Ranchi.केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से सात बड़े अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस फेरबदल के तहत प्रभाकर प्रभात को झारखंड ईडी का नया संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह रायपुर जोनल ऑफिस में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके साथ ही उन्हें पणजी जोनल ऑफिस के अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। झारखंड में अब तक कार्यरत संयुक्त निदेशक अजय लुहाच को अब रायपुर जोनल ऑफिस की जिम्मेदारी दी गई है। जारी सूची के अनुसार, मधुर डी सिंह को गुरुग्राम, राज कुमार को मुख्यालय, मयंक पांडेय को मुंबई-1, राकेश…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के तापमान में गुरुवार से बदलाव होगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जमशेदपुर के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार तक तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की प्रबल संभावना है। कुछ जिलों में हीट वेव, यानी कि गर्म हवा और लू को लेकर येल्लो अलर्ट जारी किया गया हैं. इन जिलों में खासतौर पर बोकारो, धनबाद, गोड्डा, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला खरसावां व जमशेदपुर शामिल हैं. मौसम विभाग ने 2 से 4 अप्रैल तक शहर में ‘गर्म दिन’ और लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में इस अचानक उतार-चढ़ाव को देखते…
Hazaribag. झारखंड पुलिस ने कुसुम्भा गांव में एक बलि अनुष्ठान के दौरान गला घोंटकर मारी गई किशोरी की 35 वर्षीय मां को एक तांत्रिक और एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन और हजारीबाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अंजनी झा ने देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में इन गिरफ्तारियों की घोषणा की। पुलिस ने बताया कि उन्होंने लड़की की मां रेशमी देवी, 55 वर्षीय शांति देवी (जो एक तांत्रिक है) और 40 वर्षीय भीम राम को गिरफ्तार किया है, ये सभी एक ही गांव के…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करने की चेतावनी के बाद बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से बाजारों में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। इसके अलावा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी घरेलू शेयर बाजारों की कमजोरी को और बढ़ा दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,433.72 अंक या 1.96 प्रतिशत टूटकर 71,700.60 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 445.70 अंक या 1.97 प्रतिशत फिसलकर 22,233.70 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स…
Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘गुड फ्राइडे’ और संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य (जेईई-मेन) के मद्देनजर झारखंड बंद को नौ अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी। पार्टी ने बंद के लिए समर्थन जुटाने को लेकर मशाल जुलूसों को भी दो अप्रैल से पुनर्निर्धारित करके तीन अप्रैल को आयोजित करने की घोषणा की। इससे पहले, पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य में कानून-व्यवस्था की कथित बिगड़ती स्थिति के विरोध में और हजारीबाग जिले में 12 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर…
New Delhi. ऑनलाइन भुगतान में धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए यूपीआई समेत सभी डिजिटल मंचों से होने वाले लेनदेन के लिए दो-स्तरीय प्रमाणीकरण बुधवार से अनिवार्य हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशों के तहत सभी तरह के डिजिटल लेनदेन के लिए अब दो-स्तरीय सत्यापन करना अनिवार्य हो गया है।नए नियम के तहत कोई भी डिजिटल लेनदेन पूरा करने के लिए उपयोगकर्ता का दो स्तरों पर सत्यापन करना होगा। इसका मतलब है कि अब केवल यूपीआई पिन डालने से ही भुगतान पूरा नहीं होगा बल्कि ओटीपी, अंगुली के निशान या चेहरे का सत्यापन जैसे कदम भी जरूरी होंगे।…
New Delhi. रेल मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में 167 करोड़ टन माल की ढुलाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है, जो एक साल पहले के मुकाबले 3.25 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह उपलब्धि परिचालन दक्षता में सुधार, क्षमता विस्तार और अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों द्वारा रेल परिवहन पर बढ़ती निर्भरता को दर्शाती है। समाप्त वित्त वर्ष में ढुलाई के लिए इस्तेमाल हुए रेल वैगन की संख्या 4.56 प्रतिशत बढ़कर 2,91,86,475 हो गई। यह 2024-25 में 2,79,12,271 वैगन थी। बयान के मुताबिक, माल ढुलाई में लगातार वृद्धि से…
New Delhi. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग जिले में 12 वर्षीय लड़की की कथित हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया। समिति, दो अप्रैल को घटनास्थल का दौरा करेगी और संबंधित अधिकारियों से बातचीत करेगी। समिति को 10 कार्यदिवसों के भीतर आयोग को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। आयोग ने बताया कि लड़की का शव 25 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था और उस पर गंभीर चोट के कई निशान थे। आयोग ने कहा, इस घटना ने समाज को झंकझोर दिया है और महिलाओं व लड़कियों…
Jamshedpur: वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39वाँ रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह जमशेदपुर के स्थानीय माइकल जॉन ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ. समारोह का उद्घाटन क्रॉस इंडिया लिमिटेड के एचआर हेड रमाकांत गिरि, वी वी डी ए के वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मुखर्जी, प्रेसिडेंट इंद्रजीत पॉल, वाइस प्रेसिडेंट चंदेश्वर खां, मानद सचिव नलिनी राममूर्ति, सचिव रवींद्र दुग्गल, महासचिव कमल कुमार घोष, वित्त सचिव अमित बोस और संस्थापक अध्यक्ष सुनील मुखर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, क्रॉस इंडिया, रामकृष्ण फोर्जिंग, गायत्री परिवार, शनि भक्त मंडल, आनंद…
जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बिद्युत बरण महतो के सतत प्रयासों एवं पहल के परिणामस्वरूप बहरागोड़ा क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (पूर्व में एनएच-33) पर फ्लाईओवर, अंडरपास एवं सर्विस रोड निर्माण के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) जारी कर दिया गया है। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹80,24,58,387 (अस्सी करोड़ चौबीस लाख अठावन हजार तीन सौ सत्तासी रुपये) है। निर्माण कार्य का दायित्व मैसर्स एस.आर. कंस्ट्रक्शन, मथुरा (उत्तर प्रदेश) को सौंपा गया है, जिसकी निविदा तकनीकी एवं वित्तीय…
