Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :टाटा स्टील फाउंडेशन, टाटा स्ट्राइव और बजाज ऑटो ने युवाओं के सशक्तिकरण के लिए जमशेदपुर में स्किल सेंटर का उद्घाटन किया
Breaking News

Jamshedpur News :टाटा स्टील फाउंडेशन, टाटा स्ट्राइव और बजाज ऑटो ने युवाओं के सशक्तिकरण के लिए जमशेदपुर में स्किल सेंटर का उद्घाटन किया

News DeskBy News DeskMarch 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।

टाटा स्टील फाउंडेशन ने टाटा स्ट्राइव और बजाज ऑटो के सहयोग से जमशेदपुर के भालूबासा कम्युनिटी सेंटर में एक नए स्किल सेंटर का उद्घाटन किया। यह स्किल सेंटर समाज के वंचित वर्गों से ताल्लुक रखने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार से संबंधित तीन माह के टू-व्हीलर सर्विस टेक्नीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम की पेशकश करेगा। बजाज ऑटो द्वारा वित्तपोषित और टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा प्रदान बुनियादी अवसंरचना के सहयोग से संचालित इस पहल का उद्देश्य युवाओं को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उद्योग से संबंधित कौशल और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर बजाज ऑटो के वाइस प्रेसिडेंट (सीएसआर) सुधाकर गुडिपति; बजाज ऑटो के सर्किल हेड लीलाधर; टाटा स्ट्राइव के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमेया वंजारी; टाटा स्ट्राइव के हेड – पार्टनरशिप राजर्षि मुखर्जी; टाटा स्ट्राइव के लीड – पार्टनरशिप राजदीप साहा; टाटा स्टील फाउंडेशन के हेड – स्किल डेवलपमेंट कैप्टन अमिताभ; तथा जमशेदपुर, चांडिल और चाईबासा के बजाज सर्विस सेंटर के डीलर उपस्थित रहे।

Tatanagar Station के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, बुलडोजर लेकर पहुंची रेलवे की टीम दुकानदारों से भिड़ी, RPF पोस्ट पर हंगामा

10वीं कक्षा उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए तैयार किया गया यह कार्यक्रम कक्षा आधारित शिक्षण के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है। प्रशिक्षण में तीन माह का गहन कौशल विकास तथा उसके बाद एक माह का ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) शामिल है। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा और उन्हें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में नौकरी या स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहयोग दिया जाएगा। यह केंद्र प्रतिवर्ष 80 से 100 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखता है, साथ ही न्यूनतम 80% प्लेसमेंट सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे युवाओं के लिए सार्थक आजीविका के अवसर सृजित हों।
यह पहल टाटा स्टील फाउंडेशन, टाटा स्ट्राइव और बजाज ऑटो की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य रोजगार क्षमता को बढ़ाना, प्रतिभा को निखारना और समुदाय में सतत आजीविका को बढ़ावा देना है। तीनों साझेदारों की संयुक्त क्षमताओं के साथ, इस स्किल सेंटर को सीखने, विकास और नवाचार के एक केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है, जो युवाओं को आज के गतिशील रोजगार बाजार में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल और दक्षताओं से सुसज्जित करेगा।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और फीता काटकर बजाज STEP लैब का उद्घाटन किया गया। इसके बाद स्वागत भाषण तथा बजाज STEP कार्यक्रम पर एक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के संबोधन के साथ-साथ टू-व्हीलर टेक्नीशियन बैच के प्रशिक्षुओं के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और ग्रुप फोटो के साथ हुआ।

झारखंड की हकीकत! बदहाल सड़क के कारण गर्भवती महिला को बहंगी में लादकर ग्रामीणों ने पहुंचाया

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tatanagar Station के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, बुलडोजर लेकर पहुंची रेलवे की टीम दुकानदारों से भिड़ी, RPF पोस्ट पर हंगामा

October 5, 2026

झारखंड की हकीकत! बदहाल सड़क के कारण गर्भवती महिला को बहंगी में लादकर ग्रामीणों ने पहुंचाया

October 5, 2026

Jharkhand: ICAR संस्थान में PHD छात्र का शव छात्रावास में मिला, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

October 5, 2026
Recent Post

Tatanagar Station के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, बुलडोजर लेकर पहुंची रेलवे की टीम दुकानदारों से भिड़ी, RPF पोस्ट पर हंगामा

October 5, 2026

झारखंड की हकीकत! बदहाल सड़क के कारण गर्भवती महिला को बहंगी में लादकर ग्रामीणों ने पहुंचाया

October 5, 2026

Jharkhand: ICAR संस्थान में PHD छात्र का शव छात्रावास में मिला, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

October 5, 2026

Jharkhand: चेन स्नैचिंग के आरोपी का पुलिस से एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, दो अन्य को पीछा कर पकड़ा

October 5, 2026

Jamshedpur: जिस बेटे की सलामती की कामना करते हुए मां ने जितिया का निर्जला व्रत रखा, सुबह होते ही घर पहुंचा उसका शव, मची चीख-पुकार

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group