Jamshedpur. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी रविवार (29 मार्च) को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. रांची मौसम केंद्र के अनुसार, आज गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिले में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. यहां ठनका गिरने की संभावना बनी हुई है.मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा…
Author: News Desk
New Delhi. पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान यात्री को परोसे गए दही में कीड़े मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अमूल ने अपनी आंतरिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए स्पष्ट किया है कि उनकी उत्पादन प्रक्रिया में इस तरह की चूक होना वैज्ञानिक रूप से असंभव है। अमूल ने आईआरसीटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद अपना विस्तृत पक्ष रखा है। अमूल ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि ट्रेन में परोसा गया दही का वह विशिष्ट बैच उनके अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के जरिए नहीं भेजा गया था। वायरल वीडियो के…
Jamshedpur. एक्सएलआरआइ जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर में शनिवार को 70वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में कुल 530 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों में डिग्री प्रदान की गयी. इस समारोह का मुख्य आकर्षण रहे आइसीआइसीआइ बैंक के सीइओ संदीप बख्शी, जो एक्सएलआरआई के ही पूर्व छात्र हैं. उन्हें संस्थान का सर्वोच्च सम्मान ‘सर जहांगीर घांदी मेडल फॉर इंडस्ट्रियल एंड सोशल पीस’ प्रदान किया गया. यह पुरस्कार औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर दिया गया. एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज, एसजे ने समारोह को चिंतन और भविष्य की…
Ranchi. झारखंड भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। इस नई सूची में कोल्हान प्रमंडल को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे पार्टी की क्षेत्रीय और जातीय पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है। पार्टी ने कोल्हान की दो कद्दावर महिला नेताओं, चाईबासा की पूर्व सांसद गीता कोड़ा और जमशेदपुर की दो बार सांसद रह चुकीं आभा महतो को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। आदित्यपुर से शैलेंद्र सिंह को पार्टी ने प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखने वाले शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग जिले में राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान 40 वर्षीय एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। हजारीबाग सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अमित आनंद ने बताया कि शुक्रवार रात पेलावल पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गदोखर गांव में आपसी बहस के बाद दो आरोपियों ने उस व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रामा साव के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी। अधिकारी ने कहा, ‘ऐसा प्रतीत होता है…
Dhanbad. झारखंड के धनबाद जिले के भिकराईपुर में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी की घटना में कथित तौर पर शामिल 19 लोगों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शुक्रवार शाम की इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। धनबाद शहर के पुलिस अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को 19 लोगों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। श्रीवास्तव ने कहा, ‘शुक्रवार शाम को धार्मिक जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना में दोनों पक्षों से संबंधित प्राथमिकी में नामजद…
Jamshedpur. रामनवमी के अगले दिन शनिवार को जमशेपुर के विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं, जिनमें भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही अखाड़ों के युवाओं ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक शस्त्रों के साथ शानदार करतब का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों को खूब आकर्षित किया। दोपहर बाद से ही शहर के विभिन्न इलाकों में हलचल बढ़ने लगी और शाम करीब चार बजे के बाद…
Ranchi. उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने झारखंड के खूंटी जिले की यात्रा के दौरान आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शनिवार को कहा कि उनका जीवन और बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है। राधाकृष्णन ने उलिहातु में इस दौरान बिरसा मुंडा के वंशजों से भी बातचीत की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, भारत के उपराष्ट्रपति का पद संभालने के बाद भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र जन्मभूमि उलिहातु की एक बार फिर यात्रा करने से मैं अत्यंत भावुक हूं। उन्होंने कहा, मैं उस महान स्वतंत्रता सेनानी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं,…
Jamshedpur. नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) के चेयरमैन डॉ. शाजी के. वी. ने शनिवार को एक्सएलआरआई काउंसिल फॉर इनोवेशन टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप के तहत एक ग्रामीण व्यवसाय इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया। यह केंद्र एक्सएलआरआई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट परिसर में स्थापित किया गया है, जिसे नाबार्ड की ग्राम्य विकास योजनाओं के तहत विकसित किया गया है। इस अवसर पर एक्सएलआरआई के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन टी. वी. नरेंद्रन, एक्सएलआरआई के डायरेक्टर फादर सेबेस्टियन जॉर्ज सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। नव स्थापित यह इनक्यूबेशन सेंटर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के 12 राज्यों-बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,…
Galudih. पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर गालूडीह के केसरपुर में अस्थाई चेक पोस्ट लगा दिया गया है जो 24 घंटा रह कर जांच कर रही है। इस जांच फिलहाल किसी तरह का टेंट, कैमरा और कोई मजिस्ट्रेट नहीं दिया गया है। गालूडीह थाना के द्वारा पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किया गया है इस दौरान गालूडीह पुलिस पदाधिकारी सहित जवानों को तैनात किया गया है। तीन पाली बनाया गया है जो जांच अभियान में रहेंगे। पुलिस के द्वारा सभी दुपहिया, चारपहिया सभी वाहनों की बारिकी से जांच कर रहे हैं। पुलिस पदाधिकारी अवधेश पासवान ने कहा कि जांच के दौरान आर्म्स,…
