Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन
    Breaking News

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    पंचायत चुनाव 2027 के लिए संभावित प्रत्याशियों के चयन से लेकर जनसभा और आंदोलन की तैयारियों पर बनी रणनीति
    News DeskBy News DeskAugust 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की डिस्ट्रिक्ट पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (DPAC) की पांचवीं बैठक जमशेदपुर परिसदन के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर पर राजनीतिक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जिला प्रभारी शशिभूषण राय मौजूद रहे।

    बैठक के दौरान DPAC सदस्यों के समक्ष कुल 10 विषयों से संबंधित प्रस्ताव सदस्य संजय सिंह आजाद ने रखा। सभी प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा के बाद संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों को लेकर निर्णय लिए गए।

    पंचायत चुनाव 2027 को लेकर संगठनात्मक तैयारी

    बैठक में ग्राम पंचायत चुनाव 2027 को लेकर संभावित प्रत्याशियों के चयन पर विशेष चर्चा हुई। पार्टी स्तर पर 231 मुखिया पद, 27 जिला परिषद सदस्य पद, 274 पंचायत समिति सदस्य पद और 2740 वार्ड सदस्य पदों के लिए कार्यकर्ताओं के नामों के चयन की प्रक्रिया को लेकर रणनीति तैयार की गई।

    इसके अलावा लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर चौपाल लगाने, आम जनता की समस्याओं का संकलन करने और उनके समाधान के लिए बड़े जनआंदोलन की दिशा में सक्रिय नेताओं का चयन करने पर भी चर्चा हुई।

    छह विधानसभा क्षेत्रों में चौपाल और सम्मेलन की तैयारी

    DPAC की बैठक में पूर्वी सिंहभूम के छह विधानसभा क्षेत्रों में चौपाल आयोजित कर आम जनता की समस्याओं को सामने लाने तथा उनके समाधान के लिए जनआंदोलन खड़ा करने की रणनीति पर विचार किया गया।

    साथ ही छह विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित कराने के लिए तारीख, समय और स्थान तय करने का निर्णय लिया गया। लोकसभा स्तर पर जनसभा और रैली आयोजित करने की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।

    बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी, प्रखंड कमिटी, मंडल कमिटी तथा विभिन्न मंच-मोर्चों को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने पर भी विचार किया गया।

    Jamshedpur News: भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा, संत अपमान से बचने का संदेश

    SIR और पार्टी आंदोलनों को लेकर रणनीति

    बैठक में SIR से संबंधित कार्यों में BLA-2 की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही AICC और PCC द्वारा निर्धारित आंदोलनों को सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीति तैयार करने का निर्णय लिया गया।

    पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए अनुशासन समिति के गठन का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया।

    बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से 7 सितंबर को रांची लोकभवन (राजभवन) के समक्ष आयोजित महाधरना में शामिल होने का आग्रह किया गया।

    जनता के बीच सक्रिय रहने वाले नेताओं का होगा चयन

    बैठक में स्पष्ट किया गया कि लोकसभा और विधानसभा स्तर पर चौपाल तथा जनसंपर्क गतिविधियों के लिए DPAC जिन नेताओं के नामों का चयन करेगी, उन्हें लगातार जनता के बीच सक्रिय रहना होगा।

    चयनित नेताओं से जनता की समस्याओं के समाधान का प्रयास करने, लोगों के सुख-दुख में शामिल होने तथा प्रखंड, मंडल, पंचायत और वार्ड स्तर पर लगातार भ्रमण एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने की अपेक्षा की गई।

    इसके अलावा नुक्कड़ सभाओं का आयोजन, जिला कांग्रेस कार्यालय एवं जिलाध्यक्ष के साथ समन्वय, नए लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने और संगठन के विस्तार पर भी जोर दिया गया।

    Jamshedpur NEWS : नवल टाटा हॉकी अकादमी में गर्ल्स विंग का उद्घाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

    बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से सकारात्मक माहौल तैयार करने के लिए लगातार अभियान चलाने की बात भी कही गई।

    जिला प्रभारी ने जल्द क्रियान्वयन का दिया भरोसा

    बैठक में रियाजुद्दीन खान, आनंद बिहारी दुबे, संजीव श्रीवास्तव, ब्रजेन्द्र तिवारी, डॉ. परितोष सिंह, शिवनाथ मांडी, ओमप्रकाश सिंह गुड्डू, लखिंदर करूवा, हेमेंद्र हांसदा, सुरेंद्र शर्मा, नलिनी सिन्हा, सचिन कुमार सिंह और राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह ने प्रस्तावित विषयों पर अपने विचार रखे।

    जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों और निर्णयों के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि DPAC की बैठक में लिए गए निर्णयों को जल्द ही जिलाध्यक्ष के माध्यम से जिला, प्रखंड, मंडल और पंचायत स्तर पर लागू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन सभी स्तरों पर मौजूद है, अब उसे और अधिक सक्रिय करने की जरूरत है।

    मुख्य अतिथि शशिभूषण राय का जमशेदपुर परिसदन पहुंचने पर कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।

    बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया। बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जनसमस्याओं को लेकर सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने पर जोर दिया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BLA-2 Congress Organization Congress Protest District Political Affairs Committee DPAC Jamshedpur East Singhbhum Congress jamshedpur congress Jamshedpur news Jamshedpur politics Jan Andolan Jharkhand Panchayat Election Jharkhand Politics Panchayat Election 2027 Parvinder Singh Rahul Gandhi : Ranchi protest Sanjay Singh Azad Shashibhushan Rai SIR Jharkhand कांग्रेस DPAC बैठक कांग्रेस आंदोलन कांग्रेस जमशेदपुर कांग्रेस महाधरना कांग्रेस संगठन विस्तार ग्राम पंचायत चुनाव जनआंदोलन पंचायत चुनाव 2027 परविंदर सिंह पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस राहुल गांधी शशिभूषण राय संजय सिंह आजाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा, संत अपमान से बचने का संदेश

    September 2, 2026

    Jamshedpur NEWS : नवल टाटा हॉकी अकादमी में गर्ल्स विंग का उद्घाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

    September 2, 2026

    Train Route Change: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, हमसफर एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों के परिचालन में बदलाव

    September 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा, संत अपमान से बचने का संदेश

    September 2, 2026

    Jamshedpur NEWS : नवल टाटा हॉकी अकादमी में गर्ल्स विंग का उद्घाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

    September 2, 2026

    Train Route Change: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, हमसफर एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों के परिचालन में बदलाव

    September 2, 2026

    Jamshedpur News :जुगसलाई में लगातार जाम से जनजीवन प्रभावित, अनिल मोदी ने ट्रैफिक व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग

    September 2, 2026

    Jamshedpur NEWS : सूर्य मंदिर समिति के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ, बाल राधा-कृष्ण ने मोहा मन

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group