Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में जमीन को लेकर एक आदिवासी परिवार के रिश्तेदारों के बीच हुई झड़प में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकार ने बताया कि पीड़िता सपानी कुई (75) बृहस्पतिवार दोपहर को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के दुर्द्रिता गांव में अपने आंगन में काम कर रही थीं, तभी कुछ रिश्तेदारों ने लाठियों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। अधिकारी ने कहा कि उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित…
Author: News Desk
Khunti. झारखंड के खूंटी जिले में एक तालाब में नहाते समय कथित तौर पर डूबने से दो भाइयों सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम को तोरपा पुलिस थाना क्षेत्र के गाफू बदका टोली गांव में घटी। तोरपा के एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया, मृतकों में छह वर्षीय एक लड़का और आठ और दस वर्षीय दो भाई शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।” उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बच्चों की…
New Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपना नया शैक्षिक कार्यक्रम लागू कर दिया है, जिसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9 के लिए गणित और विज्ञान की दो-स्तरीय प्रणाली तथा कक्षा 6 से तीन-भाषा फॉर्मूले का चरणबद्ध कार्यान्वयन शुरू किया जाएगा। सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत अनिवार्य तीन-भाषा फॉर्मूला शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 6 के लिए लागू किया जाएगा, जबकि कक्षा 9 के लिए गणित और विज्ञान में अनिवार्य मानक एवं वैकल्पिक उन्नत पाठ्यक्रमों की दो-स्तरीय प्रणाली शुरू की…
New Delhi. होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से पैदा हुई आपूर्ति चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की जमाखोरी तथा कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (एस्मा) और एलपीजी नियंत्रण आदेश के प्रावधानों को लागू करते हुए राज्यों से प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने, तेल विपणन कंपनियों के साथ मिलकर दैनिक छापेमारी एवं निरीक्षण करने और गलत सूचनाओं के खिलाफ कड़ी सतर्कता बरतने को कहा है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राज्यों को दैनिक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने, कंट्रोल रूम…
Bokaro . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार को धमकी दी कि यदि राज्य सरकार या बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन रोजगार देने या मालिकों को जमीन लौटाने का अपना वादा पूरा नहीं करते हैं तो वह छह दशक पहले विस्थापित परिवारों से अधिगृहीत संयंत्र की खाली पड़ी जमीन पर खेती करेंगे। सोरेन ने कहा कि 1960 के दशक की शुरुआत में बीएसपी की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करने के लिए बड़ी संख्या में आदिवासी परिवारों को विस्थापित किया गया था। विस्थापितों में से कई लोगों का दावा है कि उन्हें उचित मुआवजा, पुनर्वास या रोजगार…
Dhanbad. जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा है कि बिना कांग्रेस और भाजपा के झारखंड में सरकार बन सकती है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस-भाजपा से अलग नई सरकार बनाने का ऑफर देते हुए कहा कि वे खुद बिना शर्त समर्थन देने को तैयार हैं. सरयू राय ने शुक्रवार को सोनारडीह भू-धंसान हादसे के घटनास्थल का दौरा किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने असम चुनाव को लेकर कांग्रेस और झामुमो के बीच चल रही खींचतान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बड़ा संकेत दिया. सरयू राय ने कहा, हेमंत सोरेन चाहें तो…
Jamahedpur. आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड में दहशत फैलाने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक अप्रैल की रात करीब 10:15 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगौर स्वीट्स के सामने शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से विरोध किए जाने पर उसने लोगों को डराने के लिए देशी कट्टा लहराया और अपने साथी मो. सलमान के साथ बाइक से फरार हो गया।…
Jamshedpur. झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर की एक महिला के साथ कथित तौर पर संपत्ति हड़पने और उसे जबरन मानसिक रोगी घोषित कर संस्थानों में भर्ती कराने के मामले में पुलिस की निष्क्रियता पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने गंभीर आरोपों के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर सवाल उठाते हुए जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय को वर्चुअल रूप से तलब कर स्पष्टीकरण मांगा। खंडपीठ के समक्ष दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका एनआरआई भाई, जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है, पैतृक संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से उसे फर्जी तरीके से मानसिक रोगी घोषित करवा…
Jamshedpur. जमशेदपुर के एक मॉल में कार्यरत रही एक महिला कर्मचारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे लंबे समय से कार्यस्थल पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव, छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत के अनुसार, आदित्यपुर निवासी महिला 17 दिसंबर 2025 से रिलायंस ट्रेंड्स मॉल में कार्यरत थी। इस दौरान स्टोर प्रबंधक मनीष शर्मा और विभागीय प्रबंधक प्रदीप सिंह द्वारा उस पर कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। महिला का कहना है कि…
जमशेदपुर। टाटानगर जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में आगामी 7 अप्रैल को आहूत धरना को सफल बनाने में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता जोर-शोर से लग गए हैं। शुक्रवार से विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी बैठकों का दौर शुरु हो गया। ये बैठकें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर हो रही हैं। बैठक में लोगों का समर्थन मिल रहा है और वो खुल कर अपनी बात कह रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सोनारी, बिरसानगर और परसुडीह के तहत आते बारिगोड़ा में बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में लोगों ने इस धरना को…
