Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :हिमालया स्टील मिल सर्विसेस लि. के सीएसआर से 24 के आंखों का ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण सम्पन्न
    Breaking News

    Jamshedpur News :हिमालया स्टील मिल सर्विसेस लि. के सीएसआर से 24 के आंखों का ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण सम्पन्न

    News DeskBy News DeskMarch 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से हिमालया स्टील मिल सर्विसेस के सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के तहत आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र शिविर के दूसरे दिन आज 24 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया। इससे पूर्व शनिवार को झँडा विसर्जन व ट्राफिक की विभिन्न असुविधाओं को बीच भी 40 नेत्र रोगी नियमित जांच के दौरान शिविर में आयें, जिनका जांच डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनकी टीम ने किया तथा 26 रोगियों को मोतियाबिन्द ग्रस्त पाया, जिसमें से 24 का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण सम्पन्न हुआ। कल सोमवार को नेत्र रोगियों की विदाई जांच एवं दवा प्रदान करने के साथ आंखों की देखभाल सम्बन्धी जानकारी प्रदान करने के पश्चात की जायेगी। रेड क्रॉस सोसाईटी का 813वां नेत्र शिविर लॉयन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयोजन में 4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा। आज ऑपरेशन सत्र के दौरान शिविर में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ वरीय सदस्य चन्द्रमोहन सिंह, राजेश मोहन प्रसाद, राकेश मिश्र, प्रकाश मिश्र, अशोक कुमार घोषाल, अशोक कुमार सिंह, प्रकाशभानु महतो मुख्य रूप से उपस्थित थें।

    यूरेनियम कारपोरेशन के सहयोग से ग्रामीणों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधा
    जमशेदपुर, 29 मार्च। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ ग्रामीण स्वास्थ्य में गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के तहत 27 मार्च को नान्दुप ग्राम में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह की देखरेख में डॉ. जया मोइत्रा एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम के द्वारा हुआ, शिविर में नीलडुंगरी, कुदादा, तुरामडही, पुड़ीहासा, सुन्दरनगर, लायलम, मर्छागोड़ा, आहरगुट्टू, धोडांगा के लाभान्वित हुए। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी का अप्रैल माह में 6 ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर आयोजन कर ग्रामीण को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के साथ साथ आसन्न गर्मी के प्रभाव के लिए उन्हें जागरुक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    रेड क्रॉस की फर्स्ट एड एवं एम्बुलेंस टीम ने रामनवमी-विजयदशमी पर की सेवा
    जमशेदपुर, 29 मार्च। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रामनवमी के झंडा विसर्जन के अवसर पर सती घाट कदमा में फर्स्ट एड सह एम्बुलेंस सेवा प्रदान की गयी। 28 मार्च-29 मार्च की मध्य रात्रि तक रेड क्रॉस की एम्बुलेंस सेवा तैनात रहकर जरूरतमंदों को सेवा उपलब्ध कराते हुए तत्पर रही। शिविर का नेतृत्व रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया। शिविर में वाईस पेट्रन राजेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार, अजय कुमार झा, मुकेश कुमार, आशीष कुमार, सुर्यप्रताप सिंह, श्याम कुमार प्रसाद एलं अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवा प्रदान की।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ambulance service Ram Navami Bagbera eye hospital news cataract operation camp India CSR healthcare initiative India free eye camp India free eye surgery Jharkhand healthcare camp news Himalaya Steel CSR India CSR health program Jamshedpur medical news Jharkhand Health News Lions Club eye camp Red Cross Eye Camp Jamshedpur Red Cross service Jharkhand rural health camp Jharkhand UCIL health camp ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर नेत्र शिविर जमशेदपुर मुफ्त इलाज खबर मोतियाबिंद ऑपरेशन हिमालया स्टील मिल सर्विसेस लि.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group