Jamshedpur.जमशेदपुर के बारीडीह में एक युवक के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं, बारीडीह बजरंग चौक निवासी अमन कुमार (23) का शनिवार को जन्मदिन था। इसी खुशी का आशीर्वाद लेने के लिए वे अपने दोस्तों विकास रजक (22) और कैप्टन शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर जा रहे थे। सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल में दोनों युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीन दोस्त एक जन्मदिन मनाने के लिए मंदिर जा रहे थे। आधी रात के वक्त चांडिल के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटानगर और आसपास के रेलखंड में परिचालन व्यवस्था के तहत कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत कुछ मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ ट्रेनों का आंशिक संचालन किया जाएगा, जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। साथ ही पहले रद्द की गई कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया गया है। रविवार को रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू ट्रेन संख्या 68090/68089 31 मार्च, तीनअप्रैल और पांच अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी। वहीं बोकारो-चंद्रपुरा-बराकर (बीजेई-सीआरपी-बीजेई) मार्ग पर चलने वाली मेमू ट्रेन संख्या…
Manoharpur.पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जच्चा-बच्चा की मौत ने एक बार फिर से व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। शनिवार शाम चार बजे मृत बच्चे के जन्म के तीन घंटे बाद ही प्रसूता की मौत हो गयी। परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।प्रसूता खुशबू खंडाइत (31 वर्ष) नंदपुर पंचायत की कृष्णानगर ब्लॉक कॉलोनी की रहनेवाली थी। उसे शनिवार सुबह 9 बजे भर्ती कराया गया था। दोपहर लगभग 4 बजे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की मौजूदगी में प्रसव हुआ, जिसमें मृत बच्चा पैदा हुआ। लेकिन, तीन घंटे बाद ही…
जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर भक्ति की पवित्र बयार बहने वाली है। जमशेदपुर के उल्दा, गालूडीह स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी धाम में 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक एक भव्य और चार दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर समूचा क्षेत्र माता के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठेगा। महोत्सव के दौरान कलश यात्रा, गीता प्रवचन, भजन-कीर्तन और विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ इस चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की भव्य शुरुआत 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) की…
नारायणपुर: जमशेदपुर FC की U14 और U16 टीमों ने RKM फुटबॉल एकेडमी के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की, जिससे वे अपने-अपने ग्रुप G की तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रहे. U14 टीम ने शानदार शुरुआत की. करण ने 45वें मिनट में गोल करके हाफ-टाइम तक ‘बॉयज़ ऑफ़ स्टील’ को बढ़त दिला दी. दूसरे हाफ में भी टीम का दबदबा कायम रहा. करण ने 73वें और 90वें मिनट में दो और गोल करके टीम को 3-0 से जीत दिला दी. दोपहर के मुकाबले में, जमशेदपुर FC U16 ने भी जोरदार शुरुआत की. उन्होंने गेंद पर अपना…
जमशेदपुर। टाटा स्टील के जोड़ा क्लस्टर स्थित आयरन एवं मैंगनीज माइंस को 14 पुरस्कारों से किया गया सम्मानित # खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण के लिए IBM द्वारा मिला सम्मान जोडा, 29 मार्च, 2026: ओडिशा के जोडा क्लस्टर के अंतर्गत टाटा स्टील की आयरन एवं मैंगनीज माइंस को भारतीय खान ब्यूरो (IBM) के तत्वावधान में शनिवार को भुवनेश्वर में आयोजित 27वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण (MEMC) सप्ताह 2025–26 के पुरस्कार समारोह में 14 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, टाटा स्टील की जोडा ईस्ट आयरन माइन को श्रेणी-ए के अंतर्गत मिनरल बेनिफिशिएशन एंड रिक्लेमेशन एंड रिहैबिलिटेशन के…
जमशेदपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (जे-टेट) में जनजातीय भाषा भूमिज को पुनः शामिल कर लिया गया है। यह निर्णय पोटका के विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। इस संबंध में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) द्वारा अधिसूचना संख्या 487/26.03.2026 जारी कर दी गई है, जिससे भूमिज समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास से मिला परिणाम तेंतला में आयोजित पत्रकार वार्ता में भूमिज विशेषज्ञ हरिश चंद्र सिंह भूमिज, जुड़ी पंचायत के मुखिया सुकलाल सरदार एवं भारतीय…
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से हिमालया स्टील मिल सर्विसेस के सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के तहत आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र शिविर के दूसरे दिन आज 24 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया। इससे पूर्व शनिवार को झँडा विसर्जन व ट्राफिक की विभिन्न असुविधाओं को बीच भी…
जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इस रोमांचक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बाद सत्येंद्र कुमार को नया केंद्रीय अध्यक्ष और श्रीनिवास कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं, जय कुमार को निर्विरोध महासचिव घोषित किया गया है। नामांकन प्रक्रिया: चुनाव प्रक्रिया का आगाज़ दिनांक 26 मार्च 2026 को ब्रह्मर्षि संस्थान, कदमा में नामांकन दाखिल करने के साथ हुआ। अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के पदों के लिए नामांकन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक स्वीकार किए गए। अध्यक्ष पद: इस पद के लिए दो उम्मीदवारों, सत्येंद्र कुमार और अनिल…
नागपुर गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए और उनकी सुविधा के लिए, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा नागपुर मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – शालीमार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य साप्ताहिक ‘समर स्पेशल’ गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। विवरण इस प्रकार है :- गाड़ी संख्या 08865 ( नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से शालीमार) दिनांक – 02 अप्रैल 2026 से 25 जून 2026 तक (प्रत्येक गुरुवार) को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से 17:10 बजे रवाना होकर गोंदिया आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:10 बजे, डोंगरगढ़…
