Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: JCAPCPL वर्कर्स यूनियन ने मनायी 10वीं वर्षगांठ, Tata Steel के एमडी टीवी नरेंद्रन रहे मौजूद
Breaking News

Jamshedpur: JCAPCPL वर्कर्स यूनियन ने मनायी 10वीं वर्षगांठ, Tata Steel के एमडी टीवी नरेंद्रन रहे मौजूद

News DeskBy News DeskApril 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के दस साल पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी.वी. नरेन्द्रन सहित टाटा स्टील समूह की विभिन्न कंपनियों के प्रबंध निदेशक, उपाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. साथ ही विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शाहनवाज आलम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने प्रबंधन और यूनियन के पिछले दस वर्षों के सफर पर चर्चा की तथा ज्वाइंट कन्सलटेशन (संयुक्त परामर्श) की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला.

दोनों ने कहा कि प्रबंधन और यूनियन के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध तथा निरंतर संवाद ने कंपनी और कर्मचारियों दोनों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. मौके पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस युग में ट्रेड यूनियनों की भूमिका विषय पर एक विचारोत्तेजक पैनल डिस्कशन भी आयोजित किया गया.

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

इसमें विशेषज्ञों ने चर्चा की कि बदलते औद्योगिक परिदृश्य में यूनियनों को कैसे अनुकूलित होना चाहिए, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करते हुए नई तकनीकों को अपनाने में क्या चुनौतियां और अवसर हैं. यह आयोजन जेकेपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन की उपलब्धियों को रेखांकित करने और भविष्य की दिशा तय करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ. कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने यूनियन की इस उपलब्धि पर बधाई दी और औद्योगिक सद्भाव के मॉडल के रूप में इसकी सराहना की.

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group