Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Chaibasa: ड्यूटी के नाम पर वसूली का आरोप, होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा, चार प्रतिनियुक्त कर्मियों को तत्काल हटाने की मांग
Headlines

Chaibasa: ड्यूटी के नाम पर वसूली का आरोप, होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा, चार प्रतिनियुक्त कर्मियों को तत्काल हटाने की मांग

News DeskBy News DeskNovember 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला समादेष्टा कार्यालय में होमगार्ड जवानों को अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी आवंटित करने के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इसको लेकर गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवा संघ ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष दामोदर बारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कथित अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार और राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा को ज्ञापन सौंपा है। संघ का आरोप है कि जिला समादेष्टा कार्यालय में लंबे समय से प्रतिनियुक्त कुछ कर्मियों पर होमगार्ड जवानों को ड्यूटी दिलाने के नाम पर अन्य जवानों से अवैध रूप से पैसे मांगने और वसूली करने की शिकायतें मिल रही हैं।

इससे ड्यूटी पाने के इच्छुक जवानों को कथित तौर पर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कार्यालय में लंबे समय से प्रतिनियुक्त कर्मियों चरण हस्सुन, हुसन चरण लागुरी, वीरेंद्र अड्डा और राजेश पाल को तत्काल हटाने की मांग की है।
संघ ने जिला समादेष्टा कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी उठाई है, ताकि कार्यालय की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और पारदर्शिता बनी रहे। इसके अलावा भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के आरोपों से घिरे कर्मियों के स्थानांतरण की मांग की गई है।

Jamshedpur: मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यप्रणाली पर विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप करने की मांग

ज्ञापन में महिला होमगार्ड जवानों के लिए 50 प्रतिशत प्रतिनियुक्ति आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। संघ ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने, कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की अपील की है। अब इस शिकायत पर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्रवाई पर जवानों की नजर रहेगी।

DGP की नियुक्ति के लिए राज्यों में लागू नियमों का ब्योरा दे केंद्र, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और तदाशा मिश्रा से 16 नवंबर तक मांगा जवाब

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यप्रणाली पर विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप करने की मांग

November 4, 2026

DGP की नियुक्ति के लिए राज्यों में लागू नियमों का ब्योरा दे केंद्र, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और तदाशा मिश्रा से 16 नवंबर तक मांगा जवाब

November 4, 2026

IDBI Bank के कर्मचारी अब 10 नवंबर को तय करेंगे आगे की रणनीति, फिलहाल खत्म की हड़ताल

November 4, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यप्रणाली पर विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप करने की मांग

November 4, 2026

DGP की नियुक्ति के लिए राज्यों में लागू नियमों का ब्योरा दे केंद्र, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और तदाशा मिश्रा से 16 नवंबर तक मांगा जवाब

November 4, 2026

IDBI Bank के कर्मचारी अब 10 नवंबर को तय करेंगे आगे की रणनीति, फिलहाल खत्म की हड़ताल

November 4, 2026

Chaibasa: ड्यूटी के नाम पर वसूली का आरोप, होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा, चार प्रतिनियुक्त कर्मियों को तत्काल हटाने की मांग

November 4, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को, ट्रैफिक डीएसपी ने रूट का लिया जायजा

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group