जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से हिमालया स्टील मिल सर्विसेस के सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के तहत आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र शिविर के दूसरे दिन आज 24 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया। इससे पूर्व शनिवार को झँडा विसर्जन व ट्राफिक की विभिन्न असुविधाओं को बीच भी…
Author: News Desk
जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इस रोमांचक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बाद सत्येंद्र कुमार को नया केंद्रीय अध्यक्ष और श्रीनिवास कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं, जय कुमार को निर्विरोध महासचिव घोषित किया गया है। नामांकन प्रक्रिया: चुनाव प्रक्रिया का आगाज़ दिनांक 26 मार्च 2026 को ब्रह्मर्षि संस्थान, कदमा में नामांकन दाखिल करने के साथ हुआ। अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के पदों के लिए नामांकन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक स्वीकार किए गए। अध्यक्ष पद: इस पद के लिए दो उम्मीदवारों, सत्येंद्र कुमार और अनिल…
नागपुर गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए और उनकी सुविधा के लिए, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा नागपुर मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – शालीमार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य साप्ताहिक ‘समर स्पेशल’ गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। विवरण इस प्रकार है :- गाड़ी संख्या 08865 ( नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से शालीमार) दिनांक – 02 अप्रैल 2026 से 25 जून 2026 तक (प्रत्येक गुरुवार) को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से 17:10 बजे रवाना होकर गोंदिया आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:10 बजे, डोंगरगढ़…
Latehar. झारखंड के लातेहार जिले की एक अदालत ने एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में छह लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) सह विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) संजय कुमार दुबे की अदालत ने करीमन गंझू (38), मुकेश गंझू (27), सुरेश गंझू (29), पिंटू गंझू (25), बीरेंद्र गंझू (23) और रोहित गंझू (25) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी (सामूहिक दुष्कर्म के लिए सजा) के तहत दोषी पाया और उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने की स्थिति…
Ranchi. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की नियमावली को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है. सीएम का अनुमोदन प्राप्त होने के बाद इसे झारखंड एकेडमिक काउंसिल को भेजा गया. काउंसिल ने शनिवार को झारखंड टीईटी के लिए आवेदन का शेड्यूल घोषित कर दिया. ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल से शुरू होकर 21 मई तक होगा. झारखंड टीईटी के लिए पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी दोबारा आवेदन करना होगा. हालांकि उन्हें परीक्षा फीस का भुगतान नहीं करना होगा. यह परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी. नियमावली के साथ झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा का सिलेबस भी जारी कर दिया…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी ‘भीषण युद्ध’ के कारण पैदा हो रही चुनौतियों का सभी नागरिकों से एकजुट होकर सामना करने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि सभी को सतर्क रहना चाहिए तथा अफवाहों के झांसे में नहीं आना चाहिए। मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि खाड़ी देशों में रह रहे और वहां काम कर रहे एक करोड़ भारतीयों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए वह उन देशों के अत्यंत आभारी हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे पड़ोस’’ में एक महीने से अधिक समय से ‘‘भीषण…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कोकराझार जिला के गोसाईंगांव विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने जेएमएम प्रत्याशी फ्रेडरिक्सन हांसदा के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की. इस सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे. अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने आदिवासी इतिहास और उनके संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि वंचित समाज को उनका अधिकार दिलाने का अभियान है. उन्होंने लोगों से चुनाव के दौरान अपनाए जाने वाले प्रलोभनों से सतर्क…
Jamshedpur. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी रविवार (29 मार्च) को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. रांची मौसम केंद्र के अनुसार, आज गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिले में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. यहां ठनका गिरने की संभावना बनी हुई है.मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा…
New Delhi. पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान यात्री को परोसे गए दही में कीड़े मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अमूल ने अपनी आंतरिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए स्पष्ट किया है कि उनकी उत्पादन प्रक्रिया में इस तरह की चूक होना वैज्ञानिक रूप से असंभव है। अमूल ने आईआरसीटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद अपना विस्तृत पक्ष रखा है। अमूल ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि ट्रेन में परोसा गया दही का वह विशिष्ट बैच उनके अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के जरिए नहीं भेजा गया था। वायरल वीडियो के…
Jamshedpur. एक्सएलआरआइ जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर में शनिवार को 70वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में कुल 530 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों में डिग्री प्रदान की गयी. इस समारोह का मुख्य आकर्षण रहे आइसीआइसीआइ बैंक के सीइओ संदीप बख्शी, जो एक्सएलआरआई के ही पूर्व छात्र हैं. उन्हें संस्थान का सर्वोच्च सम्मान ‘सर जहांगीर घांदी मेडल फॉर इंडस्ट्रियल एंड सोशल पीस’ प्रदान किया गया. यह पुरस्कार औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर दिया गया. एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज, एसजे ने समारोह को चिंतन और भविष्य की…
