Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Group Meeting: टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के शीर्ष कार्यकारियों से कठिन कारोबारी माहौल के लिए तैयार रहने को कहा, पश्चिम एशिया में युद्ध के प्रभाव पर की समीक्षा बैठक
    Breaking News

    Tata Group Meeting: टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के शीर्ष कार्यकारियों से कठिन कारोबारी माहौल के लिए तैयार रहने को कहा, पश्चिम एशिया में युद्ध के प्रभाव पर की समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskApril 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समूह की कंपनियों के 30 से अधिक मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) और प्रबंध निदेशकों को कठिन कारोबारी माहौल के लिए तैयार रहने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को पश्चिम एशिया में युद्ध के प्रभाव पर एक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। युद्ध के कारण आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो गई है।

    चंद्रशेखरन ने शीर्ष कार्यकारियों को बताया कि क्षेत्र में वोल्टास, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड और टाइटन कंपनी (डामास सहित) के 10,000 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के अनुसार उन्होंने इन कर्मचारियों की वापसी के लिए उठाए गए कदमों की रूपरेखा भी साझा की। सूत्रों ने कहा कि आकलन के दौरान एक साझा बात यह निकलकर आई कि आपूर्ति श्रृंखला में बाधा और बढ़ती जिंस कीमतों का असर मांग पर पड़ेगा और इससे परिचालन लागत बढ़ेगी, जिसके चलते मार्जिन पर दबाव आएगा।

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंईयां सम्मान योजना और जमीन विवाद सहित कई मुद्दों का हुआ समाधान

    कई कंपनियों के लिए इसका मतलब यह होगा कि उत्पादन क्षमता से कम रह सकता है। बुनियादी ढांचे या क्षमता निर्माण से जुड़ी अन्य कंपनियों के लिए आपूर्ति में देरी का असर समयसीमा और जनशक्ति, दोनों पर पड़ेगा। कुछ कंपनियों पर तेल की कीमतों का सीधा और गहरा असर होगा।

    Jamshedpur News :महाराष्ट्र अध्ययन दौरे पर महिला एवं बाल विकास समिति ने महिला सशक्तिकरण और विकास पर किया मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य में निवेश और जमशेदपुर पूर्वी में बेहतर सीएसआर भागीदारी का उठाया मुद्दा

    सूत्र ने बताया, ‘‘चेयरमैन ने कंपनियों को मांग में कमी, आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने से परियोजनाओं में देरी और तेल की कीमतों, मुद्रा के उतार-चढ़ाव तथा लॉजिस्टिक लागत बढ़ने जैसे कठिन व्यावसायिक माहौल के लिए तैयार रहने को कहा है।’’ चंद्रशेखरन ने नकदी के सावधानीपूर्वक और विवेकपूर्ण प्रबंधन तथा बचत पर ध्यान केंद्रित करने की भी सिफारिश की। उन्होंने परियोजनाओं के शुरू होने के समय का सावधानीपूर्वक चयन करने और अगर जरूरी हो तो समय-सीमा पर फिर से विचार करने की सलाह दी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    held a review meeting on the impact of the war in West Asia. Tata Group Meeting: Tata Sons Chairman Chandrasekaran asked top Tata Group executives to prepare for a difficult business environment Tata Group Meeting: टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के शीर्ष कार्यकारियों से कठिन कारोबारी माहौल के लिए तैयार रहने को कहा पश्चिम एशिया में युद्ध के प्रभाव पर की समीक्षा बैठक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंईयां सम्मान योजना और जमीन विवाद सहित कई मुद्दों का हुआ समाधान

    May 22, 2026

    Jamshedpur News :महाराष्ट्र अध्ययन दौरे पर महिला एवं बाल विकास समिति ने महिला सशक्तिकरण और विकास पर किया मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य में निवेश और जमशेदपुर पूर्वी में बेहतर सीएसआर भागीदारी का उठाया मुद्दा

    May 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिदगोड़ा में हुई शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

    May 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :जमशेदपुर FC के पांचवें स्थान पर रहने के बाद ओवेन कॉयल की नज़रें अगले सीज़न में और बेहतर क्वालिटी के साथ खेलने पर

    May 22, 2026

    Jamshedpur News :आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए कृत-संकल्पित है भाजपा : चम्पाई सोरेन

    May 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group