Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Indian Railways: रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 167 करोड़ टन माल की ढुलाई की, 3.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज
    Breaking News

    Indian Railways: रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 167 करोड़ टन माल की ढुलाई की, 3.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

    News DeskBy News DeskApril 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेल मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में 167 करोड़ टन माल की ढुलाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है, जो एक साल पहले के मुकाबले 3.25 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह उपलब्धि परिचालन दक्षता में सुधार, क्षमता विस्तार और अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों द्वारा रेल परिवहन पर बढ़ती निर्भरता को दर्शाती है।

    समाप्त वित्त वर्ष में ढुलाई के लिए इस्तेमाल हुए रेल वैगन की संख्या 4.56 प्रतिशत बढ़कर 2,91,86,475 हो गई। यह 2024-25 में 2,79,12,271 वैगन थी। बयान के मुताबिक, माल ढुलाई में लगातार वृद्धि से यह संकेत मिलता है कि किफायती और विश्वसनीय लॉजिस्टिक समाधान के रूप में रेल परिवहन की मांग बढ़ रही है, जिससे यह थोक वस्तुओं के परिवहन का पसंदीदा माध्यम बनता जा रहा है। मंत्रालय ने बताया कि उर्वरक (13.49 प्रतिशत) और पिग आयरन एवं इस्पात (13.11 प्रतिशत) जैसे क्षेत्रों ने माल ढुलाई वृद्धि में प्रमुख भूमिका निभाई।

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड से 11 प्रतिनिधियों ने राउरकेला में 98वीं Regional Parents Meet में लिया भाग

    इसके अलावा, बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़ी वस्तुओं का भी अहम योगदान रहा। लौह अयस्क का परिवहन 6.74 प्रतिशत बढ़कर 19.01 करोड़ टन हो गया, जबकि सीमेंट की ढुलाई 4.74 प्रतिशत बढ़कर 15.71 करोड़ टन पहुंच गई। रेल मंत्रालय ने कहा कि ये रुझान देश में जारी बुनियादी ढांचा विकास और निर्माण गतिविधियों को दर्शाते हैं, जहां रेलवे एक महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक भागीदार के रूप में भूमिका निभा रहा है।

    Jamshedpur News :टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

    वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कई रेल क्षेत्रों में माल ढुलाई में तेज वृद्धि दर्ज की गई। दक्षिण पश्चिम रेलवे में सबसे अधिक 14.89 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि उत्तर मध्य रेलवे (12.62 प्रतिशत), पूर्व तटीय रेलवे (10.42 प्रतिशत) और पश्चिम मध्य रेलवे (10.06 प्रतिशत) ने भी दहाई अंक की वृद्धि दर्ज की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    3.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज Indian Railways: Railways transported a record 1.67 billion tonnes of freight in the financial year 2025-26 Indian Railways: रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 167 करोड़ टन माल की ढुलाई की registering a growth of 3.25 percent.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड से 11 प्रतिनिधियों ने राउरकेला में 98वीं Regional Parents Meet में लिया भाग

    August 22, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: पशु क्रूरता रोकने को लेकर सख्त निर्देश, मीट शॉप और डॉग ब्रीडिंग सेंटर की होगी जांच

    August 22, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड से 11 प्रतिनिधियों ने राउरकेला में 98वीं Regional Parents Meet में लिया भाग

    August 22, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: पशु क्रूरता रोकने को लेकर सख्त निर्देश, मीट शॉप और डॉग ब्रीडिंग सेंटर की होगी जांच

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, 105 टन खनिज जब्त और ₹21 लाख से अधिक जुर्माना; उपायुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

    August 22, 2026

    Jamshedpur News:नशा मुक्त होगा शहर, अवैध व्यापार की सूचना देने के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर; डीसी राजीव रंजन ने की समीक्षा

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group