Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JEE Exam: जेईई परीक्षा से पहले कंप्यूटर में ‘छेड़छाड़’ के मामले में जांच के आदेश, तीन लोग गिरफ्तार
    Breaking News

    JEE Exam: जेईई परीक्षा से पहले कंप्यूटर में ‘छेड़छाड़’ के मामले में जांच के आदेश, तीन लोग गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ramgarh. झारखंड के रामगढ़ जिला प्रशासन ने दो अप्रैल को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर सेट में कथित छेड़छाड़ की जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इसमें शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। यह कार्रवाई जिले के एक निजी संस्थान राधा गोविंद विश्वविद्यालय (आरजीयू) द्वारा रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद की गई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि जेईई (मेन) परीक्षा से पहले कुछ लोगों द्वारा उसके कंप्यूटर सेट में छेड़छाड़ की गई। रामगढ़ के उपायुक्त (डीसी) फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि जेईई परीक्षा केंद्रों में से एक आरजीयू की शिकायत के बाद पुलिस ने विश्वविद्यालय के एक कंप्यूटर ऑपरेटर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर विश्वविद्यालय की कंप्यूटर लैब में सिस्टम में हेरफेर करने का आरोप है।

    उन्होंने बताया कि सिस्टम में हेरफेर में इन लोगों के साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। उन्होंने कहा, हमने रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनुराग कुमार तिवारी के नेतृत्व में इस मामले की जांच का आदेश दिया है और उनसे जल्द से जल्द जांच के निष्कर्ष प्रस्तुत करने को कहा है।’’यह घटना 29 मार्च की है, जब विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी ने कंप्यूटर प्रयोगशाला में कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब उसने उनसे पूछताछ की, तो आरोपियों ने दावा किया कि वे एक अधिकृत कंपनी के तकनीकी कर्मचारी हैं, जो परीक्षा आयोजित कर रही है।

    OnlyFans Best Models Guide: Find, Subscribe & Enjoy Premium Content

    रामगढ़ थाने के प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने 29 मार्च की शाम को दिनेश कुमार महतो, सूरज कुमार सिंह और शाकिर अंसारी नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    Jharkhand vidhansabha: झारखंड सरकार ने पक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JEE Exam: Investigation ordered into computer tampering before JEE exam JEE Exam: जेईई परीक्षा से पहले कंप्यूटर में ‘छेड़छाड़’ के मामले में जांच के आदेश three people arrested तीन लोग गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    OnlyFans Best Models Guide: Find, Subscribe & Enjoy Premium Content

    August 8, 2026

    Jharkhand vidhansabha: झारखंड सरकार ने पक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

    August 8, 2026

    Jharkhand Police: दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 8, 2026
    Recent Post

    OnlyFans Best Models Guide: Find, Subscribe & Enjoy Premium Content

    August 8, 2026

    Jharkhand vidhansabha: झारखंड सरकार ने पक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

    August 8, 2026

    Jharkhand Police: दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 8, 2026

    Chaibasa Naxal Breaking: पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली सलूका कायम ने दो महिला सदस्यों के साथ किया सरेंडर

    August 8, 2026

    Jamshedpur: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कोयला चोरों ने चोरी रोकने गए कर्मी पर पत्थरों से हमला

    August 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group