जमशेदपुर:जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत राशन वितरण और लंबित मामलों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा बैठक में डाकिया योजना के तहत पीवीटीजी परिवारों को राशन वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही लंबित राशन कार्ड निर्गमन, डोर स्टेप डिलीवरी, बैकलॉग वितरण, नमक योजना, मुख्यमंत्री चना-दाल वितरण और धान अधिप्राप्ति योजना पर भी…
Author: News Desk
जमशेदपुर। रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जमशेदपुर के स्वर्णरेखा, दोमुहानी, बालूघाट, बेलीबोधन, ग्रीन पार्क/डीवीसी, बागबेड़ा घाट सहित शास्त्रीनगर का निरीक्षण किया। साथ ही विसर्जन घाटों एवं शोभायात्रा मार्ग में प्रशासनिक इंतजामों एवं सुरक्षित विसर्जन के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा श्रद्धालुओं की सुविधा, पर्याप्त प्रकाश, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। त्योहारो के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं दुर्घटना को रोकने हेतु प्रशासन हर संभव कदम उठाया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा दृष्टिकोण…
रांची :- भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची के निदेशक श्री जब्बार सिंह ने बताया कि उद्यान के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि यहाँ एशियाई शेर के एक शावक का जन्म हुआ है । पूर्व में उद्यान में मौजूद एशियाई शेर एवं हाइब्रिड शेर वृद्धावस्था के कारण दिवंगत हो गए थे ,जिसके फलस्वरूप शेर का बाड़ा रिक्त हो गया था । उद्यान प्रबंध के विशेष प्रयासों के तहत छत्तीसगढ़ स्थित नंदनवन जू एंड जंगल सफ़ारी, रायपुर से एक जोड़ा एशियाई शेर नर ‘ अभय ‘ एवं मादा ‘सबरी’ को दिनांक 16 जून 2025 को पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के…
बिलासपुर – रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग-हटिया-दुर्ग के मध्य 08185/08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है | यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का नियमितीकरण कर इसे अब 18641/18642 हटिया–दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है। नियमितीकरण होने के बाद यह गाड़ी नए नंबर 18641 हटिया-दुर्ग, द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, हटिया से दुर्ग के लिये प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को 02 अप्रैल 2026 से तथा 18642 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, दुर्ग से हटिया के लिए प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को 03 अप्रैल 2026 से चलेगी ।…
Ranchi. झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है. राज्य में बिजली का दाम बढ़ा दिया गया है. इससे अब यहां उपभोक्ताओं को बिजली के महंगा बिल भरना पड़ेगा. ग्रामीण इलाकों में बिजली के दाम में 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़त की गई है. इससे अब नए दर के मुताबिक 7.20 पैस प्रति यूनिट चार्ज लगेगा. इसी तरह शहरी क्षेत्र में भी बिजली की दरों में 55 पैसा प्रति यूनिट दाम बढ़ाया गया है. अब शहरी लोगों को 7.40 पैसा पर यूनिट बिजली का बिल देना होगा. बिजली वितरण कंपनी जेवीबीएनएल ने 55 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया…
Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ंगाझार स्थित एन-49 टाइप क्वार्टर में मरम्मत कार्य के दौरान एक ठेकाकर्मी की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मानकी गोप (35) के रूप में हुई है, जो सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई का निवासी था और जुस्को में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, टेल्को कॉलोनी के तीन मंजिला क्वार्टरों में मरम्मत कार्य जुस्को की ओर से कराया जा रहा था। इसी दौरान मानकी गोप प्लास्टर का काम करने के लिए लोहे के बने ढांचे (बाड़ा) पर चढ़कर काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से…
जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में “भारतीय ज्ञान प्रणाली में आयुर्वेद” विषय पर एक गरिमामयी एवं ज्ञानवर्धक विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, उपनिदेशक प्रो. राम विनय शर्मा, पूर्व निदेशक IIT खड़गपुर प्रो. वी. के. तिवारी, विशिष्ट वक्ता डॉ. आनंद पांडेय सहित अनेक प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार द्वारा विशिष्ट वक्ता डॉ.…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को द्वितीय विश्व युद्ध के समय के एक संदिग्ध बम को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली। उप-मंडल अधिकारी (घाटशिला) सुनील चंद्र ने बताया “भारतीय सेना के जवानों ने विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया है।” पिछले सप्ताह बहरागोड़ा क्षेत्र में पानीपाड़ा-नागुदसाई मार्ग पर रेत की खुदाई के दौरान गैस सिलेंडर जैसा दिखने वाला 200 किलोग्राम का बम बरामद किया गया था। जमशेदपुर एसपी (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बताया था…
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने पश्चिमी और पूर्वी रेलवे में दो महत्वपूर्ण रेल अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनका उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना, भीड़भाड़ कम करना और परिचालन क्षमता में सुधार करना है। इन परियोजनाओं में गुजरात के कोसंबा-उमरापाड़ा गेज रूपांतरण खंड से कनेक्टिविटी के लिए कोसंबा में रेल-ओवर-रेल (आरओआर) फ्लाईओवर का निर्माण और बिहार के भागलपुर में एक नए रेल बाईपास का विकास शामिल है। दोनों परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत 647.58 करोड़ रूपये है। पश्चिमी रेलवे के कोसांबा-उमरापाड़ा जीसी खंड पर 9.20 किमी रेल-ओवर-रेल फ्लाईओवर की स्वीकृति भारतीय रेलवे ने कोसांबा-उमरापाड़ा गेज रूपांतरण (जीसी) खंड को निर्बाध रूप से जोड़ने…
Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में पिछले सत्र की तेजी बरकरार रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 885.32 अंक चढ़कर 74,953.77 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 307.65 अंक की बढ़त के साथ 23,220.05 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट और इटर्नल के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स मंगलवार को 1.89 प्रतिशत और निफ्टी 1.78…
