जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निदेश पर प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में संचालित विकासात्मक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण एवं निरीक्षण के उद्देश्य से नोडल पदाधिकारियों को नामित किया गया है। नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा आवंटित प्रखंड/नगर निकाय एवं पंचायत क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करते हुए सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित कराएंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, जन वितरण प्रणाली, मनरेगा योजनाएं, विद्यालय सहित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन जिला विकास शाखा के माध्यम से उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। नोडल पदाधिकारियों का यह…
Author: News Desk
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बारीडीह मंडल द्वारा हिंदुस्तान मित्रमंडल सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का बुधवार को समापन हो गया। यह प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार से प्रारंभ होकर बुधवार को संपन्न हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत पहले दिन 3 सत्र एवं दूसरे दिन 4 सत्र सम्पन्न हुए। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला महामंत्री संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक व अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन…
धनबाद: भारतीय रेलवे (Indian Railways) के पूर्व मध्य रेलवे (ECR) अंतर्गत धनबाद रेल मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों (Ticketless Travelers) पर लगातार नकेल कसी जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के कुशल दिशा-निर्देश में टिकट जांच अभियान को न केवल तेज किया गया है, बल्कि इस अभियान में दिन-रात पसीना बहाकर रेलवे का खजाना भरने वाले उत्कृष्ट रेल कर्मियों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में 1 अप्रैल 2026 को धनबाद रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने एक शानदार पहल करते हुए अपने होनहार कर्मचारियों को सम्मानित किया। 13 होनहार रेल कर्मियों का बढ़ा…
बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल लदान, यात्री परिवहन एवं माल यातायात से राजस्व अर्जन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित करते हुए भारतीय रेल में अपनी अग्रणी भूमिका को और सुदृढ़ किया है। उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, सुदृढ़ प्रबंधन एवं समर्पित टीम वर्क के बल पर इस वर्ष दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 261.25 मिलियन टन का अब तक का सर्वोच्च माल लदान दर्ज किया है। इसी के साथ, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ₹30,400 करोड़ से अधिक का फ्रेट राजस्व अर्जित कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो इसके अब तक के सर्वश्रेष्ठ…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रेलवे पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने पूछा है कि बीते कई वर्षों से देश के किसी भी हिस्से से चलनी वाली ट्रेनें टाटानगर लगातार विलंब से क्यों पहुंच रही हैं? उन्होंने रेलमंत्री से कारण बताने की मांग की। अपने बिष्टुपुर स्थित आवास पर आगामी 7 अप्रैल को टाटानगर रेलवे जंक्शन पर आहूत धरना की तैयारियों के सिलसिले में बुलाई गई बैठक में सरयू राय रेल समितियों पर भी बिफरे। उन्होंने जानना चाहा कि रेल समितियां क्या कर रही हैं? जिन लोगों को सिफारिश के आधार पर इन समितियों में रखा गया,…
Dibrugarh. असम में विधानसभा चुनाव है। राजनीतिक दलों के नेता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह-सुबह असम के डिब्रूगढ़ पहुंच गए. वहां चाय बागान में मौजूद महिलाओं से मुलाकात की. पीएम ने इसके अलावा उनके अनुरोध पर एक सेल्फी भी खिंचाई. पीएम मोदी ने चाय बगान की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर की हैं. गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी पहुंची ं चबुआ विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी भूबेन मुरारी के पक्ष में सांसद जोबा माझी और विधायक कल्पना सोरेन ने प्रचार प्रसार किया। इस दौरान झामुमो के दोनों स्टार प्रचारकों ने प्रत्याशी…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आज गरमनाला, साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में पांच नए कमरों के निर्माण का शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के मद से 86 लाख 97 हजार रुपये की लागत से शुरु हो रही है। सरयू राय ने बताया कि 2014 में इस विद्यालय में 50 बच्चियां थीं। इस विद्यालय को शिक्षा विभाग बंद करना चाह रहा था। उस दौर में, वहां की प्रधानाध्यापिका श्री राय के पास आईं और सहयोग मांगा। श्री राय ने सहयोग किया। स्कूल में कई निर्माण कराए। तब श्री राय ने…
कोलकाता/जमशेदपुर:भारतीय रेलवे के प्रमुख जोनों में शामिल दक्षिण पूर्व रेलवे को नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ अधिकारी सौमित्र मजूमदार ने महाप्रबंधक (GM) का पदभार संभाल लिया। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बड़े रेल नेटवर्क में नई उम्मीदें जगी हैं। अनुभवी IRTS अधिकारी सौमित्र मजूमदार 1989 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के अधिकारी हैं। उन्हें रेलवे प्रशासन का लंबा और समृद्ध अनुभव प्राप्त है। महाप्रबंधक बनने से पहले वे इसी जोन में अपर महाप्रबंधक (AGM) के रूप में कार्यरत थे। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार, वे…
New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि मार्च, 2026 में उसकी कुल बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 66,971 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 51,872 इकाई थी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री 66,192 इकाई रही, जो पिछले साल मार्च के आंकड़े 51,616 इकाई की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार के मोर्चे पर कंपनी की बिक्री पिछले महीने तीन गुना से अधिक होकर 779 इकाई हो गई, जो मार्च, 2025 में 256 इकाई थी। कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते…
New Delhi.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि देश में रेलवे के इतिहास में मंगलवार को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2025-26 में सबसे कम रेलव दुर्घटनाएं हुईं जिनकी संख्या 16 रही। वैष्णव ने प्रश्नकाल में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में पिछले एक दशक में रेलवे में जो निवेश हुआ है, उसका लाभ गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलर रहा है। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्य शांभवी के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘रेलवे के पिछले 50 साल के इतिहास में कल समाप्त हुए पिछले वित्तीय वर्ष में सबसे कम…
