


Jamshedpur. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छाया नगर (अमित स्टोर डब्बा लाइन) में मंगलवार देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और चापड़ (धारदार हथियार) से हमला कर दो युवकों सन्नी पुष्टि उर्फ जगन्नाथ पुष्टि और नंदू लोहार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुरानी रंजिश में फायरिंग और चापड़ से हमला किया गया है. यहां दो युवकों पर हमला किया गया है. सन्नी पुष्टि पर धारदार चापड़ से वार किया गया, वहीं, नंदू लोहार को गोली मारी गयी. दोनों घायलों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, और इस हमले के पीछे रामनवमी के दौरान हुए विवाद के कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
हादसा के बाद टीएमएच पहुंचे उनके घरवालों ने काफी हंगामा किया. सूचना मिलने पर डीएसपी भेला प्रसाद सिंह,सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
घटनास्थल की जांच के उपरांत वे टीएमएच घायलों का हाल जानने पहुंचे. बताया गया कि पुराने विवाद में घटना हुई है. दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. सभी आरोपी छायानगर बस्ती के ही बताये जा रहे है.



