Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Women’s University: जमशेदपुर महिला विवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी किया परीक्षाओं का कैलेंडर
    Breaking News

    Jamshedpur Women’s University: जमशेदपुर महिला विवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी किया परीक्षाओं का कैलेंडर

    News DeskBy News DeskApril 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। झारखंड के कुलाधिपति द्वारा विश्वविद्यालयों से सालभर का परीक्षा कार्यक्रम मांगा गया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। कैलेंडर जारी करने का उद्देश्य उच्च शिक्षा के सत्रों को पटरी पर लाना और छात्राओं को पहले से परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के अनुसार, आगामी सत्र की शुरुआत सितंबर से ही परीक्षाओं के साथ प्रभावी होगी। स्नातक सेमेस्टर-1 की मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं सितंबर के दूसरे सप्ताह में और मुख्य परीक्षा दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है।

    सेमेस्टर-1 की परीक्षाएं नवंबर से जनवरी के बीच होंगी। विश्वविद्यालय ने 2023-27 से लेकर 2026-30 तक के सभी बैच के लिए भी कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसमें एनईपी, सीबीसीएस और एनसीटीई रेगुलेशन के तहत आने वाले बीसीए, बीबीए, बायोटेक और बीएड जैसे पारंपरिक व वोकेशनल कोर्स शामिल हैं।

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    कैलेंडर में सेमेस्टर-2, 4, 6 और 8 की परीक्षाएं मार्च से जून 2027 के बीच आयोजित करने का प्रस्ताव है। इस व्यवस्थित कार्यक्रम से छात्राओं को नामांकन से लेकर डिग्री पूरी होने तक की समय-सीमा का सटीक अंदाजा रहेगा। परीक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कैलेंडर नियमित और प्रमोटेड दोनों तरह की छात्राओं के लिए प्रभावी रहेगा।

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Women's University: Jamshedpur Women's University has released the examination calendar for the academic session 2026-27. Jamshedpur Women's University: जमशेदपुर महिला विवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी किया परीक्षाओं का कैलेंडर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026

    Jharkhand: रिश्तेदार की सगाई में आयी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    Health Ministry : दवा की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा को लेकर केंद्र सख्त, बिना डॉक्टर के पर्चे मेडिकल से नहीं मिलेगा कफ सिरप

    June 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group