Jamshedpur. रामनवमी के अवसर पर शनिवार को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर तीन पहिया वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार गोलमुरी चौक, आरडी टाटा गोलचक्कर, सागर होटल, नो नंबर टैक्सी स्टैंड, बसंत टॉकीज, मिनी बस स्टैंड, साकची गोलचक्कर, बंगाल क्लब, किताब लाइन, पुराना कोर्ट मोड़ एवं स्वर्णरखा घाट जाने वाले मार्गों पर यह प्रतिबंध लागू किया गया है। त्योहार के दौरान भीड़ और जुलूस को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की…
Author: News Desk
Dhanbad. झारखंड के धनबाद जिले के भिकराईपुर में राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान शुक्रवार शाम हुई पथराव की घटना में करीब छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सभी घायलों की हालत स्थिर है और इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने कहा, शोभा यात्रा के दौरान दो समुदायों के किशोरों के बीच पथराव की मामूली घटना हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। फिलहाल इलाके में सब कुछ सामान्य है। धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि आधे…
Ranchi. उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन आज यानी शनिवार को झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के जन्मस्थल का दौरा करेंगे और रांची स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। यह राधाकृष्णन की पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, उपराष्ट्रपति खूंटी जिले के उलिहातु गांव में बिरसा मुंडा के जन्मस्थान का दौरा करेंगे, जहां वह आदिवासी नायक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और मुंडा के वंशजों से बातचीत करेंगे। जिले के एक अधिकारी ने कहा कि राधाकृष्णन के पूर्वाह्न करीब 11 बजे उलिहातु…
Ranchi. जमशेदपुर समेत झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने शनिवार को आंधी-तूफान चलने को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने बताया कि कोल्हान के तीनों जिले समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। राज्य के आठ उत्तरपूर्वी जिलों में रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। रांची मौसम…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न वैश्विक स्थिति गतिशील बनी हुई है, और इस बात पर जोर दिया कि आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, उद्योग एवं आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना तथा नागरिकों के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। मुख्यमंत्रियों के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोदी ने कहा कि स्थिति के लिए निरंतर निगरानी और अनुकूल रणनीतियों की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र और राज्यों के बीच निरंतर संचार और समन्वय के साथ-साथ समय पर सूचनाओं के आदान-प्रदान…
New Delhi.भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने शुक्रवार को बताया कि उसने प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल को तलब किया है और पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री को परोसे गए उसके पैकेटबंद दही में कथित तौर पर कीड़े मिलने के बाद उससे जवाब मांगा है। निगम की यह कार्रवाई रेल मंत्रालय की उस फटकार के बाद आई है, जिसमें न केवल भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) और सेवा प्रदाता, कृष्णा एंटरप्राइजेस पर भारी जुर्माना लगाया गया, बल्कि उसके (सेवा प्रदाता) अनुबंध को समाप्त करने का निर्देश भी दिया गया। निगम ने एक बयान में कहा,…
Jamshedpur.रामनवमी के पावन पर्व पर जहां पूरा शहर भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया, वहीं मौसम ने भी इस बार अलग ही रंग दिखाया। दिनभर तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान जरूर किया, लेकिन जैसे ही शाम ढली, मौसम ने करवट लेते हुए पूरे माहौल को सुहाना बना दिया। रामनवमी के पूजा-अर्चना के दौरान दिन में तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे श्रद्धालु और आमजन गर्मी से बेहाल दिखे। जगह-जगह लोग छांव और पानी की तलाश में नजर आए। बावजूद इसके, भक्ति का उत्साह कम नहीं…
Jamahedpur. रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू की है। शहर के 44 प्रमुख मार्गों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) समेत अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। प्रशासन के निर्देशानुसार, 28 मार्च की सुबह 6 बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह व्यवस्था शोभायात्रा और विसर्जन के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुचारू यातायात बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है। अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर…
जमशेदपुर। श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्र अखंड ज्योत ज्वारा पूजा का भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाला गया, हजारों लोगो की उपस्थिति में भजन और जश गीत गाते हुए श्रद्धालु और भक्तगण सड़को पर ज्योत विषर्जन जुलूस में सम्मिलित हुए, सबसे पहले स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए युवा और महिलाएं सड़क पर पानी देते हुए सफाई कर रही थी उसके पश्चात महिलाओं द्वारा सड़क पर पुष्प वर्षाये जा रहे थे, महिलाएं अपने सर पर अखंड ज्योत कलश लहलहाते ज्वारा के साथ ले कर चल रहे थी कतारबध तरीके से, शोभा यात्रा में मां दुर्गा,…
जमशेदपुर : रामनवमी के पावन अवसर पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भव्य पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। डुमरिया प्रखंड के भालूकपातड़ा, डुमरिया बस स्टैंड के समीप तथा पोटका प्रखंड के पिछली भक्त टोला में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विभिन्न स्थानों पर पूजा में शामिल होकर बढ़ाया उत्साह विधायक संजीव सरदार ने भालूकपातड़ा में आयोजित भव्य पूजा कार्यक्रम में भाग लेकर भगवान श्रीराम की आराधना की। इसके बाद डुमरिया बस…
