से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के चलने से बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दक्षिण भारत (तेलंगाना/हैदराबाद) की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को…
जमशेदपुऱ। झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर में आस्था और आध्यात्म का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। शहर के प्रसिद्ध श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में सोमवार को पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के परम भक्त और उनके वाहन श्री गरुड़ जी की भव्य प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य संपन्न हुआ। इस पवित्र और आध्यात्मिक कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। विधायक सरयू राय ने निभाया मुख्य यजमान का दायित्व इस ऐतिहासिक और पावन पूजा के मुख्य यजमान…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाकपा (माओवादी) द्वारा लगाए गए एक आईईडी में विस्फोट होने से सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। एसपी अमित रेनु ने बताया कि यह घटना छोटानागर थाना क्षेत्र के सरंडा जंगल में जारी संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाया गया आईईडी फट गया, जिसमें कोबरा बटालियन के जवान मनोज कुमार घायल हो गए। एसपी के अनुसार, जवान को इस घटना में मामूली चोट आई है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एक करोड़ रुपये के ईनामी माओवादी नेता मिसिर…
Ramgarh. रामगढ़ जिले में सोमवार को पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक सशस्त्र गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया गया। इस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान गिद्दी थाना क्षेत्र के रेलीगढ़ निवासी सनी सिंह (28) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब 5:30 बजे भुरकुंडा थाना क्षेत्र के डोमुहाना मंदिर के पास हुई। एसपी अजय कुमार ने कहा,‘‘पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हमें सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह का एक सशस्त्र सदस्य…
Ramgarh. रामगढ़ जिले में सोमवार को झारखंड इस्पात प्लांट की भट्ठी में विस्फोट होने से कम से कम 9 मजदूर घायल हो गए। जिनमें से 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना रामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेसला में सुबह करीब चार बजे हुई। रामगढ़ के अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि भट्ठी में विस्फोट से नौ मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से सात की हालत गंभीर है क्योंकि वे 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया…
New Delhi. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को औपचारिक रूप से मानद विश्वविद्यालय घोषित कर दिया गया है, जिससे उसे अपनी खुद की डिग्री देने का अधिकार मिल गया है। इस संबंध में जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया, ‘‘शिक्षा मंत्रालय ने, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की सलाह पर एनसीईआरटी और इसकी छह घटक इकाइयों को एक विशिष्ट श्रेणी के अंतर्गत मानद विश्वविद्यालय घोषित किया है। इन घटक इकाइयों में अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसुरु और शिलांग स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान तथा भोपाल स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान शामिल हैं। स्कूली शिक्षा के लिए सर्वोच्च संस्था…
New Delhi. बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के प्रावधानों के तहत आने वाली सभी ‘बैंकिंग कंपनियां’ निर्धारित सीमा से अधिक ब्याज आय पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) करेंगी। आयकर विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। आयकर कानून के अनुसार, यदि बैंक या डाकघर जमा से प्राप्त ब्याज आय एक वित्त वर्ष में सामान्य नागरिकों के लिए 50,000 रुपये और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक लाख रुपये से अधिक हो जाती है, तो उस पर टीडीएस काटा जाता है। आयकर विभाग ने कहा, ‘इस प्रकार ऐसे बैंक या बैंकिंग संस्थान धारा 393(1) में निर्धारित सीमा से कम राशि पर आयकर…
New Delhi. टेलीविजन उद्योग पर बढ़ती लागत का दबाव गहराता जा रहा है, जिससे आने वाले समय में बिक्री पर असर पड़ने की आशंका है। रैम की कीमतों में तेजी के साथ-साथ पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण प्लास्टिक और समुद्री ढुलाई की लागत भी बढ़ गई है। बढ़ती कीमतों का असर उपभोक्ताओं की पसंद पर भी दिखाई देने लगा है। कई ग्राहक अब बड़े परदे वाले टेलीविजन की बजाय छोटे आकार के मॉडल चुन रहे हैं। इसके अलावा रुपये में कमजोरी के कारण उत्पादन लागत बढ़ी है, जिससे खुदरा कीमतों में भी वृद्धि हुई है। बड़ी कंपनियों…
