Ranchi. झारखंड में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की, वहीं राज्य भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा, रामनवमी का उत्सव सभी के लिए अपार खुशी का अवसर है। यह भव्य आयोजन जनता के सहयोग और समर्थन के बिना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा, ‘‘भगवान राम के प्रति आदर और श्रद्धा के साथ ही भगवान हनुमान के बलिदान एवं तपस्या की स्मृतियां…
Author: News Desk
Ranchi. नक्सल रोधी अभियान ग्रिड में तैनात सुरक्षा बलों ने देश में वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए तय केंद्र सरकार की 31 मार्च की समय सीमा में एक सप्ताह से भी कम समय शेष रहने के बीच बचे हुए हथियारबंद माओवादी कैडर को खत्म करने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की लगभग तीन से चार कोबरा इकाइयों को छत्तीसगढ़ से झारखंड भेजा जा रहा है ताकि पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगलों में विशेष अभियान चलाया जा सके। सीएपीएफ के एक शीर्ष कमांडर ने कहा, ‘योजना यह है कि 31 मार्च…
Mumbai. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और अमेरिका-ईरान संघर्ष जारी रहने से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमतों के 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने रहने और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी निवेशकों को हतोत्साहित किया है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 926.92 अंक गिरकर 74,346.53 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 280.95 अंक की गिरावट के साथ 23,025.50 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इटर्नल, इंटरग्लोब एविएशन और बजाज फिनसर्व के शेयर में…
Ranchi. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण शुक्रवार को जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में बादल छाये रह सकते हैं. गर्जन के साथ आंधी-पानी और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला व पश्चिमी सिंहभूम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का ज्यादा असर पड़ेने की संभावना है. इन इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना है. वहीं, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है. इससे जन जीवन प्रभावित हो सकता है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन नौ जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. लोगों…
New Delhi.केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती कर दी है। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई है। यूएस-इजराइल के साथ ईरान की जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 73 डॉलर से बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। इससे तेल कंपनियों को घाटा हो रहा था। घाटा कवर करने के लिए तेल कंपनियां दाम बढ़ा सकती थीं। एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है। सरकार ने पश्चिम…
Jamshedpur. श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव के अवसर पर बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता, झांकियो का प्रदर्शन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. जमशेदपुर के साकची बाजार में श्री श्री बाल मंदिर के रामनवमी महोत्सव के अवसर पर साकची झंडा चौक में बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई. बच्चे अपने-अपने घरों से प्रभु श्रीराम, बाल हनुमान, माता सीता सहित रामकथा के कई किरदारों में सज-धजकर आए. भक्ति और श्रद्धा के अद्भुत दृश्य से पूरा साकची राममय हो गया. भाग लेने वाले वाले सभी बच्चो को समिति के द्वारा पुरस्कृत किया गया.
Jamshedpur. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में गुरुवार को तीन दिवसीय ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एआई इंजीनियरिंग एंड इनोवेशन’ का उद्घाटन हुआ। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में दुनिया भर के शिक्षाविद्, शोधकर्ता और उद्योग विशेषज्ञ जुट रहे हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक श्री सुनील कुमार (आईएएस) ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने देश के विकास के लिए नवाचार और अनुसंधान को अनिवार्य बताते हुए एआई की बदलती भूमिका पर चर्चा की।संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने इस अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर की…
Ranchi. खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां जेएससीए स्टेडियम को आने वाले दिनों में दो बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी मिली है। बीसीसीआई द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, रांची में क्रिकेट का ‘डबल बोनांजा’ देखने को मिलेगा। इसके तहत 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक रोमांचक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा, जबकि 19 से 23 फरवरी 2027 तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच का आयोजन होगा। जेएससीए के अधिकारियों ने इन दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों की पुष्टि कर दी है।
Jamshedpur.जमशेदपुर के मानगो में आयशा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार रात करीब 9 बजे जमकर हंगामा हो गया जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मानगो थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को हटाकर माहौल को शांत कराया। दरअसल विवाद दो पक्षों के बीच हुआ था। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप के पास एक मोमोज का ठेला लगाने वाले युवक शाकिब और कुछ अन्य युवकों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ। कुछ युवक कार और बुलेट बाइक से वहां पहुंचे थे जिसके बाद दोनों पक्षों…
जमशेदपुर : बागुनहातू सी पी टोला, बागबेड़ा सी पी टोला, साकची बाजार झंडा चौक एवं बागुनहातू बी ब्लॉक में आयोजित ज्वारा पूजा एवं रामनवमी महोत्सव के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई। बागुनहातू सी पी टोला एवं बागबेड़ा सी पी टोला में ज्वारा पूजा पारंपरिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के साथ मां की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। इसी क्रम में साकची बाजार झंडा चौक स्थित श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा समिति तथा बागुनहातू बी ब्लॉक श्रीराम बजरंग…
