Jamshedpur. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की शाखाएं देशभर में पॉलिसीधारकों को बीमा प्रीमियम जमा कराने में मदद के लिए 31 मार्च को खुली रहेंगी। ‘महावीर जयंती’ के उपलक्ष्य में 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश है। एलआईसी ने बयान में कहा कि पॉलिसीधारकों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए मंगलवार को आधिकारिक कार्य समय के अनुसार सामान्य कामकाज होगा। बयान में कहा गया कि यह व्यवस्था भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के 25 मार्च, 2026 के परामर्श के अनुरूप की गई है।
Author: News Desk
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्धारा तीन दिवसीय भक्तों को भगवान से जोड़ने की धार्मिक कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल (मंगलवार से गुरुवार) तक साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागर, बोधि मंदिर मैदान (राजेन्द्र विद्यालय के बगल में) आयोजित होगा। तीनों दिन पूजा होगी। कथा का प्रवचन विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्या सुश्री जया किशोरी जी अपनी सुमधुर वाणी से दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक करेंगी। जिसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था से जुड़े 101 सहयोगी परिवारों…
जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत ग्राम डोमजुड़ी में मुख्यमंत्री उज्ज्वला झारखंड योजना के तहत बिजली व्यवस्था सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ सोमवार को किया गया। पोटका के विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके निर्देशानुसार विधायक प्रतिनिधि मंडल ने सामूहिक रूप से इस कार्य की शुरुआत की। जर्जर तार और खंभों को बदला जाएगा कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी दी गई कि योजना के तहत गांव में पुराने एवं जर्जर बिजली तारों को हटाकर नए तार लगाए जाएंगे तथा कमजोर खंभों को बदलकर मजबूत खंभे लगाए जाएंगे। साथ ही गांव के सभी टोला में समानांतर वोल्टेज…
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीन ‘सार्थी’ सेवानिवृत्त नागपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता ने सराहा लोको पायलटों का बेदाग और गौरवशाली सफर दपूमरे, नागपुर मंडल – 29 मार्च 2026 भारतीय रेलवे के परिचालन विभाग के लिए आज का दिन एक युग के अंत जैसा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के तीन अत्यंत अनुभवी और कुशल लोको पायलट मोटरमैन अपनी लंबी और बेदाग सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन अधिकारियों ने भाप इंजन के दौर से लेकर अत्याधुनिक वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों तक के सफर को अपनी आँखों से देखा और…
जमशेदपुर:शहर में छुट्टे पैसों की कमी से जूझ रहे व्यापारियों को राहत देने के लिए Singhbhum Chamber of Commerce and Industry द्वारा सिक्का वितरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। विभिन्न बैंकों के सहयोग से संचालित इस पहल के तहत बाजार में रेज़गारी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे दुकानदारों का दैनिक लेन-देन आसान हो रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को Bank of India के सहयोग से ₹2 के कुल ₹5 लाख मूल्य के सिक्कों का वितरण व्यापारियों के बीच किया गया। इस पहल से खासकर छोटे और मध्यम वर्ग के दुकानदारों को काफी राहत मिली है।…
हाजीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर आनंद विहार और पुरुलिया के मध्य दिनांक 02.04.2026 से एक नई साप्ताहिक ट्रेन 14022/14021 आनंद विहार-पुरूरिया-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । यह नई ट्रेन आनंद विहार से प्रत्येक गुरूवार को तथा पुरुलिया से प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी । इस नई ट्रेन का परिचालन डीडीयू-डेहरी ऑन सोन-जपला-गढ़वा रोड-डालटनगंज-बरवाडीह-लातेहार-टोरी-लोहरदगा-रांची-मुरी के रास्ते किया जाएगा । इस नई ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी को 06, शयनयान श्रेणी के 07, सामान्य श्रेणी के 04 कोच एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल…
जमशेदपुर। Civil Defence Jamshedpur द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें “आपदा में नागरिक सुरक्षा की भूमिका” विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। यह कार्यक्रम सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी, सिविल डिफेंस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा वॉलिंटियर्स शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन उपविकास आयुक्त Nagendra Paswan ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आपदा के समय त्वरित कार्रवाई और जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बेहद आवश्यक है। उन्होंने इस दिशा में नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि वालंटियर्स हर…
जमशेदपुर। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित लघु अधिवेशन सह पुरस्कार वितरण समारोह अभ्युदय 2026 का भव्य आयोजन अग्रसेन भवन, साकची में संपन्न हुआ। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा ने अपने उत्कृष्ट कार्यों, सक्रिय भागीदारी एवं सशक्त नेतृत्व के दम पर ऐतिहासिक सफलता अर्जित करते हुए एक नई पहचान स्थापित की। जमशेदपुर शाखा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए कुल 26 पुरस्कार प्राप्त कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष युवा विकास शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद चुनाव में शाखा के तीन पूर्व अध्यक्ष अनिल मोदी,…
जमशेदपुर। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ अंतर्गत कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे झारखंड को आक्रोश से भर दिया है। इस वीभत्स वारदात के खिलाफ राज्यभर में गुस्सा उबाल पर है। इसी क्रम में, सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेतागण मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं…
Mumbai. स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार का चालू वित्त वर्ष के अंतिम कारोबारी सत्र में तेज गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 1,636 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 488 अंक के नुकसान में रहा। पश्चिम एशिया में संघर्ष जारी रहने और कच्चे तेल के दाम में तेजी से निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा है। बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,635.67 अंक यानी 2.22 प्रतिशत टूटकर 71,947.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 1,809.09 अंक तक लुढ़क गया था। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 488.20…
