Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: रिलायंस ट्रेंड्स मॉल में कार्यरत महिला कर्मचारी ने मैनेजर पर लगाये गंभीर आरोप, जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज
    Breaking News

    Jamshedpur: रिलायंस ट्रेंड्स मॉल में कार्यरत महिला कर्मचारी ने मैनेजर पर लगाये गंभीर आरोप, जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज

    News DeskBy News DeskApril 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के एक मॉल में कार्यरत रही एक महिला कर्मचारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे लंबे समय से कार्यस्थल पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव, छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत के अनुसार, आदित्यपुर निवासी महिला 17 दिसंबर 2025 से रिलायंस ट्रेंड्स मॉल में कार्यरत थी। इस दौरान स्टोर प्रबंधक मनीष शर्मा और विभागीय प्रबंधक प्रदीप सिंह द्वारा उस पर कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे झूठे आरोपों में फंसाने और नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी।

    महिला ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदीप सिंह के खिलाफ पूर्व में भी एक अन्य महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी, जिस पर कंपनी की ओर से चेतावनी दी गई थी, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    पीड़िता के अनुसार, हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी। उसने अपने मंगेतर को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद 25 मार्च 2026 को मंगेतर मॉल पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन मामले को नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद कथित रूप से प्रताड़ना और बढ़ गई।

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    महिला का आरोप है कि 1 अप्रैल 2026 को उसके साथ फिर से छेड़छाड़ की गई। जब उसने इसका विरोध किया, तो वरीय प्रबंधक आशुतोष मिश्रा ने उस पर झूठे आरोप लगाकर नौकरी से निकाल दिया। इस संबंध में जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रव्वानी ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: रिलायंस ट्रेंड्स मॉल में कार्यरत महिला कर्मचारी ने मैनेजर पर लगाये गंभीर आरोप जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    August 22, 2026

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जुलाई में 21 सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

    August 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    August 22, 2026

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जुलाई में 21 सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

    August 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड से 11 प्रतिनिधियों ने राउरकेला में 98वीं Regional Parents Meet में लिया भाग

    August 22, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group