जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा पीजी सेमेस्टर–IV की छात्राओं के लिए पूर्वी सिक्किम के ओल्ड सिल्क रूट क्षेत्र में आयोजित शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 20 मार्च से 27 मार्च 2026 तक चले इस शैक्षणिक दौरे में कुल 52 छात्राओं ने भाग लिया। प्राकृतिक स्थलों का गहन अध्ययन इस भ्रमण के दौरान छात्राओं ने ऋषिखोला, अरितार लेक, अरितार बौद्ध मठ, निमाचेन, क्यू खोला वॉटरफॉल और फादामचेन इको नेचर पार्क जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। इसके अलावा जुलुक के प्रसिद्ध जिग-ज़ैग मार्ग, थांबी व्यू प्वाइंट, नाथांग वैली, ओल्ड बाबा मंदिर, तुकला वैली और कुपुप लेक (एलीफेंट…
Author: News Desk
बिलासपुर: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में मदद मिलेगी और यात्रा अधिक आरामदायक हो सकेगी। अतिरिक्त कोच की सुविधा शुरू दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 (थर्ड एसी) और एक स्लीपर कोच जोड़ा जा रहा है। यह सुविधा सीमित अवधि के लिए लागू की गई है, जिससे बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए राहत मिल सके। इन तिथियों में मिलेगी सुविधा रेलवे द्वारा दी…
रायगढ़/झारसुगुड़ा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने बिलासपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा–रायगढ़ रेलखंड का व्यापक एवं गहन संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान रेल संरचना की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, परिचालन प्रणाली, स्टेशन विकास कार्यों तथा यात्री सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। निरीक्षण की शुरुआत झारसुगुड़ा से निरीक्षण की शुरुआत झारसुगुड़ा में ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम के अवलोकन से हुई। इसके बाद झारसुगुड़ा से ईब के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया, जिसमें ट्रैक और परिचालन की स्थिति का जायजा लिया गया। रेलवे ब्रिज और ट्रैक का गहन निरीक्षण ईब–ब्रजराजनगर खंड में ईब नदी पर बने मेजर ब्रिज…
जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन ने टाटा स्ट्राइव और बजाज ऑटो के सहयोग से जमशेदपुर के भालूबासा कम्युनिटी सेंटर में एक नए स्किल सेंटर का उद्घाटन किया। यह स्किल सेंटर समाज के वंचित वर्गों से ताल्लुक रखने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार से संबंधित तीन माह के टू-व्हीलर सर्विस टेक्नीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम की पेशकश करेगा। बजाज ऑटो द्वारा वित्तपोषित और टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा प्रदान बुनियादी अवसंरचना के सहयोग से संचालित इस पहल का उद्देश्य युवाओं को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उद्योग से संबंधित कौशल और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। इस अवसर पर बजाज ऑटो के वाइस…
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,मानगो मेयर सुधा गुप्ता रामनवमी के पावन अवसर पर कदमा भाटिया बस्ती,गोस्वामी पथ,पुष्पांजलि अखाड़ा रामनवमी उत्सव,मानगो कलिका नगर श्री श्री काशी नर्मदेश्वर शिव मंदिर में रामायण पाठ, मानगो राजेन्द्र नगर डिमना रोड रामनवमी उत्सव सह झांकी,मानगो दाईगुट्ठ शिव मंदिर रामनवमी उत्सव,मानगो हिलव्यू कॉलोनी डिमना चौक श्री महावीर बजरंग अखाड़ा भजन संध्या सम्मान समारोह, मानगो पुल बबुआ सिंह अखाड़ा रामनवमी उत्सव सम्मान समारोह,मानगो डिमना बस्ती, झारखण्ड कॉलोनी रामनवमी उत्सव संग सम्मान समारोह,मानगो रोड न० 14, जवाहरनगर त्रिवेदी अखाड़ा के द्वारा आयोजित रामनवमी उत्सव के कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूजा अर्चना कर सभी को रामनवमी…
जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम पातडी स्थित हरि मंदिर परिसर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में माथा टेक कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में पारंपरिक भक्ति माहौल देखने को मिला। आस्था और एकता का संदेश इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। हरिनाम संकीर्तन जैसे कार्यक्रम लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले की 109 लाइसेंसी शराब दुकाने शनिवार को बंद रहेंगी। रामनवमी पताका के विसर्जन के मद्देनजर सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दिया है। इसके आलोक में जिले के सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्र ने सभी लाइसेंस धारकों को निर्देशित किया है कि वे शनिवार को दुकाने बंद रखें। साथ ही सभी संबंधित अवर निरीक्षकों को इन दुकानों की निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
Ranchi. झारखंड में शुक्रवार को रामनवमी पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ और कई जिलों में शोभायात्राएं निकाले जाने के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और त्वरित प्रतिक्रिया टीम की तैनाती कर निगरानी कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अधिकतर जिलों में शोभायात्रा आज निकाली जाएंगी जबकि संवेदनशील क्षेत्र माने जाने वाले हजारीबाग और जमशेदपुर में ये शनिवार को आयोजित की जाएंगी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत…
New Delhi. केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए वाणिज्यिक एलपीजी के आवंटन में 20 प्रतिशत की वृद्धि की है। इस्पात और वाहन क्षेत्र सहित अन्य औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अब कुल कोटा बढ़कर युद्ध शुरू होने से पहले की मांग के 70 प्रतिशत स्तर पर पहुंच गया है। पेट्रोलियम सचिव नीरज मित्तल ने राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में निर्देश दिया है कि इस अतिरिक्त आपूर्ति में इस्पात, वाहन, कपड़ा, रंग, रसायन और प्लास्टिक जैसे श्रम-प्रधान उद्योगों को प्राथमिकता दी जाए। ये क्षेत्र अन्य आवश्यक उद्योगों के लिए आधार का काम करते हैं। मित्तल ने…
Ranchi. झारखंड में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की, वहीं राज्य भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा, रामनवमी का उत्सव सभी के लिए अपार खुशी का अवसर है। यह भव्य आयोजन जनता के सहयोग और समर्थन के बिना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा, ‘‘भगवान राम के प्रति आदर और श्रद्धा के साथ ही भगवान हनुमान के बलिदान एवं तपस्या की स्मृतियां…
