Gumla. झारखंड के गुमला जिले में एक संदिग्ध प्रेम त्रिकोण के सिलसिले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को चैनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिछवानी गांव में घटी जब कामिल टोप्पो ने उस व्यक्ति पर हमला किया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार मिंज के रूप में हुई है। गुमला एसपी हारिस बिन ज़मान ने कहा, “आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वह फरार है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता…
Author: News Desk
New Delhi. बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 572 रेल इंजन का उत्पादन किया, जिससे भारतीय रेलवे के औद्योगिक इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, “यह उपलब्धि बीएलडब्ल्यू की तकनीकी उत्कृष्टता, कुशल प्रबंधन और इसके अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक प्रयासों का ठोस प्रमाण है। बीएलडब्ल्यू ने वित्त वर्ष 2024-25 में 477 रेल इंजन का उत्पादन किया था। 2025-26 में कंपनी ने रेल इंजन के उत्पादन में 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। रेल मंत्रालय ने कहा, यह उपलब्धि न केवल बीएलडब्ल्यू,…
New Delhi. पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण दुनिया भर में तेल की कीमतों में उछाल के बीच वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में बुधवार को 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले एक मार्च को 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू गैस एलपीजी की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है। इससे पहले, सात मार्च…
Ramgarh. झारखंड के रामगढ़ जिला प्रशासन ने दो अप्रैल को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर सेट में कथित छेड़छाड़ की जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इसमें शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। यह कार्रवाई जिले के एक निजी संस्थान राधा गोविंद विश्वविद्यालय (आरजीयू) द्वारा रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद की गई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि जेईई (मेन) परीक्षा से पहले कुछ…
Mumbai. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में संभावित तनाव कम होने की उम्मीदों से वैश्विक बाजारों में आई तेजी के अनुरूप बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार उछाल आया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,899.53 अंक चढ़कर 73,847.08 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 572.55 अंक की बढ़त के साथ 22,903.95 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर में तेजी रही। ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।अमेरिकी बाजार मंगलवार को उल्लेखनीय तेजी के साथ बंद हुए थे। श्री महावीर जयंती…
Jamshedpur. जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के दस साल पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी.वी. नरेन्द्रन सहित टाटा स्टील समूह की विभिन्न कंपनियों के प्रबंध निदेशक, उपाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. साथ ही विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शाहनवाज आलम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने प्रबंधन और यूनियन के पिछले दस वर्षों के सफर पर चर्चा की तथा…
Ranchi. झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को लगभग 750 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले के सिलसिले में आरोपपत्र दाखिल करने का निर्देश देने की मांग की। मरांडी ने एसीबी पर आरोपियों को बचाने के लिए जानबूझकर आरोपपत्र दाखिल न करने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि वह मामले की तफ्तीश में एसीबी की भूमिका की समीक्षा करने की पहल करें और जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दें। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मरांडी ने गंगवार…
Jamshedpur. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छाया नगर (अमित स्टोर डब्बा लाइन) में मंगलवार देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और चापड़ (धारदार हथियार) से हमला कर दो युवकों सन्नी पुष्टि उर्फ जगन्नाथ पुष्टि और नंदू लोहार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुरानी रंजिश में फायरिंग और चापड़ से हमला किया गया है. यहां दो युवकों पर हमला किया गया है. सन्नी पुष्टि पर धारदार चापड़ से वार किया गया, वहीं, नंदू लोहार को गोली मारी गयी. दोनों घायलों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, और इस हमले के पीछे…
Jamshedpur. टाटा स्टील में मैनपावर को युक्तिसंगत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना ‘सुनहरे भविष्य की योजना 5.0’ की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर अब 15 अप्रैल कर दी है। यह निर्णय निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं होने के बाद लिया गया है। कंपनी का उद्देश्य अपने विभिन्न सर्विसेज विभागों में कर्मचारियों की संख्या कम करना है। प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हुए समझौते के अनुसार, कुल मैनपावर को 10,800 से घटाकर 8,270 तक लाने का लक्ष्य तय किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक…
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षण संस्था, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT Jamshedpur) में ‘प्राचीन भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ पर आयोजित 15वीं दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का 31 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन एनआईटी जमशेदपुर के ‘भारतीय ज्ञान केंद्र’ (Indian Knowledge System Center) एवं ‘भारतीय पारंपरिक ज्ञान विज्ञान समाज’ (BPGVS) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इस महामंथन में देश भर से आए विद्वानों और शिक्षाविदों ने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन सत्र की शुरुआत एनआईटी जमशेदपुर के उप-निदेशक…
