Author: News Desk

New Delhi. ईरान ने भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान एवं इराक जैसे ‘‘मित्र देशों’’ को वाणिज्यिक नौवहन के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने यह जानकारी दी। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरुद्ध कर दिए जाने के बाद से वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में उछाल आया है। होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच एक संकरा नौवहन मार्ग है जिससे दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और एलएनजी (द्रवीकृत प्राकृतिक गैस) का परिवहन होता है। पश्चिम एशिया, भारत की ऊर्जा खरीद…

Read More

New Delhi.देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन कंपनी ‘नायरा एनर्जी’ ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल की कीमतों में पांच रुपये और डीजल में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। रूस की ‘रोसनेफ्ट’ के स्वामित्व वाली इस कंपनी के देश भर में 6,967 पेट्रोल पंप हैं। सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में मूल्य वर्धित करों (वैट) के कारण कीमतों में बढ़ोतरी का स्तर थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है। कुछ स्थानों पर पेट्रोल…

Read More

Ranchi. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रांची में दक्षिण पूर्वी रेलवे के एक मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक (सीसीआई) को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। केंद्रीय एजेंसी ने बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक पर शिकायतकर्ता से लंबित 8.7 लाख रुपये के बिल को मंजूरी देने के एवज में उक्त राशि का 10 प्रतिशत बतौर रिश्वत मांगने का आरोप है और सीबीआई ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। संघीय एजेंसी ने बताया, ‘‘जाल बिछाकर की गई कार्रवाई में आरोपी को शिकायतकर्ता…

Read More

New Delhi. सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत में इस बात पर जोर दिया कि पश्चिम एशिया में युद्ध जल्द खत्म होना चाहिए क्योंकि इससे सभी को नुकसान हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष में कथित मध्यस्थता के संदर्भ में पाकिस्तान को ‘दलाल’ राष्ट्र करार दिया। सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बैठक में कहा कि इस मामले में पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रयासों में कुछ भी नया नहीं है क्योंकि उस देश का 1981 से अमेरिका द्वारा ‘इस्तेमाल’…

Read More

New Delhi. सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करने तथा घबराहट में ईंधन खरीदने से बचने की अपील की। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी ‘इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन’ (आईओसी) ने कहा, पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है। कंपनी ने बताया कि उसके पेट्रोल पंप पर्याप्त ईंधन से भरे हैं और पूरी तरह संचालित हैं। आईओसी ने आगाह किया कि अफवाहें अनावश्यक चिंता पैदा कर सकती हैं और सामान्य आपूर्ति व्यवस्था को…

Read More

New Delhi. देश में एलपीजी रिफिल बुकिंग की समयसीमा को लेकर चल रही खबरों और सोशल मीडिया पोस्टों का केंद्र सरकार ने खंडन करते हुए गलत बताया है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने की भी अपील की है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) कनेक्शन के लिए 45 दिन, नॉन-पीएमयूवाई सिंगल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 25 दिन और नॉन-पीएमयूवाई डबल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 35 दिन…

Read More

जमशेदपुर के साकची बाजार में श्री श्री बाल मंदिर के द्वारा रामनवमी के अवसर पर साकची झंडा चौक के प्रांगण में रामलला की रंगोली बनाई गई है। जिस प्रकार गंगा मैया का आरती बनारस में होता है, वहीं के पुरोहितों के द्वारा साकची झंडा चौक पर प्रभु श्री राम का महाआरती का आयोजन हुआ। भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य से पूरा लौहनगरी भक्तिमय हो गया. बनारस के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आचार्य के नेतृत्व में पंडितो के समूह ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आरती के माध्यम से अदभुत और भक्तिमय माहौल का निर्माण कर दिया. आरती देखने के…

Read More

हाजीपुर: पूर्व मध्य रेल द्वारा रेल परिचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मिशन रफ्तार के तहत आज दिनांक 25.03.2026 को महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. से धनबाद जं. तक 180 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ स्पेशल ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न की गयी । यह पूर्व मध्य रेल के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस स्पीड ट्रायल के सफलापूर्वक संपन्न होने के साथ ही पूर्व मध्य रेल की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। यह रेलवे की तकनीकी क्षमता को दर्शाता है, साथ…

Read More

जमशेदपुर:जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत राशन वितरण और लंबित मामलों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।  योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा बैठक में डाकिया योजना के तहत पीवीटीजी परिवारों को राशन वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही लंबित राशन कार्ड निर्गमन, डोर स्टेप डिलीवरी, बैकलॉग वितरण, नमक योजना, मुख्यमंत्री चना-दाल वितरण और धान अधिप्राप्ति योजना पर भी…

Read More

जमशेदपुर। रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने जमशेदपुर के स्वर्णरेखा, दोमुहानी, बालूघाट, बेलीबोधन, ग्रीन पार्क/डीवीसी, बागबेड़ा घाट सहित शास्त्रीनगर का निरीक्षण किया। साथ ही विसर्जन घाटों एवं शोभायात्रा मार्ग में प्रशासनिक इंतजामों एवं सुरक्षित विसर्जन के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा श्रद्धालुओं की सुविधा, पर्याप्त प्रकाश, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। त्योहारो के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं दुर्घटना को रोकने हेतु प्रशासन हर संभव कदम उठाया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा दृष्टिकोण…

Read More