Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»टाटा स्टील के जोड़ा क्लस्टर की आयरन और मैंगनीज माइंस को 14 पुरस्कारों से सम्मानित
    Breaking News

    टाटा स्टील के जोड़ा क्लस्टर की आयरन और मैंगनीज माइंस को 14 पुरस्कारों से सम्मानित

    News DeskBy News DeskMarch 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    टाटा स्टील के जोड़ा क्लस्टर स्थित आयरन एवं मैंगनीज माइंस को 14 पुरस्कारों से किया गया सम्मानित
    # खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण के लिए IBM द्वारा मिला सम्मान

    जोडा, 29 मार्च, 2026: ओडिशा के जोडा क्लस्टर के अंतर्गत टाटा स्टील की आयरन एवं मैंगनीज माइंस को भारतीय खान ब्यूरो (IBM) के तत्वावधान में शनिवार को भुवनेश्वर में आयोजित 27वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण (MEMC) सप्ताह 2025–26 के पुरस्कार समारोह में 14 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर, टाटा स्टील की जोडा ईस्ट आयरन माइन को श्रेणी-ए के अंतर्गत मिनरल बेनिफिशिएशन एंड रिक्लेमेशन एंड रिहैबिलिटेशन के लिए दो अलग-अलग द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुए।

    इसके अतिरिक्त, इसी श्रेणी में समग्र प्रदर्शन के लिए भी इस माइंस को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    इसी श्रेणी में, खोंदबोंद आयरन एंड मैंगनीज माइन को भी मिनरल बेनिफिशिएशन एंड रिक्लेमेशन एंड रिहैबिलिटेशन के लिए अलग-अलग तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुए।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इसी प्रकार, काटामाटी आयरन माइन को सिस्टेमेटिक साइंटिफिक डेवलपमेंट के लिए प्रथम पुरस्कार तथा खनिज संरक्षण के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    श्रेणी-बी के अंतर्गत, नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड की नीलाचल माइन को रिक्लेमेशन एंड रिहैबिलिटेशन के लिए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

    विभिन्न माइंस के अधिकारियों ने मुख्य अतिथि पंकज कुलश्रेष्ठ, कंट्रोलर जनरल ऑफ माइंस, IBM से ये पुरस्कार प्राप्त किए।

    इसी प्रकार, जोडा वेस्ट आयरन एवं मैंगनीज माइन ने वनीकरण तथा सिस्टेमेटिक साइंटिफिक डेवलपमेंट में दो प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए।

    साथ ही, इस माइन को समग्र प्रदर्शन के लिए भी प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    बामेबारी आयरन एवं मैंगनीज माइन को पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन में प्रथम पुरस्कार तथा सतत विकास में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

    इसी प्रकार, तिरिंगपहाड़ आयरन एवं मैंगनीज माइन को वनीकरण के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में जी. काले, चीफ कंट्रोलर ऑफ माइंस, IBM; पुखराज नेनीवाल, कंट्रोलर ऑफ माइंस (ईस्ट ज़ोन); राजेश कुमार, चीफ, जोडा, टाटा स्टील; जी. वी. सत्यनारायण, चीफ, खोंदबोंद माइन; शंभु नाथ झा, चीफ, मैंगनीज माइंस; राहुल किशोर, चीफ, नीलाचल माइन शामिल थे।

    इसके साथ ही विभिन्न खदानों के ऑपरेशन हेड, यूनियन प्रतिनिधि तथा राज्य भर की खदानों से आए प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    टाटा स्टील अपने वैश्विक परिचालन में सतत खनन अभ्यासों के प्रति प्रतिबद्ध है। कंपनी उन्नत तकनीकों के माध्यम से रॉ मटेरियल की गुणवत्ता और संरक्षण सुनिश्चित करते हुए अंतरराष्ट्रीय मानकों का भी पालन करती है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Afforestation Awards Bamebari Mine Controller General of Mines Dignitaries Honored IBM India International Standards Iron Mines Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Joda Cluster Joda East Mine Katamati Mine Khondbond Mine Manganese Mines MEMC Week MEMC सप्ताह Mineral Beneficiation Mineral Conservation Mining Environment Neelachal Mine Officials Raw Material Quality Reclamation Rehabilitation Scientific Development sustainable development Tata Steel Tiringpahad Mine अंतरराष्ट्रीय मानक अधिकारी आयरन माइंस उपस्थित गणमान्य कंट्रोलर जनरल ऑफ माइंस काटामाटी माइन खनिज संरक्षण खान पर्यावरण खोंदबोंद माइन जोड़ा ईस्ट माइन जोड़ा क्लस्टर टाटा स्टील तिरिंगपहाड़ माइन नीलाचल माइन पुनर्वास पुरस्कार बामेबारी माइन भारतीय खान ब्यूरो मिनरल बेनिफिशिएशन मैंगनीज माइंस रिक्लेमेशन रॉ मटेरियल गुणवत्ता वनीकरण वैज्ञानिक विकास सतत विकास सम्मानित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group