


Jamshedpur. जमशेदपुर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को लोन एप के जरिए जाल में फंसाकर साइबर अपराधियों ने 10 लाख रुपए ठग लिए। गोलमुरी (नीलडीह) निवासी टाटा स्टील के चिकित्सक डॉ. मनीष सिंह को साइबर अपराधियों के बड़े गिरोह ने जनवरी 2026 से ही निशाना बनाना शुरू किया था। ठगों ने लोन दिलाने के नाम पर एक ऐप डाउनलोड कराया। शुरू में डॉक्टर से 900 रुपए लिए और बदले में 1500 रुपए लौटाए, ताकि उनका भरोसा जीता जा सके। विश्वास कायम होते ही ठगों ने अलग-अलग ऐप के जरिए निवेश और भुगतान का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि जब उन्होंने और पैसे देने से मना किया, तो ठगों ने उनके मोबाइल का डेटा एक्सेस कर लिया।
इसके बाद उन्हें अश्लील फोटो वायरल करने और जान-माल की धमकी दी जाने लगी। डर के मारे डॉक्टर ने किस्तों में करीब 10 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। रकम चुकाने के लिए अपने माता-पिता से भी उधार लेना पड़ा। साइबर थाना पलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।



