Jamshedpur: चक्रवात ‘अकवान’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल परिचालन में बड़ा बदलाव किया है। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि बड़ी संख्या में ट्रेनों को री-शेड्यूल (पुनर्निर्धारित) किया गया है। कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से 3 घंटे से लेकर 11 घंटे तक की देरी से चलेंगी। रेलवे प्रशासन की ओर से गुरुवार को जारी सूचना के अनुसार, 19, 20 और 21 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली विभिन्न ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें हावड़ा, शालीमार, भुवनेश्वर, पुरी, विशाखापत्तनम और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

इस बदलाव के तहत टाटानगर से ब्रह्मपुर के बीच चलने वाली 20891-20892 वंदे भारत एक्सप्रेस को 20 नवंबर को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, जो ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना हो चुकी हैं, उन्हें रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा, जबकि जिन ट्रेनों ने अभी यात्रा शुरू नहीं की है, उन्हें पुनर्निर्धारित समय पर चलाया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन और समय-सारणी की ताजा जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पर अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें:
* 68446 पारादीप-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
* 68445 भुवनेश्वर-पारादीप एक्सप्रेस
* 68433 भुवनेश्वर-गुनुपुर एक्सप्रेस
* 68434 गुनुपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
* 68420 पारादीप-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
* 68419 भुवनेश्वर-पारादीप एक्सप्रेस
* 20841 भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
* 20842 विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस
* 22819 भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस
* 22820 विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
* 22883 पुरी-यशवंतपुर गरीब रथ एक्सप्रेस
* 68403 खुर्दा रोड-पुरी एक्सप्रेस
* 68404 पुरी-खुर्दा रोड एक्सप्रेस
* 68450 दासपल्ला-पुरी एक्सप्रेस
* 68449 पुरी-दासपल्ला एक्सप्रेस
* 68421 अंगुल-पुरी एक्सप्रेस
* 68422 पुरी-अंगुल एक्सप्रेस
* 68413 तालचेर-पुरी एक्सप्रेस
* 68414 पुरी-तालचेर एक्सप्रेस
* 22896 पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
* 20891 टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
* 20892 ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस
* 68410 पुरी-खुर्दा रोड एक्सप्रेस
* 68409 खुर्दा रोड-पुरी एक्सप्रेस
* 18417 पुरी-गुनुपुर एक्सप्रेस
* 18418 गुनुपुर-पुरी एक्सप्रेस
* 68411 भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस
* 68412 ब्रह्मपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
* 58532 विशाखापत्तनम-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस
* 58531 ब्रह्मपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस
* 18017 विजय नगरम-पुरी एक्सप्रेस
* 18018 पुरी-विजयनगरम एक्सप्रेस
री-शेड्यूल होने वाली प्रमुख ट्रेनें:
* 15227 बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस – 11 घंटे
* 18046 चेन्नई सेंट्रल-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस – 10 घंटे
* 20838 जूनागढ़ रोड-भुवनेश्वर सुपरफास्ट – 10 घंटे
* 22503 कन्याकुमारी-दिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस – 9 घंटे
* 22973 गांधीधाम-पुरी सुपरफास्ट – 8 घंटे 30 मिनट
* 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हिराकुंड एक्सप्रेस – 8 घंटे 30 मिनट
* 18448 जगदलपुर-पुरी-भुवनेश्वर विशेष ट्रेन – 8 घंटे
* 12246 बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस – 5 घंटे 30 मिनट
* 12704 सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस – 5 घंटे
* 22888 बेंगलुरु-हावड़ा हमसफर एक्सप्रेस – 4 घंटे
* 12864 बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस – 4 घंटे
* 12663 हावड़ा-तिरुचिरापल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 11 घंटे
* 12863 हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 6 घंटे
* 18463 भुवनेश्वर-साईंनगर शिरडी प्रशांति एक्सप्रेस – 6 घंटे 30 मिनट
* 18047 शालीमार-विशाखापत्तनम अमरावती एक्सप्रेस – 6 घंटे
* 18117 राउरकेला-गुनुपुर राज्यरानी एक्सप्रेस – 5 घंटे
* 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल – 5 घंटे 30 मिनट
* 22644 पटना-एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 5 घंटे
* 15646 सिलचर-चेन्नई एक्सप्रेस – 4 घंटे
* 08045 शालीमार-चेन्नई विशेष ट्रेन – 4 घंटे
* 12837 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस – 4 घंटे
* 18451 हटिया-पुरी एक्सप्रेस – 4 घंटे
* 18426 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस – 4 घंटे
* 18303 संबलपुर-पुरी इंटरसिटी एक्सप्रेस – 4 घंटे
* 17015 भुवनेश्वर-सिकंदराबाद विशाखा एक्सप्रेस – 3 घंटे
* 22504 दिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस – 3 घंटे

