


Jamshedpur. सिविल कोर्ट रांची, जमशेदपुर सहित राज्य के सभी जिला न्यायालयों में छह अप्रैल से मार्निंग कोर्ट चलेगी। यह निर्णय झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश के आलोक में लिया गया है। आदेश के अनुसार, छह अप्रैल से 27 जून तक सभी अदालतों में सुबह की पाली में कामकाज होगा। नई व्यवस्था के तहत कोर्ट की कार्यवाही सुबह सात बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी।
जबकि सुबह 9:30 बजे आधे घंटे का लंच का समय रहेगा। आदेश सभी न्यायालयों और कार्यालयों पर लागू होगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों, बार एसोसिएशन और अन्य संस्थानों को सूचना भेज दी गई है, ताकि निर्धारित तिथि से व्यवस्था सुचारु रूप से लागू हो सके।



