Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे मनिका थाना क्षेत्र के उछवाबल गांव में यह घटना घटी। मनिका थाने के प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा, ‘बिनेश्वर परहिया (55) ने पारिवारिक विवाद में अपने बेटे सीताराम (22) की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी नशे में था। चाकू बरामद कर लिया गया है।’ उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसी बीच, एक ग्रामीण ने बताया कि बांस की वस्तुएं इकट्ठा करने को लेकर शुरू…
Author: News Desk
New Delhi. टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी और अनुभवी उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन ने बाई हीराबाई जमशेदजी टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने टाटा ट्रस्ट की इस छोटी ईकाई से अपने इस्तीफे के पीछे अन्य व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया, लेकिन यह घटनाक्रम टाटा ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री द्वारा दी गई चुनौती के बाद सामने आया है। श्रीनिवासन और टाटा ट्रस्ट से इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी है। मिस्त्री ने महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के पास एक शिकायत दर्ज कराकर बाई हीराबाई जमशेदजी टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन के…
New Delhi. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से हिंसा प्रभावित महिलाओं की मदद के उद्देश्य से बनाए गए ‘वन स्टॉप सेंटर’ (ओएससी) से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए रविवार को दावा किया कि “मोदी सरकार किसी की नहीं सुन रही है। गांधी ने कहा कि सुरक्षा केवल एक योजना नहीं, बल्कि सरकार की बुनियादी जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने ‘व्हाट्सऐप चैनल’ पर एक पोस्ट में कहा, “महिलाएं मदद के लिए दरवाजा खटखटा रही हैं और सरकार ने दरवाजे बंद कर रखे हैं। मैंने संसद में पूछा: जब कोई महिला हिंसा से भागकर वन स्टॉप सेंटर पहुंचती है…
Jamshedpur. सोनारी जॉगर्स पार्क के पास स्थित शुभम अपार्टमेंट के ई-1 फ्लैट में शनिवार को प्रदीप कुमार राम ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. घरवालों ने कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद पाया, तो आवाज लगायी. लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर अपार्टमेंट के नीचे काम कर रहे मजदूरों की मदद से दरवाजा तोड़ा, तो प्रदीप को फंदे से लटका पाया. जिसके बाद घरवाले आनन-फानन में प्रदीप को टीएमएच ले गये. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रदीप होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था. इसके अलावा कुत्तों को प्रशिक्षण भी देता था. घटना…
Ranchi.टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Steel को रामगढ़ स्थित जिला खनन कार्यालय से बड़ा झटका लगा है। कंपनी को 1,755.10 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस मिला है, जिसकी जानकारी उसने शनिवार को अपनी नियामकीय फाइलिंग में दी। यह मामला वेस्ट बोकारो कोलियरी से जुड़े कोयला खनन का है। आरोप है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2000-01 से 2006-07 के बीच तय लिमिट से ज्यादा कोयला निकाला। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, 30 मार्च 2026 को जारी यह नोटिस कंपनी को 3 अप्रैल को मिला। इसमें कहा गया है कि इस दौरान टाटा स्टील ने करीब 1.62 करोड़…
Jamshedpur. स्थानापन्न खिलाड़ी रित्विक दास के स्टॉपेज टाइम में किये गए गोल के दम पर जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग के मैच में शनिवार को मोहन बागान को 1-1 से ड्रॉ पर रोका। सात मैचों के बाद दोनों टीमों के 14 अंक हैं । इस ड्रॉ के बाद मोहन बागान की खिताब जीतने की उम्मीदों को करारा धक्का लगा है। मोहन बागान के लिये शुभाशीष बोस के पास पर लिस्टन कोलासो ने 15वें मिनट में गोल दागा।
Jamshedpur. जमशेदपुर के कई इलाकों में इन दिनों घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत देखी जा रही है। विभिन्न वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। सिदगोड़ा और गोलमुरी जैसे क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर बुक कराए 15 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन उनके घर तक डिलीवरी नहीं पहुंच रही है। रसोई गैस की दिक्कत जमशेदपुर में कम नहीं हो रही है। जुगसलाई की काबरा एजेंसी में 3500 बैकलॉग अभी है, लेकिन लोगों ऑनलाइन बुक करने पर छह दिन से पहले किसी के घर गैस नहीं पहुंच रही है। एजेंसी के टेंपो…
Ranchi.झारखंड स्टेट बार काउंसिल की मतगणना चल रही है। शुक्रवार को लगभग सभी जिला बार संघों में हुए मतदान की गिनती कर ली गई है। लेकिन, प्रथम प्राथमिकता के वोट की गिनती में अभी दो दिन का समय लगेगा। रिटर्निंग अफसर जस्टिस अंबुज नाथ ने मतगणना के दौरान चुनाव में गंड़बड़ी के आरोप को निराधार बताया है। इस संबंध में की गई चार शिकायतों में मतगणना की गड़बड़ी के सभी दावों को खारिज किया है। उन्होंने शिकायत करने वाले अधिवक्ताओं पर मतदान में शामिल लोगों और चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने वाला बताया है। इनके खिलाफ स्टेट बार काउंसिल को…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव निवासी होमगार्ड जवान जगन्नाथ महतो (45 वर्ष) की शनिवार को बहरागोड़ा सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई. वह जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में तैनात थे. तीन दिल पहले वह घायल अवस्था में अपने डेरे पर मिले थे. शुक्रवार को गांव लाने के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. जगन्नाथ महतो के सिर के पिछले हिस्से पर गहरा जख्म होने और घायल होने की वजह स्पष्ट नहीं होने के कारण परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए पुलिस से उच्च स्तरीय…
Jamshedpur. सीजीएसटी के संयुक्त आयुक्त ने टाटा स्टील से 890.52 करोड़ रुपये वसूलने का आदेश दिया है. एडजुडिकेशन के बाद पारित किये गये आदेश में टाटा स्टील द्वारा आईटीसी का लगत लाभ लेने के आरोपों को सही करार देते हुए सीजीएसटी की धारा 74 के तहत 890.52 करोड़ रूपये की वसूली ओर धारा 50 के प्रावधानों के तहत इस राशि पर सूद की वसूली का आदेश दिया गया है. उल्लेखनीय है कि भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) ने ऑडिट के दौरान टाटा स्टील द्वारा इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का गलत लाभ लेने का मामला पकड़ा था. कैग की रिपोर्ट…
