Jamshedpur. हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के विरोध में जमशेदपुर में भाजपा धरना-प्रदर्शन किया। जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा ने जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरनास्थल पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू मीडिया से बात करते वक्त भावुक हो गईं और उनकी आंखें भर आईं। पूर्णिमा साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोरने वाली है और सरकार की विफलता को उजागर करती है। उन्होंने पीड़ित परिवार को 50…
Author: News Desk
Jamshedpur. धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर बांसकाटिया के समीप रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत चाकुलिया की ओर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, समूल्य धल अपनी होंडा शाइन बाइक (डब्ल्यूबी 35 बी 5404) से नूतनगढ़ स्थित अपने मामा के घर से धालभूमगढ़ की ओर जा…
Patna. इस माह की शुरुआत में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी और जनता दल (यूनाइटेड) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संजय कुमार ने कुमार का इस्तीफा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंपा। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में अवधेश नारायण सिंह ने कहा, हां, मुझे नीतीश कुमार जी का विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा प्राप्त हुआ है और इसे स्वीकार कर लिया गया है। उनकी परिषद की सीट को जल्द ही आधिकारिक…
New Delhi.केंद्र सरकार ने घरेलू उपयोग के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत केरोसिन का अस्थायी आवंटन किया है। यह 60 दिन की आपातकालीन व्यवस्था रसोई गैस (एलपीजी) पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए की गई है। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, केरोसिन का उपयोग खाना पकाने और रोशनी के लिए किया जाएगा। यह उन 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अस्थायी रूप से फिर से उपलब्ध कराया जाएगा, जिन्हें पहले ‘पीडीएस एसकेओ (केरोसिन-मुक्त)’ घोषित किया गया था। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एलपीजी की कमी…
Patna. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले विधानसभा क्षेत्र की जनता से भावुक अपील की। दो सप्ताह पहले राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नवीन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं। अपने राजनीतिक को याद करते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और 27 अप्रैल 2006 को पहली बार पटना पश्चिम…
Mumbai. पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर निवेश निकालने से घरेलू शेयर बाजार कमजोर हुआ। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,191.24 अंक गिरकर 72,391.98 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 349.45 अंक गिरकर 22,470.15 पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक सबसे अधिक नुकसान में रहीं। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, टीसीएस और…
Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए ‘100 करोड़ रुपये की लागत’ से एक नया आवास बनवा रही है। साहू ने कहा कि उनकी पार्टी इस कदम का विरोध करेगी। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए साहू ने दावा किया कि भवन निर्माण विभाग ने आंतरिक साज-सज्जा और फर्नीचर के खर्चों को छोड़कर 67 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की निविदा जारी की है। उन्होंने दावा किया, ‘इसके पूरा होने तक इसकी लागत 100 करोड़ रुपये से अधिक होने की…
Jamshedpur. झारखंड पुलिस ने रविवार को जमशेदपुर की अलग-अलग झीलों से दो शव बरामद किए, जिनमें एक महिला का शव भी शामिल है। एक अधिकारी ने बताया कि बोरम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर के बाहरी इलाके में स्थित डिमना झील में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। दोपहर में पिकनिक स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। झील के पास मिले एक बैग की मदद से अधिकारियों ने पीड़िता की पहचान 43 वर्षीय संजू देवी के रूप में की, जो सोनारी की निवासी थीं। बोड़ाम पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी नीरज कुमार…
Jamshedpur. पोटका थाना क्षेत्र के तिरूलडीह में रविवार को सड़क हादसा सामने आया। मध्य विद्यालय नागा के प्रधानाध्यापक वीर प्रताप मुर्मू (59) रविवार शाम अपने पैतृक आवास राजनगर से सुंदरनगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बेतरतीब खड़े एक ट्रेलर से उनकी बाइक टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सीएचसी पोटका में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वे ओल चिकी भाषा के प्रतिष्ठित लेखक थे। हाल ही में उन्हें महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जमशेदपुर में सम्मानित किया गया था। वे निर्धन छात्रों को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान करते थे। उनके मार्गदर्शन में स्कूल के…
Jamshedpur.जमशेदपुर के बारीडीह में एक युवक के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं, बारीडीह बजरंग चौक निवासी अमन कुमार (23) का शनिवार को जन्मदिन था। इसी खुशी का आशीर्वाद लेने के लिए वे अपने दोस्तों विकास रजक (22) और कैप्टन शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर जा रहे थे। सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल में दोनों युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीन दोस्त एक जन्मदिन मनाने के लिए मंदिर जा रहे थे। आधी रात के वक्त चांडिल के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन…
