Ramgarh. रामगढ़ जिले में सोमवार को झारखंड इस्पात प्लांट की भट्ठी में विस्फोट होने से कम से कम 9 मजदूर घायल हो गए। जिनमें से 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना रामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेसला में सुबह करीब चार बजे हुई। रामगढ़ के अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि भट्ठी में विस्फोट से नौ मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से सात की हालत गंभीर है क्योंकि वे 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया…
Author: News Desk
New Delhi. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को औपचारिक रूप से मानद विश्वविद्यालय घोषित कर दिया गया है, जिससे उसे अपनी खुद की डिग्री देने का अधिकार मिल गया है। इस संबंध में जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया, ‘‘शिक्षा मंत्रालय ने, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की सलाह पर एनसीईआरटी और इसकी छह घटक इकाइयों को एक विशिष्ट श्रेणी के अंतर्गत मानद विश्वविद्यालय घोषित किया है। इन घटक इकाइयों में अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसुरु और शिलांग स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान तथा भोपाल स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान शामिल हैं। स्कूली शिक्षा के लिए सर्वोच्च संस्था…
New Delhi. बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के प्रावधानों के तहत आने वाली सभी ‘बैंकिंग कंपनियां’ निर्धारित सीमा से अधिक ब्याज आय पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) करेंगी। आयकर विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। आयकर कानून के अनुसार, यदि बैंक या डाकघर जमा से प्राप्त ब्याज आय एक वित्त वर्ष में सामान्य नागरिकों के लिए 50,000 रुपये और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक लाख रुपये से अधिक हो जाती है, तो उस पर टीडीएस काटा जाता है। आयकर विभाग ने कहा, ‘इस प्रकार ऐसे बैंक या बैंकिंग संस्थान धारा 393(1) में निर्धारित सीमा से कम राशि पर आयकर…
New Delhi. टेलीविजन उद्योग पर बढ़ती लागत का दबाव गहराता जा रहा है, जिससे आने वाले समय में बिक्री पर असर पड़ने की आशंका है। रैम की कीमतों में तेजी के साथ-साथ पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण प्लास्टिक और समुद्री ढुलाई की लागत भी बढ़ गई है। बढ़ती कीमतों का असर उपभोक्ताओं की पसंद पर भी दिखाई देने लगा है। कई ग्राहक अब बड़े परदे वाले टेलीविजन की बजाय छोटे आकार के मॉडल चुन रहे हैं। इसके अलावा रुपये में कमजोरी के कारण उत्पादन लागत बढ़ी है, जिससे खुदरा कीमतों में भी वृद्धि हुई है। बड़ी कंपनियों…
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने की आशंकाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बाजारों पर दबाव बना। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी बाजारों की धारणा को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 270.13 अंक टूटकर 73,049.42 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 93.60 अंक फिसलकर 22,619.50 अंक पर आ गया। इसके कुछ समय बाद ही बीएसई सेंसेक्स 509.77 अंक टूटकर 72,822.60 अंक पर और निफ्टी 141.20 अंक की गिरावट के साथ 22,571.90 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30…
Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि असम की धरती पर एक ऐसा सच दबा दिया गया है, जिसे जितना कहा जाये, उतना कम है. असम के चाय बागानों में पीढ़ियों से रह रहे आदिवासी समाज को आज तक एसटी का संवैधानिक दर्जा नहीं मिला. यह सामान्य चूक नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय स्तर का अन्याय है. इसे इतिहास कभी माफ नहीं करेगा. सीएम ने लिखा है सोचिए, जिन लोगों को अंग्रेजों ने उनके घरों से दूर लाकर इस मिट्टी से बांध दिया. अपने खून-पसीने से असम की अर्थव्यवस्था खड़ी की, उन्हीं को आज तक…
Jamshedpur. सिविल कोर्ट रांची, जमशेदपुर सहित राज्य के सभी जिला न्यायालयों में छह अप्रैल से मार्निंग कोर्ट चलेगी। यह निर्णय झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश के आलोक में लिया गया है। आदेश के अनुसार, छह अप्रैल से 27 जून तक सभी अदालतों में सुबह की पाली में कामकाज होगा। नई व्यवस्था के तहत कोर्ट की कार्यवाही सुबह सात बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। जबकि सुबह 9:30 बजे आधे घंटे का लंच का समय रहेगा। आदेश सभी न्यायालयों और कार्यालयों पर लागू होगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों, बार एसोसिएशन और अन्य संस्थानों को सूचना भेज दी गई है,…
Dhanbad. झारखंड के धनबाद जिले में शनिवार रात को गैस रिसाव के कारण कथित तौर पर तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मुनीडीह में देर रात करीब एक बजे हुई। मुनिडीह के थाना प्रभारी मणिका तिवारी ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुछ लोग लोहे का कबाड़ चुराने के लिए वहां पहुंचे थे। ऐसा लगता है कि उन्होंने एक भरे हुए गैस सिलेंडर को काट दिया होगा। गैस सिलेंडर की गंध इतनी तेज थी कि वे बेहोश हो गए।’ धनबाद वरिष्ठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने बताया…
Ranchi. राष्ट्रीय जनता दल (राजद)के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में एक बड़ी ताकत है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने और राज्य में संगठन को मजबूत करने की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा, ‘राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड की यह मेरी पहली यात्रा है। मुझे पार्टी को आगे बढ़ाने, विस्तार करने और मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार के उप मुख्यमंत्री रह चुके यादव ने कहा…
Jamshedpur. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। झारखंड के कुलाधिपति द्वारा विश्वविद्यालयों से सालभर का परीक्षा कार्यक्रम मांगा गया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। कैलेंडर जारी करने का उद्देश्य उच्च शिक्षा के सत्रों को पटरी पर लाना और छात्राओं को पहले से परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के अनुसार, आगामी सत्र की शुरुआत सितंबर से ही परीक्षाओं के साथ प्रभावी होगी। स्नातक सेमेस्टर-1 की मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं सितंबर के दूसरे सप्ताह में और मुख्य परीक्षा दिसंबर के पहले सप्ताह…
