Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»JAC Board Exam: झारखंड में 5 फरवरी से मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, 7.50 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल, 12 नवंबर से भरना होगा फॉर्म
Headlines

JAC Board Exam: झारखंड में 5 फरवरी से मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, 7.50 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल, 12 नवंबर से भरना होगा फॉर्म

News DeskBy News DeskNovember 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.झारखंड में मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) वर्ष 2027 की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी में करने की तैयारी में जुटा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, पांच फरवरी 2027 से मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। दोनों परीक्षाओं में राज्यभर से करीब 7.50 लाख छात्र-छात्राओं के शामिल होने का अनुमान है। परीक्षा का कार्यक्रम नवंबर के अंत तक जारी किए जाने की तैयारी है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। बिना विलंब शुल्क के 26 नवंबर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। वहीं, 27 नवंबर से चार दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर मिलेगा। जैक ने इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों और स्कूल-कॉलेजों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

मैट्रिक में 4.30 लाख, इंटर में 3.30 लाख परीक्षार्थी
इस बार मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं में कुल 7.50 लाख से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें मैट्रिक के लगभग 4.30 लाख छात्र-छात्राएं होंगे। वहीं, इंटरमीडिएट की तीनों संकायों विज्ञान, कला और वाणिज्य को मिलाकर करीब 3.30 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस हिसाब से फरवरी में राज्य की सबसे बड़ी शैक्षणिक परीक्षाओं में से एक का आयोजन होगा।

Jamshedpur: मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यप्रणाली पर विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप करने की मांग

जैक फरवरी में ही मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं संपन्न कराने की योजना पर काम कर रहा है। इसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर अप्रैल के अंत तक तीनों संकायों सहित मैट्रिक का परिणाम जारी करने की तैयारी है। परीक्षा कैलेंडर को समय पर पूरा करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और नामांकन के लिए पर्याप्त समय देना है।

DGP की नियुक्ति के लिए राज्यों में लागू नियमों का ब्योरा दे केंद्र, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और तदाशा मिश्रा से 16 नवंबर तक मांगा जवाब

फरवरी में आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा
बोर्ड परीक्षाओं के साथ जैक आठवीं, नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की भी तैयारी कर रहा है। इन कक्षाओं की परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह में ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। इनका आयोजन मैट्रिक और इंटर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यप्रणाली पर विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप करने की मांग

November 4, 2026

DGP की नियुक्ति के लिए राज्यों में लागू नियमों का ब्योरा दे केंद्र, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और तदाशा मिश्रा से 16 नवंबर तक मांगा जवाब

November 4, 2026

IDBI Bank के कर्मचारी अब 10 नवंबर को तय करेंगे आगे की रणनीति, फिलहाल खत्म की हड़ताल

November 4, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यप्रणाली पर विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप करने की मांग

November 4, 2026

DGP की नियुक्ति के लिए राज्यों में लागू नियमों का ब्योरा दे केंद्र, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और तदाशा मिश्रा से 16 नवंबर तक मांगा जवाब

November 4, 2026

IDBI Bank के कर्मचारी अब 10 नवंबर को तय करेंगे आगे की रणनीति, फिलहाल खत्म की हड़ताल

November 4, 2026

Chaibasa: ड्यूटी के नाम पर वसूली का आरोप, होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा, चार प्रतिनियुक्त कर्मियों को तत्काल हटाने की मांग

November 4, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को, ट्रैफिक डीएसपी ने रूट का लिया जायजा

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group