Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Crime: तीन अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या, दहशत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
    Breaking News

    Jharkhand Crime: तीन अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या, दहशत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    News DeskBy News DeskApril 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में तीन अज्ञात बदमाशों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान समीर खलीफा उर्फ गुड्डू (36) के रूप में हुई है। वह कांजी हाउस कॉलोनी का निवासी था। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 10.45 बजे टाउन पुलिस थाना के अंतर्गत बस स्टैंड के पास स्थित पालिका बाजार में हुई। टाउन पुलिस थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने बताया, “बाजार में तीन अज्ञात बदमाशों ने पीड़ित की गोली मारकर हत्या कर दी।

    उन्होंने पीड़ित के सिर में गोली मारी। बदमाशों ने इलाके में मौजूद लोगों में दहशत फैलाने के लिए हवा में पांच से छह गोलियां भी चलाईं। उन्होंने बताया कि पीड़ित को तत्काल मेदिनीराई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एमएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति लंबे समय से भूमि व्यवसाय और थोक में बोरी बेचने का कारोबार करता था। घटना के समय उसके साथ इसराइल आज़ाद उर्फ मिंटू और एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।
    पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस creating panic Jharkhand Crime: Three unidentified criminals shot and killed a businessman Jharkhand Crime: तीन अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या police investigating CCTV footage दहशत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  राष्ट्रीय लोक अदालत एवं एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक आयोजित

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group