जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा के सोनारी मंडल द्वारा सोनारी नॉर्थ लेआउट सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को शुभारंभ हुआ। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन कुल 3 सत्र संपन्न हुए। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार एवं अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत पार्टी…
Author: News Desk
बिलासपुर – ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 09-09 फेरों के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हटिया से दिनांक 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक (09 फेरा) प्रत्येक सोमवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से दिनाँक 22 अप्रैल से 17 जून 2026 (09 फेरा) प्रत्येक बुधवार को चलेगी | इस गाड़ी का…
सरायकेला-खरसावां:Seraikela-Kharsawan district के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। विकास यात्रा पर डाला गया प्रकाश कार्यक्रम का स्वागत संबोधन अनुमंडल पदाधिकारी Abhinav Prakash ने किया। उन्होंने जिले की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया गया संदेश इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विविध गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण…
जमशेदपुर:घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त Karn Satyarthi की अध्यक्षता में गैस एजेंसियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा हुई। आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी एलपीजी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमित और पारदर्शी तरीके से गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को उठाया और विस्तृत मांग-पत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। मुलाकात के दौरान विधायक ने निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों से वसूली जा रही मनमानी फीस का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने री-एडमिशन फीस, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, स्पोर्ट्स और ट्यूशन फीस के नाम पर ली जा रही अतिरिक्त राशि को अनावश्यक वसूली बताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल संबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष पर…
सोशल मीडिया पर आकर रेलवे पर बिफरे विधायक सरयू राय रेलवे की राजशाही और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगीः सरयू राय रेलवे यात्रियों के गले पर छुरी रख कर लाभ कमाना चाहता है -रेलवे शुभ लाभ के स्थान पर लोभ लाभ को चरितार्थ कर रहा है -मंडल स्तर से जोन स्तर तक इतनी समितियों के बावजूद ट्रेनें लेट क्यों -7 अप्रैल को टाटानगर जंक्शन पर सुबह 10 बजे से धरना में जनभागीदारी की अपील जमशेदपुर। रेलवे की राजशाही और पीड़क मानसिकता को खत्म करना होगा। जनता ही उस मानसिकता पर लगाम लगा सकती है। जनता को होने वाली पीड़ा रेलवे…
जमशेदपुर। आगामी 7 अप्रैल को टाटानगर जंक्शन पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना को सफल बनाने के लिए शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और महानगर अध्यक्ष अजय कुमार की उपस्थिति में कदमा, लिट्टी चौक और बर्मा माइंस में बैठकें आयोजित की गईं। लगातार बैठकों का आज दूसरा दिन था। कल भी बैठकें होंगी। बर्मामाइंस की बैठक में जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि टाटानगर जंक्शन पर आवागमन में लेटलतीफी के कारण आम यात्री तो परेशान हैं ही, मुख्य रूप से दैनिक मजदूर ज्यादा परेशान हैं जो सुदूर देहात से रोजगार करने आते हैं।…
रेल खबर। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे द्वारा योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन के परिचालन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह स्पेशल ट्रेन झारखंड के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे हजारों यात्रियों को सुगम आवागमन का सीधा लाभ मिलेगा। धनबाद, कोडरमा और पारसनाथ के यात्रियों को मिली बड़ी सौगात झारखंड के यात्रियों के लिए यह किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। आधिकारिक अधिसूचना (04.04.26) के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन धनबाद, गोमो, पारसनाथ और कोडरमा के रास्ते…
Chaibasa. झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के दौरे पर चाईबासा पहुंचे। उनके साथ न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिंह भी मौजूद थेे। चाईबासा न्यायालय परिसर पहुंचने पर दोनों का आदिवासी परंपरा के अनुसार ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। दौरे का मुख्य उद्देश्य चाईबासा जिला न्यायालय का निरीक्षण करना और बार भवन के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करना था। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां की सुविधाओं को संतोषजनक बताया। इस दौरान रजिस्ट्रार जनरल ने भी न्यायालय परिसर की सराहना करते…
Jamtara. झारखण्ड के जामताड़ा रेलवे स्टेशन के पास जयनगर से पुरी जा रही ट्रेन संख्या 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस के एक जनरल कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। यह घटना शनिवार को जामताड़ा रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर सहाना गांव के पास हुई। धुआं निकलता देख बोगी में बैठे यात्री घबरा गए। ट्रेन रुकते ही वे अपनी सुरक्षा के लिए नीचे उतर गए। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। स्टेशन मास्टर ने बताया…
