Jamahedpur. झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। ज़िला प्रशासन के द्वारा इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। परंपरा और संस्कृति के रंग में रंगे मुख्य न्यायाधीश मुख्य न्यायाधीश के स्वागत के लिए स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी। कलाकारों का उत्साह देखकर मुख्य न्यायाधीश खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने न केवल कलाकारों से आत्मीय संवाद किया और झारखंड…
Author: News Desk
New Delhi. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समूह की कंपनियों के 30 से अधिक मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) और प्रबंध निदेशकों को कठिन कारोबारी माहौल के लिए तैयार रहने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को पश्चिम एशिया में युद्ध के प्रभाव पर एक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। युद्ध के कारण आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो गई है। चंद्रशेखरन ने शीर्ष कार्यकारियों को बताया कि क्षेत्र में वोल्टास, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड और टाइटन कंपनी (डामास सहित) के 10,000 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले एक…
Latehar. झारखंड सरकार की नई दिशा पुनर्वास नीति का असर लगातार दिख रहा है. इसी नीति से प्रभावित होकर जेजेएमपी का कुख्यात उग्रवादी सुरेंद्र लोहरा उर्फ टाइगर जी उर्फ विनोद लोहरा (मांजर, लातेहार) ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया. उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह बीते बीस वर्षों से उग्रवादी गतिविधियों में सक्रिय था. आत्मसमर्पण पलामू आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर के समक्ष हुआ. आत्मसमर्पण के बाद अधिकारियों ने उसे गुलदस्ता और शॉल भेंट कर समाज की मुख्यधारा में गर्मजोशी…
Kolakata.पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता को शुक्रवार को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम के रूप में हुई है। उसे तब गिरफ्तार किया गया जब वह एक विमान में सवार होने की कोशिश कर रहा था। अधिकारी ने बताया, ‘‘वह कालियाचक कांड का मुख्य साजिशकर्ता है, जिसमें बुधवार रात को सात न्यायिक अधिकारियों का बीडीओ कार्यालय के अंदर कई घंटों तक घेराव किया गया था। वह विमान में सवार होकर भागने की फिराक में…
Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में तीन अज्ञात बदमाशों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान समीर खलीफा उर्फ गुड्डू (36) के रूप में हुई है। वह कांजी हाउस कॉलोनी का निवासी था। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 10.45 बजे टाउन पुलिस थाना के अंतर्गत बस स्टैंड के पास स्थित पालिका बाजार में हुई। टाउन पुलिस थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने बताया, “बाजार में तीन अज्ञात बदमाशों ने पीड़ित की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने पीड़ित के सिर…
Ranchi. विदेश में बैठकर व्यवसायियों से रंगदारी मांगने वाले कुख्यात प्रिंस खान के साथ मृत अमन साहू के अलावा राहुल दूबे व मयंक सिंह गिरोह के सात गुर्गों को पुलिस दबोचने में कामयाब हुई है। गिरफ्तार आरोपितों में एक प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया ने गुरुवार की अहले सुबह पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। जवाबी कार्रवाई में प्रिंस के बाएं पैर में पुलिस की एक गोली लगी। घुटने के नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया। इसे इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सातों अपराधी अपने बास कुख्यात…
Chaibasa. जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत जैंतगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंतैल (नर) हाथी की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है। यह घटना मानिकपुर गांव की है, जहां गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों के समीप एक विशाल हाथी को मृत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया गया। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि,…
Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित अशोका टॉवर फेज-2 में गुरुवार को एक हादसा हुआ। इमारत की पांचवीं मंजिल का छज्जा गिरने से 60 वर्षीय मनोहर धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कुंवर बस्ती में हुई। जानकारी के अनुसार, मनोहर धीवर पास की दुकान से कुछ सामान लेने निकले थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से छज्जे का हिस्सा टूटकर उन पर गिर गया। मलबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से मनोहर धीवर को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों…
Jamshedpur. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 43 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब 6 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस को 1 अप्रैल की रात गुप्त सूचना मिली थी कि दोमुहानी पुल के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर सीसीआर डीएसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर एक महिला और तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।…
Jamshedpur। शहरों में स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार के Ministry of Housing and Urban Affairs के सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में घरेलू स्तर पर Piped Natural Gas (PNG) कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और गैस पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। कई एजेंसियों की भागीदारी बैठक में Ministry of Petroleum and Natural Gas के प्रतिनिधि, GAIL (India) Limited के अधिकारी तथा देश के विभिन्न नगर निकायों के पदाधिकारी शामिल हुए। नेटवर्क विस्तार पर जोर बैठक के दौरान सचिव ने सभी…
