Ranchi. झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को लगभग 750 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले के सिलसिले में आरोपपत्र दाखिल करने का निर्देश देने की मांग की। मरांडी ने एसीबी पर आरोपियों को बचाने के लिए जानबूझकर आरोपपत्र दाखिल न करने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि वह मामले की तफ्तीश में एसीबी की भूमिका की समीक्षा करने की पहल करें और जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दें। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मरांडी ने गंगवार…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छाया नगर (अमित स्टोर डब्बा लाइन) में मंगलवार देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और चापड़ (धारदार हथियार) से हमला कर दो युवकों सन्नी पुष्टि उर्फ जगन्नाथ पुष्टि और नंदू लोहार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुरानी रंजिश में फायरिंग और चापड़ से हमला किया गया है. यहां दो युवकों पर हमला किया गया है. सन्नी पुष्टि पर धारदार चापड़ से वार किया गया, वहीं, नंदू लोहार को गोली मारी गयी. दोनों घायलों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, और इस हमले के पीछे…
Jamshedpur. टाटा स्टील में मैनपावर को युक्तिसंगत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना ‘सुनहरे भविष्य की योजना 5.0’ की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर अब 15 अप्रैल कर दी है। यह निर्णय निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं होने के बाद लिया गया है। कंपनी का उद्देश्य अपने विभिन्न सर्विसेज विभागों में कर्मचारियों की संख्या कम करना है। प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हुए समझौते के अनुसार, कुल मैनपावर को 10,800 से घटाकर 8,270 तक लाने का लक्ष्य तय किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक…
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षण संस्था, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT Jamshedpur) में ‘प्राचीन भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ पर आयोजित 15वीं दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का 31 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन एनआईटी जमशेदपुर के ‘भारतीय ज्ञान केंद्र’ (Indian Knowledge System Center) एवं ‘भारतीय पारंपरिक ज्ञान विज्ञान समाज’ (BPGVS) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इस महामंथन में देश भर से आए विद्वानों और शिक्षाविदों ने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन सत्र की शुरुआत एनआईटी जमशेदपुर के उप-निदेशक…
जमशेदपुर। भगवान महावीर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में, भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव, जैन समाज, बिष्टुपुर के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा का जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपने हाथ से शोभायात्रा में शामिल लोगों को फलाहार और शर्बत का सेवन कराया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सर्वोपरि है, धर्म चाहे कोई हो। उन्होंने राजगीर से पधारीं साध्वी सधान्जी और साध्वी कल्याणी को नमन किया। शोभायात्रा में शामिल राजेन भाई कमानी, नकुल भाई कमानी, हर्षद भाई गांधी, परेशभाई सेठ, नरेंद्र भाई दोशी, मुकेश भाई गांधी, मिलन भाई वैद्य, भाविन…
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले स्वर्गीय डॉ. आर.पी. ठाकुर की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को एक विशाल निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप (Mega Health Camp) का आयोजन किया गया। न्यू कालीमाटी रोड, गाड़ाबासा स्थित बी.आर. सेवा सदन चैरिटेबल मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में मनीफीट स्थित ‘एन एडवांस स्किन हॉस्पिटल’ (N Advance Skin Hospital) में आयोजित इस शिविर में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं और 600 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं। 13 विशेषज्ञ…
नागपुर। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए और उनकी सुविधा के लिए, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा नागपुर मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – शालीमार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य साप्ताहिक ‘समर स्पेशल’ गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। विवरण इस प्रकार है :- गाड़ी संख्या 08865 ( नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से शालीमार) दिनांक – 02 अप्रैल 2026 से 25 जून 2026 तक (प्रत्येक गुरुवार) को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से 17:10 बजे रवाना होकर गोंदिया आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:10 बजे, डोंगरगढ़…
जमशेदपुर,: अभया बनर्जी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 17वां वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “अभिव्यक्ति” का भव्य आयोजन रवीन्द्र कलामंदिर सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वस्तिका बसु (प्रबंध निदेशक, जामिपोल) एवं विशिष्ट अतिथि प्रवीण हेगड़े उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संस्था की गतिविधियों और सहयोगकर्ताओं को दर्शाते हुए दो वीडियो प्रस्तुत किए गए, जिन्हें वी. मुरली मनोहर ने तैयार किया था। समाजसेवियों को किया सम्मानित अभया बनर्जी फाउंडेशन के…
जमशेदपुर। झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर के मानगो इलाके में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की सुबह उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 1 (रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने) स्थित ‘विश्वनाथ ज्वेलर्स’ में दिनदहाड़े एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। एक शातिर अपराधी ने दुकानदार के 16 वर्षीय बेटे को अपनी बातों के जाल में फंसाकर लगभग 25 लाख रुपये के कीमती सोने के जेवरात उड़ा लिए। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। एक दिन पहले खरीदारी कर जीता था विश्वास दुकान…
जमशेदपुर। मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लता अग्रवाल ने सर्वप्रथम झारखंड प्रदेश की नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रभा पड़िया और उनकी टीम को शपथ दिलाई। तत्पश्चात जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल और उनकी टीम को भी शपथ ग्रहण करवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मंच की महिलाओं द्धारा अतिथियों…
