Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :निजी स्कूल फीस, गैस संकट और डॉग-बाइट पर विधायक पूर्णिमा साहू का एक्शन, उपायुक्त को सौंपा मांग-पत्र
    Breaking News

    Jamshedpur News :निजी स्कूल फीस, गैस संकट और डॉग-बाइट पर विधायक पूर्णिमा साहू का एक्शन, उपायुक्त को सौंपा मांग-पत्र

    News DeskBy News DeskApril 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को उठाया और विस्तृत मांग-पत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। मुलाकात के दौरान विधायक ने निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों से वसूली जा रही मनमानी फीस का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने री-एडमिशन फीस, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, स्पोर्ट्स और ट्यूशन फीस के नाम पर ली जा रही अतिरिक्त राशि को अनावश्यक वसूली बताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल संबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक निर्देश दिए।

    वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने सिदगोड़ा टाउन हॉल में आधार केंद्र स्थापित करने की मांग को भी दोहराया। इस पर उपायुक्त ने बताया कि सिदगोड़ा टाउन हॉल में आधार केंद्र की शुरुआत की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आगामी बरसात को देखते हुए पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर अक्षेस के माध्यम से शहर में साफ-सफाई, कचरा उठाव और जल निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। जिससे मानसून के दौरान जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को होने वाली जमशेदपुर अक्षेस की बैठक में इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

    इसके अतिरिक्त, विधायक पूर्णिमा साहू ने शहर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने, ट्रांसफॉर्मर की जांच और मरम्मत, खुले बिजली तारों की कवरिंग और अंडरग्राउंड केबल बिछाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही चापाकल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने की भी मांग की। उन्होंने शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए चापरबाजी पर रोक लगाने के लिए चापर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। इस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि चापर की बिक्री और भंडारण पर सख्ती से निगरानी रखी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए इसे बैन करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

    JAMSHEDPUR NEWS: साकची में NTA रद्द करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर AIDSO का जोरदार प्रदर्शन

    गैस की कृत्रिम किल्लत पर भी उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद कुछ लोग अफवाह फैलाकर संकट की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं। इस पर उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।

    वहीं, शहर में बढ़ते डॉग-बाइट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने डॉग शेल्टर हाउस की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने बिरसा मुंडा टाउन हॉल के पास बने डॉग कैनल परिसर को ‘जन सेवा संघ ट्रस्ट’ को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव भी रखा, जिससे आवारा कुत्तों के प्रबंधन और घायल पशुओं के उपचार की बेहतर व्यवस्था हो सके।

    JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त राजीव रंजन का कड़ा रुख, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कई मामलों में तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समाधान का प्रयास किया और आश्वस्त किया कि शेष समस्याओं का भी शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव भी मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Birsa Munda Town Hall news dog bite cases India electricity problem Jharkhand gas shortage news Jamshedpur civic issues Jamshedpur Development News Jamshedpur news Jharkhand Education News Karn Satyarthi news LPG gas problem Jamshedpur private school fees issue Purnima Sahu meeting school fee hike protest Sidgora Aadhaar center urban issues Jharkhand गैस संकट जमशेदपुर खबर डॉग बाइट समस्या पूर्णिमा साहू स्कूल फीस विवाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: साकची में NTA रद्द करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर AIDSO का जोरदार प्रदर्शन

    June 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त राजीव रंजन का कड़ा रुख, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    June 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एशिया कप में भारत को गोल्ड दिलाने वाले NTHA के दो जांबाज खिलाड़ियों को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    June 19, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: साकची में NTA रद्द करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर AIDSO का जोरदार प्रदर्शन

    June 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त राजीव रंजन का कड़ा रुख, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    June 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एशिया कप में भारत को गोल्ड दिलाने वाले NTHA के दो जांबाज खिलाड़ियों को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    June 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर कांग्रेस का वृक्षारोपण, परविंदर सिंह के नेतृत्व में लिया जनसेवा का संकल्प

    June 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विधायक पूर्णिमा साहू ने जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक को लिखा पत्र, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि व नये ट्रांसफार्मर लगाने की रखी मांग

    June 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group