जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मंडल द्वारा नेपाली सेवा समिति के सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार को समापन हो गया। यह प्रशिक्षण वर्ग गुरुवार से प्रारंभ होकर शुक्रवार को संपन्न हुआ। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल 7 सत्र संपन्न हुए। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय एवं अन्य नेताओं ने संयुक्त…
Author: News Desk
जमशेदपुर । आरएमएस हाई स्कूल खुंटाडीह ने शैक्षणिक क्षेत्र में अपने 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में स्कूल प्रबंधन द्वारा 5 अप्रैल को संध्या 6 बजे XLRI सभागार में ‘सिल्वर जुबिली समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में संजय केडिया और स्कूल की प्रधानाचार्या डा. परिणीता शुक्ला ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डा. सुनीता मुखर्जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सौरभ तिवारी उपस्थित रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति समारोह में…
जमशेदपुर। शहर के विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों के लिए दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है। यह लाइब्रेरी साकची स्थित स्ट्रेट माइल रोड पर दिनशाव मेमोरियल म्युनिसिपल भवन (TMH क्लिनिक के पास) में संचालित हो रही है। यहां पाठकों के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। 8 हजार से अधिक पुस्तकों का संग्रह लाइब्रेरी में लगभग 8 हजार से अधिक किताबों का विशाल संग्रह उपलब्ध है। यहां पाठकों को शांत और आधुनिक वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी एकाग्रता और ज्ञानवर्धन में मदद मिलती है।…
जमशेदपुर । बर्मामाइंस क्षेत्र में स्थित विनोबा आश्रम सहित आसपास की कई बस्तियों में पेयजल सुविधा को लेकर बड़ी पहल की गई है। यहां घर-घर पानी पहुंचाने के उद्देश्य से पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को जल्द ही नियमित जलापूर्ति मिल सकेगी। पांच बस्तियों को मिलेगा सीधा लाभ इस परियोजना के तहत विनोबा भावे आश्रम, सिद्धू-कानू बस्ती, कोयला टाल बस्ती, दास बस्ती और गांधी बस्ती को जोड़ा गया है। इन सभी क्षेत्रों में अब पाइपलाइन बिछ जाने के बाद घर-घर पेयजल कनेक्शन देने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे हजारों लोगों को…
जमशेदपुर । बढ़ती भीषण गर्मी और पेयजल संकट के बीच हरहरगुड्डू और घाघीडीह क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू की पहल पर शुक्रवार से निःशुल्क शुद्ध पेयजल वितरण की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक साफ पानी पहुंचाना है। जल टैंकर सेवा का शुभारंभ कार्यक्रम का उद्घाटन पारंपरिक तरीके से नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान तारापोर कंपनी के टैंकर के जरिए JUSCO द्वारा उपलब्ध कराए गए शुद्ध पानी का वितरण शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ी…
जमशेदपुर। देश में बढ़ते मानसिक तनाव और आत्महत्या के मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अब 100 या उससे अधिक छात्रों वाले सभी स्कूलों और कॉलेजों में प्रशिक्षित काउंसलर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की नियुक्ति अनिवार्य होगी। यह कदम छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। काउंसलर और हेल्पलाइन जरूरी नए निर्देशों के अनुसार, सभी शैक्षणिक संस्थानों को अपने परिसर में हेल्पलाइन नंबर प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करना होगा, ताकि जरूरत पड़ने पर छात्र तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। वहीं…
Ranchi. रांची-टाटा एनएच 33 की स्थिति जर्जर है. दो जगहों पर एनएचआई टोल वसूलती है. पर दो जगह ओवरब्रिज नहीं बना है. चालकों को डायवर्सन से गुजरना पड़ता है. कई जगहों पर रोड टूटा हुआ है. इन सब वजहों से मात्र 120 किमी की दूरी तय करने में गाड़ियों को तीन घंटा लग जाता है. जबकि जितने पैसे की वसूली सरकार कर रही है, उसमें सड़क इतनी बेहतर होनी चाहिए कि डेढ़ से दो घंटे में गाड़ियां 120 किमी की दूरी तय कर ले. इस सड़क की मरम्मती करने के लिए एनएचआई ने 277 करोड़ रुपया खर्च करने का फैसला…
जमशेदपुर। बालीगुमा क्षेत्र में स्थित जल मीनार का आज मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परियोजना स्थल का बारीकी से अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और अधूरे कार्यों की समीक्षा की। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से भी विस्तृत जानकारी ली गई। अधूरी पाइपलाइन बनी बड़ी समस्या निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि जल आपूर्ति योजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन कई जगहों पर अभी भी अधूरी है। इसके कारण स्थानीय लोगों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही है और उन्हें…
Ramgarh. झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में जंगली हाथियों के हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति सहित तीन लोगों की कुचल जाने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाएं गोला पुलिस थाना क्षेत्र के भीतर हुईं। एक घटना बांदा गांव में हुई, जहां दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना मुरपा गांव में हुई, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति को जंगली हाथियों ने कुचलकर मार डाला। गोला पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया, “शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर जंगली हाथियों के हमले में तीन…
Jamshedpur. जमशेदपुर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को लोन एप के जरिए जाल में फंसाकर साइबर अपराधियों ने 10 लाख रुपए ठग लिए। गोलमुरी (नीलडीह) निवासी टाटा स्टील के चिकित्सक डॉ. मनीष सिंह को साइबर अपराधियों के बड़े गिरोह ने जनवरी 2026 से ही निशाना बनाना शुरू किया था। ठगों ने लोन दिलाने के नाम पर एक ऐप डाउनलोड कराया। शुरू में डॉक्टर से 900 रुपए लिए और बदले में 1500 रुपए लौटाए, ताकि उनका भरोसा जीता जा सके। विश्वास कायम होते ही ठगों ने अलग-अलग ऐप के जरिए निवेश और भुगतान का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित डॉक्टर ने…
