Author: News Desk

जमशेदपुर : बागुनहातू सी पी टोला, बागबेड़ा सी पी टोला, साकची बाजार झंडा चौक एवं बागुनहातू बी ब्लॉक में आयोजित ज्वारा पूजा एवं रामनवमी महोत्सव के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई। बागुनहातू सी पी टोला एवं बागबेड़ा सी पी टोला में ज्वारा पूजा पारंपरिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के साथ मां की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। इसी क्रम में साकची बाजार झंडा चौक स्थित श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा समिति तथा बागुनहातू बी ब्लॉक श्रीराम बजरंग…

Read More

जमशेदपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया और पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। विभिन्न पूजा स्थलों का किया दौरा दोनों नेताओं ने कदमा स्थित शिव हनुमान मंदिर प्रकृति विहार में एम क्लब द्वारा आयोजित भंडारा में शामिल होकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। इसके अलावा सोनारी पंचवटी नगर, आदर्शनगर, कदमा भाटिया बस्ती, गोस्वामी पथ अन्नपूर्णा देवी मंदिर, उलियान बजरंग अखाड़ा, कुम्हारपाड़ा सिनेमा…

Read More

जमशेदपुर: रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस उप-महानिरीक्षक झारखंड जगुवार रांची के इंद्रजीत माहथा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न घाटों और संवेदनशील इलाकों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया गया। प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण अधिकारियों ने स्वर्णरेखा नदी घाट, दोमुहानी, बालूघाट, बेलीबोधन घाट, ग्रीन पार्क/डीवीसी घाट और बागबेड़ा घाट सहित कई प्रमुख विसर्जन स्थलों का दौरा किया। इन स्थानों पर भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग और…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर FC के खिलाड़ी शहर में फिर से इकट्ठा होने के लिए तैयार हैं, क्योंकि इंटरनेशनल ब्रेक के बाद ट्रेनिंग फिर से शुरू हो रही है. इस ब्रेक के साथ ही पिच से दूर बिताया गया छोटा लेकिन ताज़गी भरा समय भी खत्म हो गया है. ‘मेन ऑफ़ स्टील’ ने इस ब्रेक का पूरा फ़ायदा उठाया और अलग-अलग जगहों पर घूमने गए. उन्होंने आराम करने के साथ-साथ अपने व्यस्त शेड्यूल की भाग-दौड़ से दूर रहकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय भी बिताया. निकोला स्टोजानोविच और लाज़ा थाईलैंड घूमने गए, जबकि निखिल, अमृत और आयुष ने मनाली…

Read More

जमशेदपुर: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत और जमाखोरी की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों और गोदामों का व्यापक निरीक्षण किया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम ने की जांचअनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्णव मिश्रा एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुल जी आनंद के नेतृत्व में मानगो, डिमना, टेल्को और सिदगोड़ा क्षेत्रों में स्थित गैस एजेंसियों के दुकानों और गोदामों की जांच की गई। स्टॉक और सप्लाई पर नजरनिरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडरों के स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था, भंडारण की स्थिति, उपभोक्ताओं की बुकिंग एवं…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के बिस्टुपुर मंडल एवं साकची पश्चिम मंडल द्वारा संयुक्त रूप से गंडक रोड स्थित स्टील सिटी हाउस में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का गुरुवार को समापन हो गया। यह प्रशिक्षण वर्ग बुधवार से प्रारंभ होकर गुरुवार को संपन्न हुआ।प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने ‘भाजपा…

Read More

जमशेदपुर: शहर के कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन कदमा में ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के चुनाव प्रक्रिया का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। 26 मार्च 2026 को आयोजित इस प्रक्रिया में विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया गया। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य और समर्थक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और सौहार्द का विशेष ध्यान रखा गया। अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार आमने-सामने अध्यक्ष पद के लिए  सतेंद्र कुमार और  अनिल ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया, जिससे इस पद…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि नवरात्र के महत्व को समझने के लिए ही उन्होंने फलाहार का कार्य़क्रम आयोजित किया। नवरात्र के सभी दिन बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। यह महज एक संयोग है कि महाअष्टमी के दिन फलाहार का आयोजन हो रहा है। यह दरअसल सनातनी संस्कृति में नवरात्र के महत्व को दिखाने के लिए किया गया है ताकि लोग समझ सकें कि हमारी सनातन संस्कृति में नवरात्र का कितना महत्व है। वह केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में मीडिया से मुखातिब थे। गौरतलब है कि हर नवरात्र में सरयू राय फलाहार का कार्यक्रम…

Read More

Jamshedpur/Ranchi. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में राम नवमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए ड्रोन और त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किए गए हैं और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अधिकांश जिलों में शोभा यात्रा शुक्रवार को निकाली जाएंगी, जबकि संवेदनशील क्षेत्र हजारीबाग और जमशेदपुर में ये शोभा यात्रा शनिवार को निकाली जाएंगी। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बुधवार रात रांची शहर में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। डीजीपी ने वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने शोभा यात्रा के मार्गों…

Read More

New Delhi. ईरान ने भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान एवं इराक जैसे ‘‘मित्र देशों’’ को वाणिज्यिक नौवहन के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने यह जानकारी दी। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरुद्ध कर दिए जाने के बाद से वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में उछाल आया है। होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच एक संकरा नौवहन मार्ग है जिससे दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और एलएनजी (द्रवीकृत प्राकृतिक गैस) का परिवहन होता है। पश्चिम एशिया, भारत की ऊर्जा खरीद…

Read More