Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :सोनारी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ शुभारंभ, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Breaking News

Jamshedpur News :सोनारी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ शुभारंभ, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

News DeskBy News DeskApril 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा के सोनारी मंडल द्वारा सोनारी नॉर्थ लेआउट सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को शुभारंभ हुआ। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन कुल 3 सत्र संपन्न हुए। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार एवं अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के इतिहास एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रदर्शनी भी लगाई गई।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने ‘भाजपा का इतिहास’ विषय पर संबोधित करते हुए पार्टी के गौरवशाली इतिहास, उसकी वैचारिक परंपरा, संघर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के मूल मंत्र पर चलने वाला एक जनआंदोलन है, जिसने सेवा, समर्पण और सुशासन के माध्यम से देश के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत उसके समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को आत्मसात कर धरातल पर ले जाएं और जन-जन तक पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं।

वहीं, प्रशिक्षण वर्ग में ‘वैचारिक अधिष्ठापन’ विषय पर बतौर वक्ता संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना नहीं है। भाजपा का लक्ष्य हर समाज वर्ग का कल्याण व उत्थान करना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को नया सीखने और उनके कौशल को निखारने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक होता है। पार्टी के कार्यकर्ता सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के ध्वज वाहक हैं। देश में भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होते रहते हैं। जो प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को निरंतर सीखने और कौशल को निखारने पर जोर देती है। भाजपा के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बल्कि यह सेवा का एक साधन है। भाजपा हमेशा लोगों के विश्वास पर खरी उतरी है और यही कारण है जिससे हमें लोगों का आशीर्वाद और समर्थन लगातार प्राप्त होता है। कहा कि भाजपा ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया है और यही पार्टी की सफलता का कारण है।

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

वहीं, सोशल मीडिया जिला संयोजक ज्ञान प्रकाश ने सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप एवं एआई के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया।

इस दौरान विशेष रुप में पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, पूरण वर्मा,रीता सिंह, सुनिल सिंह, रामनाथ सिंह, अखिल सिंह, उज्ज्वल सिंह, अब्बू असरफ, अजय रजक, महावीर सिंह, प्रदीप सिंह, नारायण प्रसाद, संजय रजक, सतेंन्द्र सिंह यादव, शंभु राम, विनोद उमंग, शशांक शेखर, शुशिल हेसा, मनोज मिश्रा, कृष्ण यादव, लालू यादव, शंकर राय,कैलाश सरदार, भूपेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, महावीर सिंह, सरिता लाल, हीरालाल रजक, शोभा देवी, सुरेश प्रसाद, भरत सिंह, दीपक सिंह, अभिषेक कुमार, गौरव नेगी, लालू सिंह, लाल जी प्रसाद व अन्य मौजूद रहे।

Jindal Stainless Q2 Result: जिंदल स्टेनलेस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 11.1 प्रतिशत बढ़कर 898 करोड़ रुपये पर

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

October 23, 2026

Jindal Stainless Q2 Result: जिंदल स्टेनलेस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 11.1 प्रतिशत बढ़कर 898 करोड़ रुपये पर

October 23, 2026

JIO के IPO को दूसरे दिन 5.57 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 3.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची

October 23, 2026
Recent Post

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

October 23, 2026

Jindal Stainless Q2 Result: जिंदल स्टेनलेस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 11.1 प्रतिशत बढ़कर 898 करोड़ रुपये पर

October 23, 2026

JIO के IPO को दूसरे दिन 5.57 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 3.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची

October 23, 2026

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

October 23, 2026

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group